Responsive Scrollable Menu

अपनी ही सहेली के एक्स पति संग हंसीका मोटवानी ने लिए थे सात फेरे, अब 4 साल में खुद की भी टूटी शादी

Hansika Motwani Divorce: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस हंसीका मोटवानी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी की वजह से  चर्चा में आ गई है. एक्ट्रेस ने शादी के 4 साल बाद पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है. मुंबई बांद्रा फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया है.

खबर अपडेट की जा रही है-

 

Continue reading on the app

PAK vs BAN: पाकिस्तान की आधी टीम को बांग्लादेश के 23 वर्षीय गेंदबाज ने अकेले किया आउट, पहले ODI में 114 पर ढेर हुई पाक टीम

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 30.4 ओवरों में सिर्फ 114 रनों पर सिमट गई है. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा फहीम अशरफ ने 37 रनों की पारी खेली. वहीं बांग्लादेश के 23 के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया.

पाकिस्तान की शुरुआत रही थी ठीक-ठाक

बांग्लादेश के खिलाफ इस पहले वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पारी का आगाज साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने की. दोनों ने टीम को ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई थी. दोनों ओपनर के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर इसके बाद बांग्लादेश के 23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर कहर बनके बरपे और अकेले ही आधी टीम को पवेलियन भेजा दिया.

नाहिद राणा ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर बरपाया कहर

नाहिद राणा ने सबसे पहले पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को चलता किया. साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नाहिद राणा ने शमील हुसैन को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. फिर नाहिद ने माज सदाकत को अपना शिकार बनाया. माज सदाकत 28 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए.

नाहिद राणा ने 5 विकेट हॉल लेकर पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर किया ध्वस्त

इसके बाद नाहिद राणा ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मोहम्मद रिजवान 10 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन. इसके बाद सलमान आगा के रूप में नाहिद राणा ने अपना पांचवा विकेट पूरा किया. नाहिद राणा ने 69 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम को अकेले पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

मेहदी हसन मिराज ने 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को किया आउट

इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम का विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका. 70 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने छठां विकेट गंवाया. मेहदी हसन मिराज ने अब्दुल समद को पवेलियन भेजा. अब्दुल समद बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके एक ही ओवर में मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान को 2 झटके दिए. पहले उन्होंने हुसैन तलत को 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर पांचवी गेंद पर कप्तान शाहीन अफरीदी को अपना शिकार बनाया. शाहीन अफरीदी भी 4 रन बनाकर चलते बने. फिर मोहम्मद वसीम जूनियर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें तस्कीन अहमद ने आउट किया.

फहीम अशरफ ने बचाई पाकिस्तान की लाज

पाकिस्तान ने 82 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. यहां से फहीम अशरफ ने पाकिस्तान की पारी को थोड़ी देर संभाला और टीम के स्कोर को 114 तक पहुंचाया. फहीम अशरफ ने 47 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद.

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

यह भी पढ़ें:  ICC T20 Rankings: वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों का टी20 रैंकिंग में धमाल, ईशान ने मचाया तूफान तो संजू ने किया कमाल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जिनकी कप्तानी में किया आईपीएल डेब्यू, उनके खिलाफ ही वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच

Vaibhav Sooryavanshi first match in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच आईपीएल 2026 में उनके पहले कप्तान के ही खिलाफ है. मतलब जिस कप्तान के अंदर उन्होंने पहला आईपीएल मैच खेला, इस बार उसी के खिलाफ खेलेंगे. Wed, 11 Mar 2026 20:19:59 +0530

  Videos
See all

Iran America War: ट्रंप ने जंग में पूरी दुनिया को फसाया- जी.डी. बख्शी | Trump | Netanyahu | khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:04:13+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | LPG Petrol Price | | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:08:16+00:00

Iran War: Oman के Port पर Drone Attack, Oil Tanker में लगी आग | Iran Attacks | US Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:03:47+00:00

LPG Crisis LIVE: Lucknow में गैस चूल्हो पर नहीं पकेगा खाना, दिए जा रहे हैं भट्टियों के ऑर्डर |AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:04:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers