Responsive Scrollable Menu

Som Pradosh Vrat का महासंयोग: इस एक व्रत से मिलेगा Stress Relief, जानें Puja Vidhi

भगवान शिव का आराधना करने वाले भक्तों के लिए मार्च का महीना बेहद ही खास है। इस महीने का सबसे महत्वपूर्ण प्रदोष व्रत 16 मार्च 2026, सोमवार को पड़ रहा है। क्योंकि यह व्रत सोमवार को है, इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है, जिसका हिंदू में बड़ा ही गहरा महत्व माना गया है। 

सोम प्रदोष का खास महत्व 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत भी शिव जी की कृपा प्राप्त का सबसे श्रेष्ठ मार्ग है। जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। माना जाता है कि जो भक्त लोग सच्चे मन से सोम प्रदोष का व्रत रखते हैं, उनके जीवन से मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-शांति का वास होता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

-तारीख और दिन: 16 मार्च 2026, सोमवार

-प्रदोष पूजा का समय: शाम 06:30 बजे से रात 08:54 बजे तक

-पूजा की कुल अवधि: महादेव के अभिषेक और पूजन के लिए 02 घण्टे 24 मिनट का श्रेष्ठ समय रहेगा।

-त्रयोदशी तिथि का आरंभ: 16 मार्च को सुबह 09:40 बजे से

-त्रयोदशी तिथि का समापन: 17 मार्च को सुबह 09:23 बजे पर

जानें पूजा विधि

- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करके और शिव जी के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें।

- संभव हो तो पास के किसी शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल अर्पित करें।

- प्रदोष काल यानी की शाम को दोबारा स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।

- इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और अक्षत (बिना टूटे चावल) चढ़ाएं।

- अब आपको  'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें और प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। आखिर में कपूर से आरती करें।

मन को प्रसन्न रखने वाला व्रत

गौरतलब है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर मानसिक रुप से थक जाते हैं। सोम प्रदोष व्रत न सिर्फ धार्मिक है, बल्कि यह हमें खुद से जुड़ने और कुछ पल शांति से बैठने का अवसार प्रदान करता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को 'आशुतोष' कहा जाता है, जिसका अर्थ है जो शीघ्र प्रसन्न हो जाएं। यदि आप पूरी श्रद्धा के साथ उन्हें याद करते हैं, तो वे आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेंगे। 

Continue reading on the app

7 लाख व्यूज के बाद खुली पोल: फेक AI वीडियो पर Meta की लग गई क्लास

Meta एक नये विवाद में घिर गई है जब AI से बना फर्जी युद्ध वीडियो 7 लाख से ज्यादा बार देखा गया. Meta Oversight Board ने कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि AI कंटेंट के लिए साफ नियम और मजबूत लेबलिंग सिस्टम की जरूरत है.

The post 7 लाख व्यूज के बाद खुली पोल: फेक AI वीडियो पर Meta की लग गई क्लास appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ICC से करोड़ों की कमाई कर गया पाकिस्तान, भारत से हारने पर खिलाड़ियों को लगा था 50-50 लाख का फाइन

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाया, लेकिन फिर भी उसे आईसीसी से चार करोड़ 80 लाख रुपये मिले. लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी भारतीय टीम के खाते में लगभग 25 करोड़ रुपये आए. इससे पहले पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना ठोका था. Wed, 11 Mar 2026 21:37:06 +0530

  Videos
See all

Viral Girl Monalisa: परिवार से बगावत कर मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी | Viral Video | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:15:01+00:00

Iran War LIVE: Strait of Hormuz के समुद्र में Iran बारूद बिछा रहा? | US Iran War | Israel | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:09:09+00:00

DasTak: Iran War को लेकर आज की 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War | Strait of Hormuz | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:08:08+00:00

DasTak: Iran War को लेकर आज की 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War | Strait of Hormuz | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:11:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers