India vs Japan Final Live: खिताबी मुकाबले में जापान से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, कुछ देर में शुरू होगा फाइनल
India vs Japan Hockey Final Live Score: भारत और जापान के बीच गुरुवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। भारत 7वीं बार खिताबी मुकाबले में खेलने उतरेगा।
Ramayana के सेट से सामने आईं रणबीर कपूर और बेटी राहा की अनदेखी तस्वीरें, आलिया भट्ट ने की शेयर
नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के सेट से सामने आई भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की अनदेखी तस्वीर ने फैंस का दिल पूरी तरह जीत लिया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर अपनी नन्हीं बेटी राहा के साथ बेहद प्यारे पल बिताते नजर आए। इन भावुक और खूबसूरत पलों को पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
भगवान राम के लुक में बेटी राहा को बाहों में लिए दिखे रणबीर
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 'रामायण' के सेट से बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीर में रणबीर कपूर भगवान राम के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं और उन्होंने बाहों में बेटी राहा को थाम रखा है, जिसे वह बेहद प्यार से किस कर रहे हैं। आलिया ने हमेशा की तरह राहा के चेहरे को छिपाते हुए उसकी प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा।
तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने पति रणबीर के समर्पण की तारीफ में लिखा कि उन्होंने इस किरदार को जीने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया, फिर भी एक पिता के रूप में उनके पास अपनी बेटी के लिए भरपूर प्यार और वक्त हमेशा मौजूद रहा। साथ ही आलिया ने पूरी फिल्म यूनिट की कड़ी मेहनत की भी सराहना की।
इसे भी पढ़ें: अरिश्फा का कैसेट तोड़ने पर ट्रोल हुईं Mahhi Vij, सपोर्ट में आईं Gauahar Khan
राहा की पहली थिएटर फिल्म होगी रामायण
इस पोस्ट से जुड़ा एक बेहद भावुक पहलू भी सामने आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने साझा किया था कि 'रामायण' उनकी जिंदगी में बेहद सही मोड़ पर आई। पिता बनने के बाद वह एक बेहतर इंसान बनना चाहते थे और इस किरदार ने उन्हें आत्मिक रूप से काफी बदला। रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि राहा कई बार सेट पर उनके साथ आई हैं और उन्हें इस फिल्म में काफी दिलचस्पी है। दिलचस्प बात यह है कि 'रामायण' राहा के जीवन की पहली फिल्म होगी, जिसे वह सिनेमाघर में देखेंगी।
गौरतलब है कि करीब पांच साल तक डेट करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के सात महीने बाद 6 नवंबर 2022 को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में कपल ने पहली बार राहा का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया था, जिसके बाद से राहा की हर झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi











