Responsive Scrollable Menu

फ्रांस में दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन आयोजित, चांग क्वोछिंग ने दिया भाषण

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत के रूप में, उप प्रधानमंत्री चांग क्वोछिंग ने 10 मार्च को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित दूसरे परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।

चांग क्वोछिंग ने अपने संबोधन में कहा कि चीन हमेशा से राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित तर्कसंगत, समन्वित और प्रगतिशील परमाणु सुरक्षा अवधारणा का पालन करता रहा है, और ठोस कार्यों के माध्यम से विश्व स्तर पर परमाणु ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दे रहा है।

चीनी उपप्रधानमंत्री के अनुसार, चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर, संयुक्त रूप से वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल को लागू करना चाहता है। साथ ही, हाथ मिलाकर परमाणु ऊर्जा में नवाचार-संचालित विकास, सुरक्षा आधारभूत संरचना निर्माण, औद्योगिक सहयोग और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है, ताकि परमाणु ऊर्जा का उपयोग सभी देशों के विकास और समृद्धि के लिए बेहतर तरीके से किया जा सके, स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ दुनिया के निर्माण तथा मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नया योगदान दिया जा सके।

गौरतलब है कि दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन 9 से 12 मार्च तक फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है। यह परमाणु ऊर्जा के विकास पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है। 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों या उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया और संयुक्त रूप से सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा को सभी के लिए सुलभ बनाएं शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान युद्ध के बीच व्हाइट हाउस के सिक्योरिटी बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, पूरे इलाके में लगा लॉकडाउन

कोलंबिया के मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि वैन चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने व्हाइट हाउस के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल से पहले धोनी को राहत...बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर ने शिकायतों को किया खारिज, हितों के टकराव से जुड़ा है मामला

MS Dhoni of conflict of interest allegations: बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर जस्टिस अरुण मिश्रा ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 'हितों के टकराव' की शिकायत खारिज कर दी है. अदालत ने माना कि आईपीएल खिलाड़ी होना और क्रिकेट अकादमी चलाना नियमों का उल्लंघन नहीं है. फैसले में स्पष्ट किया गया कि यह शिकायत व्यक्तिगत रंजिश और व्यावसायिक विवाद का नतीजा थी. Thu, 12 Mar 2026 01:42:26 +0530

  Videos
See all

Iran steps up fuel supply attacks - oil reserves released as global energy crisis looms | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T22:48:16+00:00

Iran America War Update: होर्मुज में अमेरिका ने मचाई तबाही! | Hormuz | Trump | Oil Crisis | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T22:30:01+00:00

Gold Silver Price : सोने-चांदी के बढ़े दाम! | Iran Israel War | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T23:00:09+00:00

Iran Israel War Update:ईरान के नए Master Plan'से खाड़ी छोड़ भागेगा अमेरिका?Trump vs Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T22:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers