Responsive Scrollable Menu

Ronaldo Retirement: जिस नंबर-7 जर्सी ने रचे इतिहास, उसे अब सौंपेंगे रोनाल्डो; जानिए क्या बोले CR7

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 23 साल बाद पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान किया है। जानिए 146 गोल, 234 मैच और तीन बड़े खिताबों वाले उनके ऐतिहासिक सफर की पूरी कहानी।

Continue reading on the app

Cyclone Arnab: ओडिशा ने बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए केंद्र से 2,526 करोड़ रुपये मांगे

भुवनेश्वर, पांच नवंबर ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को चक्रवात ‘अर्नब’ और उसके बाद तीन दक्षिणी जिलों में आई बाढ़ के असर को देखते हुए, केंद्रीय सहायता के रूप में 2,526 करोड़ रुपये की मांग की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने राज्य में चक्रवातों और बाढ़ के असर को कम करने और इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग की है।

यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश पी. पाटिल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने यह बात केंद्रीय टीम के साथ बैठक के बाद कही, जो राज्य के गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में चक्रवात ‘अर्नब’ और उसके बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आई थी। पाटिल ने कहा कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए विशेष अनुदान की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में, राज्य सरकार ने केंद्रीय टीम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की गई। इस बैठक में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवि शंकर के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम भी शामिल थी। अपनी यात्रा के दौरान टीम ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी से भी मुलाकात की।

ओडिशा का अपना दौरा समाप्त करने से पहले, टीम ने स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, माझी ने राज्य में चक्रवातों और बाढ़ की समस्या को कम करने के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अक्सर बाढ़, चक्रवात और लू जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं से राज्य के विकास कार्यों में बाधा आती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि केंद्रीय टीम अपनी रिपोर्ट में तत्काल राहत और पुनर्निर्माण सहायता के लिए सिफारिशों के साथ-साथ, दीर्घकालिक और स्थायी समाधानों पर भी जोर दे। माझी ने राज्य में चक्रवात और बाढ़ को झेल सकने वाले बुनियादी ढांचे की सख्त जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह का बुनियादी ढांचा ओडिशा के लोगों के लिए एक स्थायी समाधान प्रदान करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य का विकास बाधित होने के बजाय और तेज हो।

Continue reading on the app

  Sports

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। शुक्रवार को ओमान के अल अमेरात में खेले गए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने पहले नेपाल की पूरी टीम को 128 रन पर समेट दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने बिना कोई विकेट गंवाए टीम को आसान जीत दिला दी।

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 19.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस तरह भारत ने 30.5 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। आर्यवीर सहवाग ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

इससे पहले भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तेज गेंदबाज ईशान सूद ने नई गेंद से शानदार शुरुआत की और नेपाल के शीर्ष क्रम को पूरी तरह हिला दिया। उन्होंने ओपनर प्रसिद्ध जैसी को 1 रन, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यांशु कोइराला को 5 रन और चौथे नंबर के बल्लेबाज निश्चल क्षेत्री को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

ईशान की शानदार गेंदबाजी के चलते नेपाल ने 9वें ओवर तक केवल 27 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मनल चौहान ने निरज यादव को बोल्ड कर नेपाल को चौथा झटका दिया। लगातार विकेट गिरने के बीच दर्श सोनल और आशीष लुहार ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। दर्श ने 93 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि आशीष ने 45 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।

हालांकि, यशवीर गौड़ ने आशीष को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद नेपाली बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर आउट हो गई। दर्श सोनल टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी की। ईशान ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन ने केवल 8 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया। यशवीर गौड़ ने 2 विकेट लिए। वहीं, काव्या परेश पटेल और मनल चौहान को 1-1 सफलता मिली।

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। इस प्रतियोगिता में एशिया की प्रमुख युवा टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम की शुरुआत जिस तरह हुई है, उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, टीम के सामने अगली चुनौती पाकिस्तान की होगी। भारत अंडर-19 का दूसरा मुकाबला रविवार को पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।

Fri, 06 Nov 2026 21:51:00 +0530

  Videos
See all

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर जश्न का माहौल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:44:36+00:00

Viral Video: कैमरे में कैद हुई 70 लाख की चोरी की वारदात #shorts #aajtak #ytshorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers