ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे के अंतिम मैच से बाहर, क्या टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे?
Rishabh Pant out of Ruled Out Of 3rd Unofficial Test: ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन चोट के चलते न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ होने वाले अंतिम अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैब जारी है, जिससे 19 नवंबर से शुरू होने वाली मुख्य टेस्ट सीरीज में उनकी भागीदारी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पंत की जगह युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है.
Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ
नयी दिल्ली, पांच नवंबर टाइटन कंपनी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 2,393 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,120 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। टाइटन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से उसका राजस्व 23.54 प्रतिशत बढ़कर 20,337 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 16,461 करोड़ रुपये था।
हालांकि, कंपनी की राजस्व वृद्धि की रफ्तार पिछली तिमाहियों के मुकाबले धीमी रही है। इससे पहले टाइटन ने लगातार तीन तिमाहियों में 40 प्रतिशत से अधिक की राजस्व वृद्धि दर्ज की थी। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर 2,500 करोड़ रुपये तक के रेटिंग प्राप्त, सूचीबद्ध, भुनाए जा सकने वाले और बिना गारंटी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर कोष जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
कंपनी के कुल कारोबार में करीब 90 प्रतिशत योगदान देने वाले आभूषण कारोबार का राजस्व 7.25 प्रतिशत बढ़कर 17,721 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,522 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.76 प्रतिशत बढ़कर 18,429 करोड़ रुपये हो गया। टाइटन की कुल एकीकृत आय दूसरी तिमाही में 13.7 प्रतिशत बढ़कर 21,430 करोड़ रुपये रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








