उत्तराखण्ड में सफर होगा और भी आसान, सीएम धामी ने 59 नई आधुनिक बसों को दिखाई हरी झंडी
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ ही सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी आवश्यक है.
पहाड़ों की राह होगी आसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा. राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
तीनों मंडलों में बंटी नई गाड़ियां
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की इन 59 नई बसों का आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है. इनमें नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 तथा देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं. इन बसों का संचालन आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.
निगम के बेड़े को मिली नई ताकत
वर्तमान में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं, जिनमें निगम की अपनी 891 तथा 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं. नई बसों के शामिल होने से निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी. आधुनिक बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ये बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान देंगी.
सामाजिक और आर्थिक विकास को गति
CM ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन का विशेष महत्व है. बेहतर परिवहन सेवाओं से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है. राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को नई बस सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर परिवहन सुविधाओं से जुड़े और विकास की यात्रा में कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे.
इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विधायक भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त रविनाथ रामन सहित परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सेहत का होगा खास ख्याल, CM धामी ने मेडिकल उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
'इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिला', कैकेयी के किरदार को लेकर Lara Dutta ने कही ऐसी बात
Lara Dutta on Kaikeyi Role in Ramayana: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) इन दिनों रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में लारा दत्ता रानी कैकेयी का अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. वहीं, अब फिल्म के रिलीज होने के मौके पर लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने किरदार कैकेयी को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए इस किरदार को पर्दे पर निभाना सिर्फ एक एक्टिंग का अनुभव नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से कैकेयी को पुराने नजरिए से आगे बढ़कर समझने की अपील भी की है.
कैकेयी को लेकर क्या बोलीं लारा दत्ता?
लारा दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में माता कैकेयी को इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिलाओं में से एक बताया है. उन्होंने लिखा कि कई साल पहले उनके मन में एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनने की इच्छा पैदा हुई थी, जो किसी एक व्यक्ति या समय से कहीं बड़ी हो. वो किसी ऐसे उद्देश्य से जुड़ना चाहती थीं जिसका महत्व सदियों तक बना रहे और जो हमारी संस्कृति और अस्तित्व का हिस्सा हो.
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि आज उनकी ये ख्वाहिश 'रामायण' जैसी अनंत कहानी के जरिए पूरी हो रही है. उनके लिए ये बेहद खास और सौभाग्य की बात है कि उन्हें कैकेयी जैसी महिला का किरदार निभाने का मौका मिला. लारा के मुताबिक, कैकेयी को अक्सर उनके फैसलों के आधार पर याद किया जाता है, लेकिन उनके व्यक्तित्व के कई ऐसे पहलू हैं जिन्हें समझना भी जरूरी है.
'कैकेयी ने इतिहास की दिशा बदल दी'
लारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कैकेयी की इंसानियत, उनकी बेचैनी, कमजोरियों, अपराधबोध और पछतावे को पर्दे पर उतारना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने ये भी कहा कि कैकेयी एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी. हालांकि, इसे दूसरे नजरिए से देखें तो शायद उन्होंने इतिहास को उसी रास्ते पर आगे बढ़ाया जिस पर उसे पहले से ही चलना था.
'उम्मीद है कि दर्शक कैकेयी को समझेंगे'
लारा दत्ता ने अपनी पोस्ट में दर्शकों से खास अपील भी की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वो अपनी छोटी-सी कोशिश से कैकेयी के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी. साथ ही उन्होंने दर्शकों से सदियों से चली आ रही धारणाओं से आगे बढ़कर इस किरदार को समझने की अपील की एक्ट्रेस के मुताबिक, कैकेयी की भूमिका को सिर्फ एक नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि ये समझना भी जरूरी है कि उन्होंने एक दिव्य भविष्यवाणी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई थी.
लारा चाहती हैं कि दर्शक फिल्म देखने के बाद कैकेयी के व्यक्तित्व और उनके फैसलों को एक अलग नजरिए से समझें. उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा किया. लारा ने लिखा कि इस शानदार टीम के साथ इस सफर का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने सभी कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों के प्रति अपना प्यार, सम्मान और आभार जाहिर किया.
लारा दत्ता को आई पिता की याद
लारा दत्ता की इस पोस्ट का सबसे भावुक हिस्सा वो था, जब उन्होंने अपने पिता को याद किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि आज के खास मौके पर उन्हें अपने पिता की बहुत याद आ रही है. काश, वो आज उनके साथ होते और इस खूबसूरत पल को देख पाते. आखिर में लारा ने लिखा कि कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं, बल्कि उन्हें जिया जाता है, महसूस किया जाता है और हमेशा के लिए अपने भीतर बसा लिया जाता है. 'रामायण' भी उनके लिए ऐसी ही एक कहानी है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घर का मैसेज नहीं मिलने के बाद कैप्टन बनीं अरिश्फा, स्पेशल पावर से स्काउट ओपी को किया बाहर!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









