इन तरीकों से करें स्कैल्प को डिटॉक्स, तेज होगी बालों की ग्रोथ
Methods to Detox Scalp: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत खानपान का सीधा असर हमारे बालों पर दिखने लगता है। बाल कमजोर हो जाते हैं, झड़ने लगते हैं और ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपने स्कैल्प की गहराई से सफाई करें यानी ‘स्कैल्प डिटॉक्स’। यह […]
The post इन तरीकों से करें स्कैल्प को डिटॉक्स, तेज होगी बालों की ग्रोथ appeared first on Grehlakshmi.
JKSSB Inspector Admit Card 2026: जेकेएसएसबी इंस्पेक्टर पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने इंस्पेक्टर (वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा इंस्पेक्टर पद के लिए OMR आधारित लिखित परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर क्या करें
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह परीक्षा से दो दिन पहले तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और फीस जमा करने के प्रमाण के साथ बोर्ड से संपर्क कर सकता है। अगर उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है, तो यह माना जाएगा कि वह परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी
बोर्ड के अनुसार उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
एडमिट कार्ड का प्रिंट जरूर लें
अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट पहले ही निकाल लेना चाहिए। अगर एडमिट कार्ड में फोटो या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि हो, तो तुरंत बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर कार्यालय से संपर्क करें या ssbjkgrievance@jk.gov.in पर ईमेल भेजें। ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन इस तरह की शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।
गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देकर, किसी अन्य व्यक्ति की जगह परीक्षा देकर या किसी भी तरह की धोखाधड़ी करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
साथ ही, यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है, तो बोर्ड को उसकी उम्मीदवारी रद्द करने का पूरा अधिकार होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Grehlakshmi
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






