Responsive Scrollable Menu

'उठो...तुम्हें लड़ना है', रोते-बिलखते हरीश राणा के माता-पिता का Video वायरल, मांग रहे थे बेटे की मौत की दुआ

Harish Rana Parents Video: 32 साल के हरीश राणा की कहानी आपके आंखों में आंसू ले आएगी.  हरीश 2013 से बिस्तर पर हैं और क्वाड्रिप्लेजिया से पीड़ित हैं. उनका जीवन पूरी तरह से मशीनों और उपकरणों पर निर्भर है. हरीशा के माता-पिता ही सालों से उनकी देखभाल कर रहे हैं. अपने बेटे को इस दर्द में देख हरीश के माता-पिता ने बेटे की इच्छामृत्यु की अपील की थी, जो पहले तो खारिज हो गई थी. लेकिन अब  कोर्ट ने हरीश के लाइफ-सस्टेनिंग ट्रीटमेंट को वापस लेने की अनुमति दे दी है. इस बीच हरीश के माता-पिता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

बेटे की सालों से कर रहे देखभल

हरीश राणा के माता-पिता का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें वो दोनों बेटे के लिए रोते नजर आ रहे हैं. हरीश के पिता को ये कहते सुना जा सकता है कि 'उठो बेटा तुम्हें कॉम्पिटिशन लड़ना है.' वहीं, हरीश की मां भी बहुत रो रही हैं और कह रही है कि अगर बिस्तर गिला हो जाएगा, तो उनका बेटा ऐसे ही पड़ा रहेगा. जब तक वो उसे उठाएंगी नहीं. दोनों से ही हरीश की ये परेशानी देखी नहीं जा रही. 

बेटे की मौत की दुआं मांगी

वहीं, हरीश राणा के माता-पिता का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरीश के लिए मौत की दुआ मांग रहे हैं. उनका कहना है कि वो जिंदगी से परेशान है, इससे बेहतर होगा कि उसे मुक्ति मिल जाए. वहीं, हरीश के पिता ने ये भी कहा कि वो अपने बेटे के ऑर्गन को डोनेट करेंगे.

ये भी पढ़ें- Harish Rana SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल से अचेत पड़े हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु की परमिशन

Continue reading on the app

सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 987 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,218 और निफ्टी 275 अंक या 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,986 पर था।

अब तक के कारोबार में बाजार में गिरावट को लीड बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे थे। निफ्टी बैंक 1.6 प्रतिशत कमजोरी के साथ 56,044 पर था।

सूचकांकों में ऑटो, निजी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, डिफेंस, आईटी और इन्फ्रा दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, एनर्जी, मीडिया,मेटल, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और पीएसई हरे निशान में थे।

बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रहना है। यह बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,673 रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग का लंबा चलना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है, लेकिन उसके बाद ईरान की तीखी प्रतिक्रिया और अमेरिका, इजरायल द्वारा ईरान पर नए हमलों के बाद तनाव और बढ़ गया है।

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। खबर लिखे जाने तक बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 8.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.55 पर था, जो दिखाता है कि बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है।

आमतौर पर जब भी बाजार में अस्थिरता बढ़ती है तो गिरावट देखने को मिलती है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,238 पर और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,231 पर खुला था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गुस्से में आकर सलमान आगा ने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी, आईसीसी ने नहीं बख्शा

Salman Agha Punished by ICC: पाकिस्तान के सलमान अली आगा पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उन्हें फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. ढाका में हुए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान रनआउट होने पर सलमान काफी गुस्से में नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें ग्राउंड पर ही हेलमेट पटकते देखा गया. Sat, 14 Mar 2026 16:59:37 +0530

  Videos
See all

North Korea Entry in Iran Israel War LIVE: जंग में हुई Kim Jong की एंट्री! | US | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:14:11+00:00

Mission Rescue: 30 नाविकों की वतन वापसी| #shorts #middleeastcrisis #sailors #warbreaking #wapasi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:09:22+00:00

Iran ने स्कूली लड़कियों की याद में दागी गई मिसाइल! #shorts #viralnews #viralvideo #middleeast #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:07:34+00:00

PM Modi Rally: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल| #shorts #pmmodi #bengalnews #pmmodirally #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:12:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers