Responsive Scrollable Menu

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने संसद में कहा, 'न तो हम जंग में शामिल और न इससे अलग-थलग'

रोम, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पूरी दुनिया इसे लेकर फिक्रमंद है। इस बीच, यूरोपीय देश गल्फ देशों की मदद करने को तो तैयार हैं लेकिन अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर सशंकित भी। इटली भी उनमें से एक है। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपनी संसद में कहा है कि वह न तो युद्ध में शामिल हैं और न इससे पूरी तरह अलग-थलग हैं।

सीनेट में मेलोनी ने कहा, “यह सरकार न तो दूसरों के फैसलों में भागीदार है, न ही यूरोप में अलग-थलग है, और न ही इस संकट के नागरिकों और व्यवसायों पर पड़ने वाले आर्थिक परिणामों के लिए जिम्मेदार है। हाल के दिनों में मैंने जो कुछ भी सुना है, वे इस संवेदनशील भू-राजनीतिक क्षेत्र में हमारी प्रतिबद्धता के साथ न्याय नहीं करते हैं, जिसे हमने हाल के दिनों में और तेज कर दिया है।

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि ईरान को मिसाइल कैपेबिलिटी के साथ-साथ परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, जिससे वह जल्द ही यूरोप पर हमला कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा होने से न्यूक्लियर हथियारों की रेस शुरू हो सकती है।

इसके साथ ही मेलोनी ने स्वीकार किया कि इटली, खाड़ी देशों को हवाई रक्षा संसाधन उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा, जैसा कि संसद में पहले ही चर्चा हो चुकी है, हम खाड़ी देशों को हवाई रक्षा संसाधन मुहैया करा रहे हैं, जैसा कि अन्य प्रमुख यूरोपीय देशों—विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी—ने भी किया है। ऐसा न केवल इसलिए है कि वे इटली के मित्र और रणनीतिक साझेदार हैं, बल्कि इसलिए भी कि उस क्षेत्र में हजारों इतालवी नागरिक रहते हैं जिनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, साथ ही खाड़ी में लगभग 2,000 इतालवी सैनिक तैनात हैं। यह यूरोपीय एकजुटता का एक आवश्यक कदम है, लेकिन साथ ही साथ रोकथाम का भी।

इटली की पीएम ने कूटनीति के जरिए मामले को हल कराने की जरूरत पर बल दिया। मेलोनी ने कहा, हम अपने यूरोपीय साझेदारों के साथ संबंध बनाए रखने और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेलोनी ने कूटनीति की ओर लौटने की संभावनाओं का आकलन करने की योजना का भी जिक्र किया; हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक ईरान अपने हमले जारी रखता है, तब तक यह संभव नहीं है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Middle East Tension: बाल-बाल बचे ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई, अमेरिकी-इस्राइली हमले में हो गए घायल; यहां पर लगी चोट

Middle East Tension: अमेरिका और इस्राइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, जिस वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनाई हुई है. इस बीच, एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका और इस्राइल के हमलों में घायल हो गए हैं. उनके पैर में चोट लगी है. अमेरिकी मीडिया एजेंसी द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस्राइली और ईरानी अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है. इसके अलावा, न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि राष्ट्रपति के बेटे ने साफ कर दिया है कि मोजतबा खामेनेई घायल होने के बावजूद सुरक्षित और ठीक हैं. 

इसके अलावा, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स ने संवेदनशील और रणनीतिक अमेरिकी और इस्राइली हमलों के खिलाफ जारी जवाबी ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत कई नए हमले शुरू किए हैं. मंगलवार देर रात ईरान ने इस्राइल पर जोरदार हमले किए हैं. आईआरजीसी की मानें तो नया हमला तीन घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें लगातार कई लेयर वाली मिसाइलें दागी गईं. इन हमलों में सबसे भारी मिसाइलें शामिल थीं. वहीं हिजबुल्ला ने भी इस्राइल पर हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान में अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 शुरू किया था. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान के इस छोटे से आईलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं ट्रंप? जानें छोटा सा टापू क्यों इतना खास

यूएई के कंटेनर जहाज पर हुआ अटैक

एक ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के तट पर एक कंटेनर जहाज को एक अनजान चीज ने टक्कर मार दी थी. खास बात है कि ये घटना ऐसे वक्त पर हुई जब ईरान खाड़ी में अमेरिका-इस्राइली हमलों का जवाब दे रहा है. समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि रास अल खैमाह अमीरात से 25 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में हुई है. जहाजों से इसमें कहा गया कि अधिकारी जब तक घटना की जांच कर रहे हैं, तब तक वे इस इलाके से सावधानी से गुजरें.

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनते ही मोजतबा खामेनेई ने दिया कड़ा संदेश, जानें अमेरिका-इस्राइल के लिए क्या कहा?

ईरानी हमलों पर क्या बोला इस्राइल

इस्राइली डिफेंस फोर्स ने बताया कि ईरान ने जो 200 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था, उनमें लगभग आधे क्लस्टर बम वॉरहेड थे. इस्राइली सेना ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अधिकांश मिसाइलों को रोक लिया था लेकिन वॉरहेड में वाली एक मिसाइल यरुशलम के पास बेत शेमेश के बाहर खुली एक जगह में फट गई. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: आखिर क्यों अब तक ईरान के समर्थन में नहीं उतरे हूती लड़ाके? उन्हें किस बात का सता रहा है डर?

ईरानी हमलों में इस्राइल में 12 लोगों की मौत

अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से तेहरान ने इस्राइल सहित पूरे आसपास के इलाकों में सैकड़ों ड्रोनों और मिसाइलों से हमला किया. ईरान के हमलों में इस्राइल में 12 लोगों की मौत हुई और 2000 से अधिक लोग घायल हो गए.

इस्राइल डिफेंस फोर्सेज ने इससे पहले कहा था कि लेबनान में उन्होंने हिजबुल्ला से जुड़े अल-क्वार्ड अल-हसन एसोसिएशन के एसेट्स और स्टोरेज फैसिलिटीज को टारगेट करके एयरस्ट्राइक की थी. हिजबुल्लाह की नासर यूनिट सलामेह के कमांडर हसन सलामेह को भी आईडीएफ ने मार गिराने की घोषणा की है. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर बनते ही क्या बोले मोजतबा खामेनेई

मोजतबा खामेनेई हाल ही में ईरान के नए सुप्रीम कमांडर बन गए हैं. सुप्रीम लीडर का पदभार संभालते ही उन्होंने देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के खिलाफ ईरान की जनता और सशस्त्र बल मजबूती से खड़े हैं. दुश्मनों की हर एक साजिश के बाद भी ईरान डगमगाने वाला नहीं है. ये मुश्किलों से भरा वक्त है. हमारा विश्वास और हमारी इच्छाशक्ति हमें मजबूत बनाकर रखेगा. हम हर एक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है. 

ईरानी सुप्रीम कमांडर खामेनेई ने कहा कि ईरान बहुत ही बहादुर और एक महान राष्ट्र है. इसकी जड़ें संस्कृति, इस्लामिक क्रांति और इतिहास से जुड़ी हुईं हैं. हमारी बहादुरी और धैर्य ने हमें बहुत बार मजबूत बनाया है. आज भी हमें यही आगे बढ़ाएगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर GF माहिका शर्मा संग रोमांटिक होना हार्दिक पांड्या को पड़ा भारी, पुणे में शिकायत दर्ज, जानिए कैसे-कैसे लगाए गए हैं आरोप?

Complaint against Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुणे में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है और उन पर कार्रवाई की मांग की गई। Thu, 12 Mar 2026 09:25:20 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: युद्ध के बीच ईरान का सबसे घातक हमला! | Trump | US | Netanyahu | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T04:47:31+00:00

Israel Iran War: ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी और खुली चेतावनी | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T04:46:50+00:00

Big Breaking on Iran Israel America War LIVE: ईरान ने मानी हार! | Trump | Khamenei | Netanyahu | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T04:42:20+00:00

Farooq Abdullah Firing: फारूक अब्दुल्ला पर चलाई गोली, जान से मारने की कोशिश | Farooq Abdullah News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T04:36:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers