Responsive Scrollable Menu

deep sea तेल खोज के लिए विशेष OALP दौर, हर महीने मिलेगा बोली का अवसर

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सरकार गहरे समुद्र और बहुत गहरे समुद्र में तेल एवं गैस की खोज के लिए विशेष लाइसेंसिंग दौर शुरू करने जा रही है। इसके तहत कंपनियों को हर महीने बोली लगाने का अवसर मिलेगा और वित्तीय एवं प्रक्रियागत शर्तों में ढील दी जाएगी। इसके अलावा, सरकार 84,084 करोड़ रुपये की समुद्र मंथन योजना के तहत पात्र खोजी कुओं की लागत का 50 प्रतिशत तक वहन करेगी।

हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने एक नोटिस में कहा कि विशेष मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी) के तहत गहरे समुद्र और बहुत गहरे समुद्र में खोजी ब्लॉक तेजी से आवंटित किए जाएंगे। बोली दौर का विस्तृत ब्योरा जल्द घोषित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समुद्र में तेल एवं गैस की खोज से जुड़ी ऊंची लागत और जोखिम कम करना, निजी निवेश आकर्षित करना तथा घरेलू उत्पादन बढ़ाकर आयात पर निर्भरता घटाना है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई, 2026 को समुद्र मंथन योजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत अपतटीय खोज गतिविधियों के लिए 43,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें गहरे समुद्र में 60 खोजी कुओं की खुदाई शामिल है।

सरकार पात्र कुओं की खुदाई लागत का 50 प्रतिशत तक वित्तीय सहयोग देगी, जो प्रति कुआं अधिकतम 675 करोड़ रुपये होगी। योजना में समुद्र में भूकंपीय आंकड़ों के संग्रह एवं विश्लेषण के लिए 28,534 करोड़ रुपये, साझा अपतटीय बुनियादी ढांचे के लिए 10,000 करोड़ रुपये और तेल एवं गैस विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे देश के हाइड्रोकार्बन भंडार में 60 करोड़ टन से अधिक तेल समतुल्य की वृद्धि होगी।

विशेष ओएएलपी के तहत हर महीने की पहली तारीख को 21 दिन की रुचि पत्र (ईओआई) की अवधि शुरू होगी। इस तरह साल में 12 बार बोली लगाने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक अवधि के लिए मूल्यांकन और ब्लॉक आवंटन की प्रक्रिया अलग-अलग चलेगी।

नई व्यवस्था में बोली का आधार राजस्व में हिस्सेदारी की पेशकश के बजाय प्रतिबद्ध कार्य कार्यक्रम होगा। ब्लॉक की पहचान करने वाली कंपनी और गहरे समुद्र में खुदाई का अनुभव रखने वाली कंपनी को अलग-अलग 10-10 अंक दिए जाएंगे। डीजीएच ने वित्तीय शर्तों में भी राहत दी है।

निर्धारित शुद्ध संपत्ति की जरूरत स्वतंत्र रूप से पूरी करने वाली कंपनी को अपनी मूल कंपनी की वित्तीय और प्रदर्शन गारंटी नहीं देनी होगी। यदि संयुक्त बोली में परिचालक कंपनी ओएनजीसी या ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) है और वह आवश्यक शुद्ध संपत्ति का पूरा मानदंड पूरा करती है, तो उसके पात्र विदेशी साझेदार की शुद्ध संपत्ति का अलग से आकलन नहीं होगा। इसके लिए साझेदार की शुद्ध संपत्ति कम से कम 10 अरब डॉलर होनी चाहिए।

इसके अलावा, ऐसी अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनियों या उनकी अनुषंगी कंपनियों को अपनी हिस्सेदारी पहले से अनुबंध में शामिल भारतीय राष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनी को सौंपने के लिए पूर्व सरकारी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

Continue reading on the app

घर बैठे मंगाएं शहर के दूसरे कोने से खाना, Zomato ने लॉन्च किया नया फीचर

Zomato ने Limitless Delivery फीचर लॉन्च किया है। अब दिल्ली-NCR समेत 7 शहरों में 40 KM दूर के रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस और क्या लगेगा अतिरिक्त चार्ज।

Continue reading on the app

  Sports

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो रिटायरमेंट से पहले बना गए ये 7 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 41 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. जानिए उनके करियर के 7 बड़े रिकॉर्ड Thu, 05 Nov 2026 16:47:31 +0530

  Videos
See all

Diamond States Summit 2026: CM भजनलाल ने Ashok Gehlot क्या खुल्ला चैलेंज दे डाला? Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T11:15:57+00:00

Rajasthan में महिलाओं के विकास का रोडमैप क्या? Rakhi Rathore,Sarika Singh ने News18 DSS में बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T11:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers