Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के बमों से कांप रही थी रूसी पनडुब्बी, कप्तान ने परमाणु हमले का मन बनाया, फिर कैसे टला तीसरा विश्वयुद्ध?

Cuba Missile Crisis: 27 अक्टूबर 1962 का दिन इतिहास का महत्वपूर्ण समय रहा है. पूरी दुनिया जब चैन से सो रही थी, तब शायद किसी को यह पता नहीं चला होगा कि परमाणु युद्ध होते-होते बच गया है. दरअसल क्यूबा मिसाइल संकट के दौरान सोवियत पनडुब्बी B-59 समुद्र के नीचे अमेरिकी नौसेना के जहाजों से घिरी हुई थी. लगातार हो रहे धमाकों और खराब हालात के बीच चालक दल को लगा कि युद्ध शुरू हो गया है. पनडुब्बी परमाणु हमला करने जा रही थी, लेकिन एक अधिकारी ने दुनिया में तीसरा विश्युद्ध होने से बचा लिया.

Continue reading on the app

रिलायंस के शेयर में 6 साल बाद सबसे बड़ी तेजी:एक दिन में 12% चढ़ा, मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ बढ़ा; ब्रोकरेज फर्म्स का ₹1,840 का टारगेट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का शेयर 2 नवंबर, सोमवार को 12% चढ़ा है। साथ ही यह ₹1,300 के डे-हाई पर बंद हुआ। कंपनी के दूसरी तिमाही के रिकॉर्ड नतीजों और ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से आए पॉजिटिव रिस्पांस की वजह से शेयर में अप्रैल 2020 के बाद यानी 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई। वहीं रिलायंस का शेयर आज BSE-NSE पर सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला शेयर बना। इसके अलावा यह निफ्टी 50 के टॉप गैनर और बेंचमार्क इंडेक्स में सबसे बड़ा पॉजिटिव कंट्रीब्यूटर रहा। एक दिन में मार्केट कैप में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा इस तेजी से मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाले इस ग्रुप का मार्केट कैप ₹17.59 लाख करोड़ के पार पहुंच गया, जिसमें एक ही दिन में करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। रिलायंस के शेयर में आई तेजी से सेंसेक्स 1233 अंक चढ़ा रिलायंस के शेयर में आई इस तेजी ने आज पूरे शेयर बाजार को बढ़त दी। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,233 अंक (1.7%) चढ़कर 75,693 पर और निफ्टी 388 अंक की मजबूती के साथ 23,441 पर बंद हुआ। इस साल अब तक 17% गिरा रिलायंस का शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 5 दिन में 8% और एक महीने में 10% चढ़ा है। 6 महीने में 11% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 17% गिरा है। वहीं कंपनी के शेयर में एक साल में 12% की गिरावट रही। गोल्डमैन सैक्स ने ₹1,840 और नोमुरा ने ₹1,560 टारगेट दिया कंपनी के नतीजों के बाद बड़े ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने रिलायंस के शेयर को लेकर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है... वैल्युएशन और टेक्निकल फैक्टर्स मार्केट एक्सपर्ट देवेन चोकसी के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की लिस्टेड कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में लगभग 63% हिस्सेदारी है। जियो प्लेटफॉर्म्स अपने इश्यू प्राइस से करीब 40% ऊपर ट्रेड कर रहा है। वर्तमान स्तर पर रिलायंस के प्रति शेयर में जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब ₹700 से ₹800 बैठती है। चोकसी का मानना है कि बाजार रिलायंस के अन्य बिजनेस की वैल्यू को पूरी तरह रिफ्लेक्ट नहीं कर रहा है, जिससे शेयर अभी भी अंडरवैल्यूएड है। इसके अलावा, शेयर में तेजी की वजह टेक्निकल फैक्टर्स भी रहे। शेयर ₹1,150 के स्तर तक करेक्शन और साइडवेड ट्रेडिंग के दौर से गुजर रहा था, जिसके बाद बाजार में शॉर्ट पोजीशन को कवर करने की वजह से भी उछाल आया। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है। ये खबर भी पढ़ें… रिलायंस का मुनाफा 34% बढ़कर ₹29,550 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 28% बढ़ा; वजह- ऑयल टू केमिकल बिजनेस का मुनाफा 44% बढ़ा मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस साल की दूसरी तिमाही में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 28% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 में यह 2.83 लाख करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2026-27 की दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में मुनाफा ₹22,092 करोड़ था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ ठोका लगातार दूसरा शतक, फॉर्म में लौटे

यशस्वी जायसवाल का फॉर्म चिंता का विषय बनता जा रहा था, क्योंकि हाल के दिनों में रेड-बॉल क्रिकेट में इस ओपनर को लय हासिल करने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन खराब रहा था, और रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर में भी वे अपनी काबिलियत साबित करने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद, तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दूसरे मैच से जायसवाल ने बाजी पलट दी है।

इसे भी पढ़ें: Test Cricket और खेल सकते थे Mohammad Shami, बोले Azharuddin, Kapil Dev से की तुलना

पिछले मैच की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 155 रन बनाए थे। तीसरे मैच में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और 138 गेंदों पर 102 रन जोड़े। पारी के 47वें ओवर में डैनरू फर्न्स ने आखिरकार उन्हें आउट कर दिया। हालांकि, जायसवाल अपने इस प्रदर्शन से बेहद खुश होंगे। इससे 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली भारत की अहम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। जायसवाल के साथ-साथ साई सुदर्शन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। वह लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में शतक लगाने की उम्मीद कर रहे होंगे, लेकिन हो सकता है कि इससे भी उन्हें पहले टेस्ट में जगह न मिले, क्योंकि हाल के दिनों में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार फॉर्म दिखाया है।

इसे भी पढ़ें: Gurnoor Brar के चार विकेट, Wellington वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर


सीनियर क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। स्टार तेज गेंदबाज बुमराह एशियाई खेलों के बाद से मैदान से दूर थे, क्योंकि मैनेजमेंट चाहता था कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लें। इस साल बुमराह ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है; श्रीलंका के खिलाफ सीरीज और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान वह चोटिल हो गए थे। रवींद्र जडेजा भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह वाशिंगटन सुंदर के साथ स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हुई है और वह मुकेश कुमार तथा मुकेश चौधरी के साथ गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
 

Sun, 08 Nov 2026 10:12:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers