पहले राजपाल यादव को बताया अनपढ़, अब अपने ही बयान से मुकरे प्रियदर्शन, कमेंट पर दी सफाई
Priyadarshan on Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस मामले को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर जब जेल में थे तो कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए थे. वहीं, निर्देशक प्रियदर्शन ने एक्टर की एजुकेशन पर सवाल खड़े किए थे. जिस पर राजपाल ने रिएक्ट किया था और कहा था कि वो पढ़ें लिखें हैं. वहीं, अब राजपाल के रिएक्शन के बाद प्रियदर्शन अपने ही बयान से मुकर गए हैं. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
अपने ही बयान से मुकरे प्रियदर्शन
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से प्रियदर्शन ने बात की. इस दौरान उन्होंने राजपाल यादव के एजुकेशन बैकग्राउंड वाले बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा- 'असल में मेरा वो मतलब बिल्कुल भी नहीं था. एजुकेशन एक ऐसी चीज है, जो हम सड़क से सीखते हैं और कुछ ऐसा जो किताबों से. मेरा मतलब था स्ट्रीट स्मार्टनेस शायद इसलिए क्योंकि एजुकेशन में अवेयरनेस भी है. मेरा ऑब्जर्वेशन राजपाल की सादगी और भरोसे वाले नेचर को लेकर था. वो शायद गांव से हैं और गांव के लोग इतने मासूम हैं, वो समझते नहीं हैं.'
'मेरा मतलब अपमान करने का नहीं'
प्रियदर्शन ने बातचीत में आगे कहा कि वो राजपाल का अपमान नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कहा- 'आपको सही लोगों और गलत लोगों के बीच फर्क करना आना चाहिए. साथ ही डायरेक्टर ने यह भी कहा कि, उनका बयान एक्टर को नीचा दिखाने के लिए नहीं था. मेरा मतलब उनका अपमान करने या कुछ और करने का नहीं था. क्योंकि मैंने अपनी ज़िंदगी में राजपाल जैसा मासूम इंसान कभी नहीं देखा. मासूमियत बड़े पैमाने पर एजुकेशन की कमी से आती है.'
प्रियदर्शन ने आखिर क्या कहा था?
दरअसल, जब राजपाल यादव जेल में बंद थे तो प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने राजपाल की अगली फिल्म के निर्माताओं से एक्टर की फीस में बढ़ोतरी करने को कहा है. इसके अलावा उन्होंने एक्टर की एजुकेशन का भी जिक्र किया था और कहा था कि राजपाल कम पढ़ें लिखे हैं इसी वजह से परेशानी में फंसे हैं. वहीं, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने डायरेक्टर के बयान पर रिएक्ट किया था.
राजपाल यादव ने कही थी ये बात
कुछ समय पहले स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने प्रियदर्शन की टिप्पणी पर जवाब दिया था. उन्होंने कहा था- 'ये बिल्कुल गलत है. प्रियन जी मुझे नहीं जानते. मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं. मैंने 11 साल की उम्र से लेकर 55 साल की उम्र तक काम किया है. बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते हैं, लेकिन इसका उनकी शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. अगर मेरी शिक्षा कम होती, तो मैं यहां 25-30 साल तक टिक नहीं पाता.'
ये भी पढ़ें- प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को बताया था 'कम पढ़ा-लिखा', अब एक्टर ने दिया करारा जवाब
देश के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, GainBitcoin स्कैम में आयुष वर्श्नेय अरेस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















