Responsive Scrollable Menu

दलाल स्ट्रीट पर ब्लडबाथ: सेंसेक्स 1150 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के करीब; जानिए बाजार गिरने की 3 बड़ी वजह

Stock Market closing: शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। दोपहर के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 दोनों ही लाल निशान में गहराई तक फिसल गए। वैश्विक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार की चाल बिगाड़ दी।

दोपहर करीब 1:18 बजे सेंसेक्स 1166.47 अंक यानी 1.49% गिरकर 77039.51 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 345.10 अंक यानी 1.42% टूटकर 23916.50 के स्तर के आसपास पहुंच गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 78324 और निफ्टी का 24299 रहा, लेकिन बाद में बाजार में तेज गिरावट आ गई।

बाजार की चौड़ाई की बात करें तो तस्वीर मिली-जुली रही। करीब 1985 शेयरों में तेजी और 1790 में गिरावट और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। यानी बाजार में दबाव जरूर था, लेकिन चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी दिखी। 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
बाजार की गिरावट की बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली रही। 10 मार्च को एफआईआई ने करीब 4673 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 6333 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी कर कुछ संतुलन बनाने की कोशिश की।

मुनाफावसूली का दबाव
पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में अच्छी तेजी आई थी। निफ्टी 24261 और सेंसेक्स 78206 के आसपास बंद हुए थे। ऐसे में कई निवेशकों ने आज मुनाफा बुक करना बेहतर समझा। इस दौरान ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर करीब 3-4% तक गिर गए। इसके अलावा बैंकिंग दिग्गज एचडीएफसी बैंक और आईसीसीआईसीआई बैंक में भी करीब 1.4% की गिरावट दर्ज की गई।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर
बाजार पर एक बड़ा असर पश्चिम एशिया की स्थिति का भी पड़ा। अमेरिका और इजरायल द्वारा Iran पर किए गए भारी हमलों की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, फिर भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

इंडिया विक्स उछला
बाजार की घबराहट का एक और संकेत इंडिया विक्स में तेज उछाल है। 11 मार्च को यह इंडेक्स 8% से ज्यादा बढ़कर 20.5 के आसपास पहुंच गया। इसे बाजार का “फियर इंडेक्स” कहा जाता है और इसका बढ़ना आने वाले समय में ज्यादा उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में तस्वीर थोड़ी बेहतर रही। स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5% चढ़ा, जबकि मिडकैप लगभग सपाट रहा। लेकिन कुल मिलाकर दिन का कारोबार निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Iran Attack on Israel Live: ईरान का बड़ा Missile Attack | US | Trump | Khamene | Netanyahu |Breaking

Iran Attack on Israel Live: ईरान का बड़ा Missile Attack | US | Trump | Khamene | Netanyahu |Breaking Trump-Putin Phone Call on Iran War: ईरान-इजरायल जंग के बीच बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है. ईरान ने एक बार फिर इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं... #iranamericawar #breakingnews #donaldtrump #khamenei #trump #usvsiran #IranAttacksQatar #iranattackonisrael #israelattacksIran #iranamericawar #IranAmericaWar #TrumpNews #MiddleEastTension #IranUSConflict #WorldWarAlert #BreakingNews #GlobalPolitics #WarLive #Geopolitics #USMilitary #IranNews #iranamericawar #IranUSUpdate #IranWar #Khamenei #Trump #MiddleEastTension #WorldNews #USIranTension #ProtestsInIran #pmmodi #putin #indiarussiafriendship #indiarussiaoildeal ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule LIVE: आईपीएल शेड्यूल का आज होगा ऐलान, कौन खेलेगा पहला मैच

IPL 2026 Schedule LIVE: आईपीएल के 19वें एडिशन के शेड्यूल का ऐलान आज शाम 7 बजे होगा. इस टी20 लीग के आगामी एडिशन का पहला मैच किन दो टीमों के बीच कब और कहां खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स सहित सभी 10 टीमों के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे, सभी अपडेट के लिए आप बने रहिए हमारे साथ. Wed, 11 Mar 2026 17:15:50 +0530

  Videos
See all

Iran Commander Funeral News: शहीद कमांडर्स को देख रो पड़ा ईरान! #irannews #funeral #tehran #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:07:09+00:00

Amit Shah in Lok Sabha :अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को गृह मंत्री अमित शाह का करारा जवाब |Om Birla| #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:10:06+00:00

Russia Entru in Iran Israel War Live: जंग में कूदा रूस | Breaking News | Trump | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:11:50+00:00

Israel attack on Iran: Iran में भीषण विस्फोट| #shorts #breakingnews #israelattacks #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:11:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers