Responsive Scrollable Menu

'इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिला', कैकेयी के किरदार को लेकर Lara Dutta ने कही ऐसी बात

Lara Dutta on Kaikeyi Role in Ramayana: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) इन दिनों रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में लारा दत्ता रानी कैकेयी का अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. वहीं, अब फिल्म के रिलीज होने के मौके पर लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने किरदार कैकेयी को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए इस किरदार को पर्दे पर निभाना सिर्फ एक एक्टिंग का अनुभव नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से कैकेयी को पुराने नजरिए से आगे बढ़कर समझने की अपील भी की है.

कैकेयी को लेकर क्या बोलीं लारा दत्ता?

लारा दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में माता कैकेयी को इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिलाओं में से एक बताया है. उन्होंने लिखा कि कई साल पहले उनके मन में एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनने की इच्छा पैदा हुई थी, जो किसी एक व्यक्ति या समय से कहीं बड़ी हो. वो किसी ऐसे उद्देश्य से जुड़ना चाहती थीं जिसका महत्व सदियों तक बना रहे और जो हमारी संस्कृति और अस्तित्व का हिस्सा हो.

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि आज उनकी ये ख्वाहिश 'रामायण' जैसी अनंत कहानी के जरिए पूरी हो रही है. उनके लिए ये बेहद खास और सौभाग्य की बात है कि उन्हें कैकेयी जैसी महिला का किरदार निभाने का मौका मिला. लारा के मुताबिक, कैकेयी को अक्सर उनके फैसलों के आधार पर याद किया जाता है, लेकिन उनके व्यक्तित्व के कई ऐसे पहलू हैं जिन्हें समझना भी जरूरी है.

'कैकेयी ने इतिहास की दिशा बदल दी'

लारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कैकेयी की इंसानियत, उनकी बेचैनी, कमजोरियों, अपराधबोध और पछतावे को पर्दे पर उतारना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने ये भी कहा कि कैकेयी एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी. हालांकि, इसे दूसरे नजरिए से देखें तो शायद उन्होंने इतिहास को उसी रास्ते पर आगे बढ़ाया जिस पर उसे पहले से ही चलना था.

'उम्मीद है कि दर्शक कैकेयी को समझेंगे'

लारा दत्ता ने अपनी पोस्ट में दर्शकों से खास अपील भी की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वो अपनी छोटी-सी कोशिश से कैकेयी के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी. साथ ही उन्होंने दर्शकों से सदियों से चली आ रही धारणाओं से आगे बढ़कर इस किरदार को समझने की अपील की एक्ट्रेस के मुताबिक, कैकेयी की भूमिका को सिर्फ एक नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि ये समझना भी जरूरी है कि उन्होंने एक दिव्य भविष्यवाणी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई थी.

लारा चाहती हैं कि दर्शक फिल्म देखने के बाद कैकेयी के व्यक्तित्व और उनके फैसलों को एक अलग नजरिए से समझें. उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा किया. लारा ने लिखा कि इस शानदार टीम के साथ इस सफर का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने सभी कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों के प्रति अपना प्यार, सम्मान और आभार जाहिर किया.

लारा दत्ता को आई पिता की याद

लारा दत्ता की इस पोस्ट का सबसे भावुक हिस्सा वो था, जब उन्होंने अपने पिता को याद किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि आज के खास मौके पर उन्हें अपने पिता की बहुत याद आ रही है. काश, वो आज उनके साथ होते और इस खूबसूरत पल को देख पाते. आखिर में लारा ने लिखा कि कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं, बल्कि उन्हें जिया जाता है, महसूस किया जाता है और हमेशा के लिए अपने भीतर बसा लिया जाता है. 'रामायण' भी उनके लिए ऐसी ही एक कहानी है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घर का मैसेज नहीं मिलने के बाद कैप्टन बनीं अरिश्फा, स्पेशल पावर से स्काउट ओपी को किया बाहर!

Continue reading on the app

विराट कोहली हैं वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं काबिज

Most ODI Runs While Chasing: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 74 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्हें वैसे तो कई रिकॉर्ड बनाए, मगर वनडे क्रिकेट में चेजिंग के मामले में वह नंबर-1 बन गए. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि ODI क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं? लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं... तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं...

1- विराट कोहली

वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली अपने नाम कर चुके हैं. विराट ने 176 वनडे मैचों की 169 पारियों में 66.21 के औसत और 95.03 की स्ट्राइक रेट से 8741 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं. चेज करते हुए वह 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

2- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है. मास्टर-ब्लास्टर सचिन वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 236 मैचों की 232 पारियों में 88.44 की स्ट्राइक रेट और 42.33 के औसत से 8720 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 52 अर्धशतक लगाए. वह वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 15 बार शून्य पर आउट हुए.

3- रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम तीसरे स्थान पर आता है. हिटमैन रोहित ने 167 मैचों की 163 पारियों में 92.88 की स्ट्राइक रेट और 50.75 के औसत से 6801 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं. वह चेज करते हुए वनडे क्रिकेट में 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

4- सनथ जयसूर्या

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सनथ जयसूर्या का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है., जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 214 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 210 पारियों में 29.44 के औसत और 93.35 की स्ट्राइक रेट से 5742 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. वह वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 20 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

5- जैक कैलिस

वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जैक कैलिस का नाम आता है. कैलिस ने 169 मैचों की 158 पारियों में 44.95 के औसत और 71.91 की स्ट्राइक रेट से 5575 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं. वह 7 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.

ये हैं ODI में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

नंबर बल्लेबाज मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक डक (शून्य पर आउट)
1 विराट कोहली (भारत) 176 169 8741 66.21 95.03 30 46 4
2 सचिन तेंदुलकर (भारत) 236 232 8720 42.33 88.44 17 52 15
3 रोहित शर्मा (भारत) 167 163 6801 50.75 92.88 19 40 10
4 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 214 210 5742 29.44 93.35 10 30 20
5 जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 169 158 5575 44.95 71.91 5 45 7

ये भी पढ़ें: दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी ने एक साल तक क्यों टाला रिटायरमेंट? संन्यास के बाद इस शख्स पर फूटा कोच का गुस्सा

मोहम्मद शमी पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, जबकि साढ़े 3 साल से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था. मगर एक आखिरी उम्मीद उन्हें थी वापसी की, जो टूट गई. Sat, 07 Nov 2026 23:01:38 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 8-9 नवंबर को देश के 12 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | IMD #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T21:00:28+00:00

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, बना नया World Record! | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T21:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers