घर पर ऐसे बनाएं आंवला मुरब्बा, कभी नही खराब, रंग रहेगा खिला-खिला
Amla Murabba Recipe : ठंड की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में बाजार में नए आंवले की फसल भी आने लगी है. आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं. साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और क्रोमियम भी पाया जाता है. सर्दियों में आंवले का मुरब्बा भी खूब पसंद किया जाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. आंवले का मुरब्बा बनाना बहुत आसान है. अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो लंबे समय तक खराब भी नहीं होगा.
चावल से बनाएं महाराष्ट्र का नरम और जालीदार घावन, न आटा गूंथने का झंझट न ढेरों मसाले, चटनी के साथ लगेगा स्वादिष्ट
Ghavan Recipe: घावन महाराष्ट्र के कोंकण इलाके का पारंपरिक नाश्ता है, जो पतले डोसे जैसा दिखाई देता है. इसे बनाने के लिए चावल, नमक, पानी और थोड़ा तेल चाहिए. चावल को करीब पांच घंटे भिगोने के बाद बारीक पीसकर पतला घोल तैयार किया जाता है. गर्म तवे पर घोल किनारों से बीच की तरफ डालने पर छोटी-छोटी जालियां बनती हैं. हर घावन से पहले घोल चलाना जरूरी है, क्योंकि चावल का हिस्सा नीचे बैठ सकता है. घावन पकने के बाद ही उठाएं और ज्यादा देर सेंककर सूखा न करें. नरम घावन को नारियल की चटनी, सब्जी या पसंद की करी के साथ परोसा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









