Responsive Scrollable Menu

PAK vs BAN: पाकिस्तान की आधी टीम को बांग्लादेश के 23 वर्षीय गेंदबाज ने अकेले किया आउट, पहले ODI में 114 पर ढेर हुई पाक टीम

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 30.4 ओवरों में सिर्फ 114 रनों पर सिमट गई है. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा फहीम अशरफ ने 37 रनों की पारी खेली. वहीं बांग्लादेश के 23 के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया.

पाकिस्तान की शुरुआत रही थी ठीक-ठाक

बांग्लादेश के खिलाफ इस पहले वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पारी का आगाज साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने की. दोनों ने टीम को ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई थी. दोनों ओपनर के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर इसके बाद बांग्लादेश के 23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर कहर बनके बरपे और अकेले ही आधी टीम को पवेलियन भेजा दिया.

नाहिद राणा ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर बरपाया कहर

नाहिद राणा ने सबसे पहले पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को चलता किया. साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नाहिद राणा ने शमील हुसैन को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. फिर नाहिद ने माज सदाकत को अपना शिकार बनाया. माज सदाकत 28 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए.

नाहिद राणा ने 5 विकेट हॉल लेकर पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर किया ध्वस्त

इसके बाद नाहिद राणा ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मोहम्मद रिजवान 10 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन. इसके बाद सलमान आगा के रूप में नाहिद राणा ने अपना पांचवा विकेट पूरा किया. नाहिद राणा ने 69 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम को अकेले पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

मेहदी हसन मिराज ने 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को किया आउट

इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम का विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका. 70 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने छठां विकेट गंवाया. मेहदी हसन मिराज ने अब्दुल समद को पवेलियन भेजा. अब्दुल समद बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके एक ही ओवर में मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान को 2 झटके दिए. पहले उन्होंने हुसैन तलत को 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर पांचवी गेंद पर कप्तान शाहीन अफरीदी को अपना शिकार बनाया. शाहीन अफरीदी भी 4 रन बनाकर चलते बने. फिर मोहम्मद वसीम जूनियर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें तस्कीन अहमद ने आउट किया.

फहीम अशरफ ने बचाई पाकिस्तान की लाज

पाकिस्तान ने 82 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. यहां से फहीम अशरफ ने पाकिस्तान की पारी को थोड़ी देर संभाला और टीम के स्कोर को 114 तक पहुंचाया. फहीम अशरफ ने 47 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद.

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

यह भी पढ़ें:  ICC T20 Rankings: वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों का टी20 रैंकिंग में धमाल, ईशान ने मचाया तूफान तो संजू ने किया कमाल

Continue reading on the app

⁠Dhurandhar 2 Cast Fees: 'धुरंधर 2' के लिए रणवीर सिंह ने बढ़ाई फीस? जानें बाकी कलाकारों ने कितने रुपये किए चार्ज

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fees: इस समय हर जगह बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है. धुरंधर की सक्सेस के बाद अब धुरंधर 2 इसी महीने 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. धुरंधर के पहले पार्ट में रणवीर और अन्य कलाकार ने मोटी फीस ली थी. रणवीर ने धुरंधर के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ली थी. ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि धुरंधर: द रिवेंज के लिए रणवीर और अन्य कलाकारों ने कितनी फीस ली है. तो चलिए जानते हैं-

रणवीर सिंह ने कितने रुपये किए चार्ज?

आदित्य धार निर्देशित स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 40-50 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं, संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बात करें तो उन्होंने 10 करोड़ रुपये की मोटी फील ली. वहीं, फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो आर. माधवन (R.Madhavan) ने फीस में 1 करोड़ रुपये का इजाफा कर 10 करोड़ रुपये की फीस ली है.

बाकि कलाकारों ने लिए कितने रुपये?

धुरंधर 2 के लिए अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को 1.5-2 करोड़ रुपये की फीस मिली है और फिल्म की फीमेल लीड सारा अर्जुन (Sara Arjun) को एक करोड़ रुपये मिले हैं, एक्ट्रेस को पहले पार्ट के लिए भी सेम फीस मिली थी. उन्होंने अपने बजट पर  कोई बढ़ोतरी नहीं की है. धुरंधर 2 के बजट की बात करें तो ये फिल्म लगभग 200 से 250 करोड़ में बनकर तैयार हुई है. 

ये भी पढ़ें- Kritika Kamra Net Worth: होने वाले पति गौरव के मुकाबले कितना कमाती हैं कृतिका कामरा, जानें दोनों की नेटवर्थ

 क्या है धुरंधर: द रिवेंज की कहानी?

धुरंधर के सीक्वल की कहानी की बात करें तो इसे पहले पार्ट के बाद आगे बढ़ाया गया है. जैसा की फिल्म के ट्रेलर से साफ हुआ कि इसमें हमजा के किरदार पर फोकस किया जाएगा.  फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे हमजा (रणवीर सिंह) जसकीरत सिंह रंगी से बदलकर मुस्लिम बनते हैं और पाकिस्तान में जासूस बनकर अपने मिशन को अंजाम देते हैं. इस किरदार में रणवीर का खतरनाक अवतार देखने को मिलेगा.

इसके अलावा फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि वो ट्रेनिंग लेता और फिर स्पाई बनता है. पहले पार्ट में दिखाया गया था कि  रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत की मौत हो जाती है और पाकिस्तान के लियारी में सत्ता का संघर्ष शुरू हो जाता है. अब दूसरे पार्ट में हमजा यहां का बादशाह बनने की कोशिश करेगा और आतंकी नेटवर्क का खात्मा करेगा. हालांकि फिल्म में बहुत कुछ देखने को मिलेगा ये सिर्फ ट्रेलर देखने से पता चलता है. 

गौरतलब है कि बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धार ने धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों का निर्देशन किया है. फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था. इस फिल्म को 140-150 करोड़ रुपये में तैयार किया था और रणवीर ने 30 करोड़ रुपये फीस ली थी. जबकि संजय दत्त को 8 करोड़, आर. माधवन को 9 करोड़ और अक्षय खन्ना को 2.5 करोड़ की फीस की मिली थी. इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही धुरंधर-2 को लेकर ऐलान कर दिया था. 

रणवीर सिंह का फिल्मी करियर

रणवीर सिंह ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2010 में 'बैंड बाजा बारात' मूवी से की थी. ये फिल्म बड़े पर्दे हिट साबित हुई और इसके लिए रणवीर को फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू मेल' का अवार्ड भी मिला था. इसके अलावा उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ भी कई फिल्मों में काम किया. इसमें 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), और 'पद्मावत' (2018) शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- गौरव कपूर की दूसरी पत्नी होंगी कृतिका कामरा, जानें एक्ट्रेस से पहले किसके प्यार में लट्टू थे क्रिकेट प्रेजेंटर?

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पांड्या क्या दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को छठा खिताब? वानखेड़े में केकेआर से होगी पहली भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

MI IPL Schedule 2026: मुंबई इंडियंस 'मिशन-6' के लिए पूरी तरह तैयार है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह टीम अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ करेगी. 12 अप्रैल तक के शुरुआती शेड्यूल में मुंबई को दिल्ली और गुवाहाटी का दौरा करने के बाद घरेलू मैदान पर आरसीबी से भिड़ना है. क्विंटन डी कॉक और रदरफोर्ड की वापसी के साथ क्या मुंबई 2020 के बाद अपना खिताबी सूखा खत्म कर पाएगी? Wed, 11 Mar 2026 20:53:47 +0530

  Videos
See all

Brahmastra: गैस के लिए लंबी-लंबी कतार, विपक्ष- सरकार आर-पार ! I Debate Show I LPG Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:43:55+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: शराब घोटाला केस में Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें । #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:45:04+00:00

Viral Shorts : नई कार पर डाला पेंट, छलक उठा युवक का दर्द #viralshorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:39:58+00:00

US-Iran-Israel War Update: हर रोज India की Crude Oil की खपत कितनी है? Shehzad Poonawalla ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:33:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers