नवनीत कौर की हैट्रिक... भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचा, फाइनल की टिकट के लिए इटली से टक्कर
Womens Hockey WC Qualifiers: भारत ने पहले ही सेमीफाइनल में का टिकट हासिल कर लिया था. वेल्स को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटाने के लिए इटली से भिड़ेगी. नवनीत कौर ने 29वें, 34वें और 55वें मिनट में तीन गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी.
कथित एलपीजी संकट पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल, दावा- देश में गैस की भारी कमी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में गहराते कथित एलपीजी संकट को लेकर सवाल किए हैं. उन्होंने आरोप लगाताे हुए कहा कि विदेश नीति और फैसलों की वजह से देश को भारी गैस संकट का सामना करना पड़ रहा है. उद्योग और रोजगार पर इस वजह से भारी संकट पैदा हो गया है.
दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने दावा कि देश में एलपीजी गैस की भारी कमी हो गई है. उसके अनुसार, भारत अपनी कुल एलपीजी खपत का करीब 60 प्रतिशत आयात करता है. इसमें से लगभग 90 प्रतिशत आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के जरिए आती है. हाल के इंटरनेशनल टेंशन की वजह से मार्ग से आपूर्ति प्रभावित हो रही है. गैस की उपलब्धता इस वजह से 50 प्रतिशत तक घट गई है.
मुंबई के 20 प्रतिशत होटल-रेस्टोरेंट बंद- केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि संकट का सबसे अधिक असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे उद्योगों पर पड़ रहा है. कई स्थानों में एलपीजी सप्लाई सीमित किए जाने की वजह से कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में आ गए हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि मुंबई के करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट पहले ही बंद हो गए हैं. कई राज्यो के हजारों प्रतिष्ठान अब बंद होने की स्थिति में आ गए हैं.
गुजरात के टाइल उद्योग का दिया उदाहरण
केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस स्थिति को सुधारा नहीं गया तो बड़े पैमाने पर देश में बेरोजगारी बढ़ जाएगी. गुजरात के मोरबी के टाइल उद्योग का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि गैस संकट की वजह से कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है. हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं.
केजरीवाल ने कहा कि भारत को इंटरनेशनल मुद्दों पर तटस्थ रहना चाहिए और भारत के हितों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए. केजरीवाल ने भारत सरकार से मजबूत कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ऊर्जा आपूर्ति बहाल करने की मांग की.
सरकार ने इस मद्दे पर क्या कहा
विपक्ष के आरोपों पर केंद्र सरकार ने भी अपना पक्ष रखा है. सरकार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि देश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है. सप्लाई पूरी तरह से कंट्रोल में है. सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कस्टमर को गैस बुकिंग करने के ढाई दिन के अंदर सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए हर कदम उठाए गए हैं. किसी को भी इससे डरने या फिर घबराने की जरूरत नहीं है.
बढ़ी हुई लागत का बड़ा लागत झेल रही सरकार
सरकार ने बताया कि भारत में एलपीजी की कीमतें पड़ोसी देशों की तुलना में बहुत ज्यादा कम हैं. इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने के बावजूद सरकार बढ़ी हुई लागत का बहुत बड़ा हिस्सा खुद झेल रही है, जिससे आम नागरिकों पर बोझ न पड़े. लोगों से सरकार ने अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















