वर्ल्ड कप 2011 में वायरल हुईं ये एक्ट्रेस, खुद की मौत का किया नाटक, हनीमून के बाद काटा बवाल- पहचाना आपने?
Actress Controversy: मनोरंजन इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो अपने काम से ज्यादा बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बापे में बात करने जा रहे हैं जो छोटे कपड़े पहनने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इतना ही नहीं, इस एक्ट्रेस का विवादों से गहरा नाता रह चुका है. कभी मौत की झूठी खबर फैलाई तो कभी हनीमून को लेकर ड्रामा किया. चलिए जानते हैं, क्या है इस एक्ट्रेस का नाम?
क्या है इस एक्ट्रेस का नाम?
हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) की, जो 11 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं. पूनम अनोखे अंदाज, अजीब बयानों और विवादों से भरी खबरों में रहती हैं. पूनम पांडे का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा बयान दिया जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. साल 2011 की बात है, जो पूनम पांडे ने कहा था कि अगर भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2011) जीतता है तो वो न्यूड फोटोशूट करेंगी. इस बयान ने रातों-रात उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के घर में छाया मातम, एक्ट्रेस के ससुराल में इस शख्स का हुआ निधन
बाथरूम वीडियो हुआ था लीक
पूनम पांडे का एक बार आपत्तिजनक बाथरूम वीडियो (Poonam Pandey Controversy)भी लीक हो गया था. वीडियो में वह बाथरूम में नहाते हुए नजर आ रही थीं. इस वीडियो पर काफी विवाद मचा था. वहीं, पूनम ने साल 2020 में सैम बाम्बे (Sam Bombay) से शादी की थी. हनीमून के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति पर ही इल्जाम लगाया था कि वह उन पर अत्याचार करता है. फिर गोवा में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया था.
खुद के मौत की अफवाह
पूनम पांडे से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद तो तब हुआ जब उन्होंने अपनी ही मौत की खबर फैला दी थी. एक्ट्रेस के अकाउंट से खबर सामने आई थी कि उनकी सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हो गई है. ये खबर सुनते ही उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर शोक जताने लगे. हालांकि, अगले ही दिन पूनम पांडे खुद सामने आ गईं और बताया कि ये सब एक कैंपेन का हिस्सा था, जिसका मकसद सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना था.
ये भी पढ़ें- '10 लड़के लेकर आएंगे', दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने प्रिंस नरूला का भी किया जिक्र
एलपीजी संकट के बीच भागे इंडक्शन चूल्हा बनाने वाली कंपनियों के शेयर
मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के चलते एलपीजी की कमी की रिपोर्ट्स के बाद देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे की मांग में तेजी देखी जा रही है और इससे बुधवार को होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई।
बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज के शेयर इंट्राडे में दोपहर 12:45 पर 7.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 651 रुपए पर था। दिन के दौरान शेयर ने 660 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
टीटीके प्रेस्टीज का शेयर 9.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 530 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में इसने 556 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
पिजन नाम में प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट का शेयर 5.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 510 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में शेयर ने 525 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
दूसरी तरफ, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि एलपीजी संकट के देखते हुए शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए।
सीईईडब्ल्यू के फेलो अभिषेक कार ने कहा कि भारत अपनी एलपीजी का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है, जिसमें से 90 प्रतिशत से अधिक पश्चिम एशियाई देशों जैसे यूएई, कतर और सऊदी अरब से आता है।
कर ने सुझाव दिया,घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू करना पहला, लेकिन एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार को अब एलपीजी सब्सिडी के लिए चलाए गए गिव इट अप अभियान की तर्ज पर एलपीजी उपयोग पर एक नया गिव इट अप अभियान शुरू करना चाहिए, जो उन परिवारों को टारगेट करे जिनके पास इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव हैं या जो इसे वहन कर सकते हैं। इससे घरेलू एलपीजी की मांग पर दबाव कम होगा।
उन्होंने कहा कि शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को अपने सदस्यों से एलपीजी की खपत कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसे मेनू पर ध्यान केंद्रित करें जिनमें कम गैस की खपत हो या खाना पकाने में कम समय लगे। साथ ही, जहां संभव हो, खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों के विकल्प पर भी विचार करें।
एनआरएआई ने देश भर के रेस्तरां मालिकों को जारी एक सलाह में कहा, मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर व्यवधान उत्पन्न हो गया है। यदि स्थिति और बिगड़ती है और उपलब्धता में काफी कमी आती है, तो रेस्तरां उद्योग को परिचालन संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
एनआरएआई ने आगे कहा, व्यापार की निरंतरता, रोजगार और हमारे क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा के लिए, सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे ईंधन संरक्षण और परिचालन निरंतरता के इन उपायों को तुरंत अपनाएं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















