Responsive Scrollable Menu

एलपीजी संकट के बीच भागे इंडक्शन चूल्हा बनाने वाली कंपनियों के शेयर

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के चलते एलपीजी की कमी की रिपोर्ट्स के बाद देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे की मांग में तेजी देखी जा रही है और इससे बुधवार को होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई।

बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज के शेयर इंट्राडे में दोपहर 12:45 पर 7.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 651 रुपए पर था। दिन के दौरान शेयर ने 660 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

टीटीके प्रेस्टीज का शेयर 9.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 530 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में इसने 556 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

पिजन नाम में प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट का शेयर 5.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 510 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में शेयर ने 525 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

दूसरी तरफ, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि एलपीजी संकट के देखते हुए शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए।

सीईईडब्ल्यू के फेलो अभिषेक कार ने कहा कि भारत अपनी एलपीजी का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है, जिसमें से 90 प्रतिशत से अधिक पश्चिम एशियाई देशों जैसे यूएई, कतर और सऊदी अरब से आता है।

कर ने सुझाव दिया,घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू करना पहला, लेकिन एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार को अब एलपीजी सब्सिडी के लिए चलाए गए गिव इट अप अभियान की तर्ज पर एलपीजी उपयोग पर एक नया गिव इट अप अभियान शुरू करना चाहिए, जो उन परिवारों को टारगेट करे जिनके पास इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव हैं या जो इसे वहन कर सकते हैं। इससे घरेलू एलपीजी की मांग पर दबाव कम होगा।

उन्होंने कहा कि शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को अपने सदस्यों से एलपीजी की खपत कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसे मेनू पर ध्यान केंद्रित करें जिनमें कम गैस की खपत हो या खाना पकाने में कम समय लगे। साथ ही, जहां संभव हो, खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों के विकल्प पर भी विचार करें।

एनआरएआई ने देश भर के रेस्तरां मालिकों को जारी एक सलाह में कहा, मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर व्यवधान उत्पन्न हो गया है। यदि स्थिति और बिगड़ती है और उपलब्धता में काफी कमी आती है, तो रेस्तरां उद्योग को परिचालन संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

एनआरएआई ने आगे कहा, व्यापार की निरंतरता, रोजगार और हमारे क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा के लिए, सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे ईंधन संरक्षण और परिचालन निरंतरता के इन उपायों को तुरंत अपनाएं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रिद्धिमा पंडित को मिल रही रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने 'The 50' के इस कंटेस्टेंट के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Actress Ridhima Pandit Got Rape threat: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित और इंफ्लूएंसर वंशज सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. खबर सामने आई है कि रिद्धिमा ने The 50 के कंटेस्टेंट वंशज के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने पुलिस में रेप थ्रेट और जान से मारने की धमकी के बाद एफआईआर कराई है. दोनों के बीच विवाद की शुरुआत 'The 50' के दौरान हुई थी लेकिन अब ये मामला काफी ज्यादा बढ़ गया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. 

खबर अपडेट की जा रही है....

ये भी पढ़ें-  '10 लड़के लेकर आएंगे', दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने प्रिंस नरूला का भी किया जिक्र

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 4 शतक ठोकने वाला बना इस टीम का असिस्टेंट कोच, 2 बार जीत चुका है IPL

Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने अपने असिस्टेंट कोच का ऐलान कर दिया है. उसने अपने करियर में 4 शतक लगाने वाले को असिस्टेंट कोच बनाया है. Wed, 11 Mar 2026 23:59:32 +0530

  Videos
See all

Inside the Russian explosives plot that sent incendiary parcels to the UK | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:31:26+00:00

Jammu Kashmir के पूर्व CM Farooq Abdullah पर चली गोली #farooqabdullah #jammukashmir #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:37:19+00:00

Iran us israel war Update: युद्ध के बीच Strait of Hormuz पर अमेरिका-ईरान में तेज लड़ाई जारी #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:30:41+00:00

There's been another Iranian drone attack at Dubai International Airport. #Iran #Dubai #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers