Responsive Scrollable Menu

'10 लड़के लेकर आएंगे', दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने प्रिंस नरूला का भी किया जिक्र

 Divya Agarwal on Rape Threat: रियलिटी शो 'The 50' इस समय लोगों का खूब मोनरंजन कर रहा है. शो 1 फरवरी से शुरू हुआ था और अब ये अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है. इस बीच शो में कई लोग दोस्ती तो कुछ लड़ाई करते दिखें. शो में प्रिंस नरूला (Prince Narula) और दिव्या के बीच अनबन देखी गई. वहीं, अब दोनों के बीच की पुरानी नाराजगी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है. इतना ही नहीं दिव्या ने खुलासा किया है कि उन्हें रेप की धमकी मिल रीह है. चलिए जानते हैं पूरा मामला-

कौन दे रहा दिव्या को धमकी?

दिव्या अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें रेप की धमकियां दी जा रही हैं. वीडियो में दिव्या ने ये भी दावा किया कि जो लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं वो  प्रिंस नरूला के फैंस और वो उनके घर का पता भी जानते हैं.  दिव्या अग्रवाल ने वीडियो में कहा- 'मुझे अपने एक्स-भाई के फैंस की तरफ से बहुत नफरत मिल रही है. ठीक है, हेट चलेगा. हेट की प्रॉब्लम नहीं है. लेकिन रेप की धमकी? हमको पता है कि तू कहां रहती है, 10 लड़के लेकर आएंगे, रेप करेंगे, वीडियो बनाएंगे, तुम ये सब डिजर्व करती हो.'

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के खिलाफ घटिया चालबाजी चलेगी विद्या, खतरे में पड़ेगी कावेरी की जान

प्रिंस पर लगाया उकसाने का आरोप

दिव्या ने प्रिंस नरूला पर फैंस को नफरत भरे मैसेज भेजने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया.उन्होंने आगे कहा- 'आपको पता है दुख की बात क्या है? सो कॉल्ड सेलेब्रिटीज, उनके पास इतना टाइम है कि वो जो करके आए हैं शो में, उसके बाद आकर एपिसोड भी देखते हैं, और इतने ज्यादा सेल्फ ऑब्सेस्ड हैं ये लोग और फिर जाकर बोलते हैं कि आज का एपिसोड बहुत फनी था. तेरे पास इतना टाइम है ब्रो, सीरियसली? और फिर फैंस को उकसाते हैं कि वो मुझे नफरत भरे मैसेज भेजें. मतलब लोगों की पहले हेल्प करना, उनको घर में रखना, फिर उसके ऊपर से बोलना कि मैंने पाला है.'

प्रिंस नरूला ने भी किया रिएक्ट

वहीं, प्रिंस नरूला ने एक्ट्रेस की वीडियो पर रिएक्ट किया. उन्होंने The 50 के एपिसोड का एक चंक शेयर किया, जिसमें दिव्या उन्हें सबके सामने एक्सपोज करती दिखी. इसके साथ प्रिंस ने कैप्शन में लिखा- 'जो लोग बोल रहे हैं कि आपके पास इतना टाइम है एपिसोड देखने का तो बहन आप शो तो नहीं देख रहे थे तो 5 एपिसोड आए थे, तब तक आप बिना देखे कैसे गेस कर लिए? क्योंकि आप तो शो नहीं देखते, आप सेलिब्रेटी हैं और हमने जिन जिन को प्रॉमिस किया है वो सब कौन हैं? बस फर्क इतना है कि आप लोगों के लिए शो रिश्तों से बढ़कर था, कोई बात नहीं और हां मैंने डॉमिनेट किया है, पर शो को, आपको नहीं. भगवान आपका भला करे.'

ये भी पढ़ें- The 50 में एंट्री करेंगे अमाल मलिक और TRP Queen फरहाना, फैंस को मिलेंगे ये तीन बड़े सरप्राइज

Continue reading on the app

सिलेंडर की कमी से लोग हुए परेशान, इंडक्शन कुकटॉप समेत ये डिवाइस बने किचन हीरो, भूल जाएंगे महंगे LPG

Induction Chulha Price: ईरान और इजरायल के बीज चल रहे युद्ध के चलते पूरी दुनिया में गैस का संकट खड़ा हो गया है. भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश के कई शहरों में इस वक्त LPG सिलेंडर मिलने में मुश्किलें आ रही है. मगर भारत में लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है. जी हां, बीते 2 दिनों से देश के लोगों के बीच तेजी से इंडक्शन चुल्हे की डिमांड बढ़ गई है. इस कुकटॉप की ब्रिकी बढ़ गई है. लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट और क्विक डिलीवरी ऐप्स से भी  Induction Cooktop ऑर्डर कर रहे हैं. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं गैस सिलेंडर के अलावा और क्या-क्या ऑपशन मौजूद है.

LPG सप्लाई प्रभावित होने के चलते बढ़ी डिमांड

माना जा रहा है कि देश के बड़े शहरों में भी इन दिनों गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है. यहां अधिकांश लोग सिलेंडर पर निर्भर करते हैं. वहां गैस की कमी होने से लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप को बैकअप प्लान की तरह अपना लिया है. केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पर भी पाबंदी लगा दी है. इस वजह से कुछ इलाकों में रेस्टोरेंट्स को भी गैस नहीं मिल पा रही है. वहीं, दूसरी तरफ LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है ताकि जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकी जा सके.

ये भी पढ़ें- आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना कम

आउट ऑफ स्टॉक हुआ इंडक्शन चुल्हा

बता दें कि लोगों के बीच इस प्रोडक्ट को लेकर इतनी डिमांड बढ़ गई है कि अब प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में इंडक्शन कुकटॉप बनाने वाली कंपनियों के शेयर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा.

क्विक डिलीवरी ऐप्स पर भी मांग

  • इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड रैपिड डिलीवरी ऐप्स पर भी बढ़ गई है. ब्लिंकिट पर इंडक्शन कुकटॉप पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, लेकिन ज्यादातर प्रोडक्ट पहले ही स्टॉक आउट चुके हैं और अब सिर्फ कुछ ही विकल्प बचे हैं.
  • Swiggy इंस्टामार्ट पर भी इंडक्शन चुल्हे की डिमांड बढ़ गई है. ये प्लेटफॉर्म भी डिस्काउंट दे रहा है. हालांकि, यहां भी काफी प्रोडक्ट बिक चुके हैं और स्टॉक कम है.
  • जेप्टो भी किचन अप्लायंस पर छूट दे रहा है, जिसके चलते लोगों ने वहां से भी Induction Stove खरीद लिए. इस ऐप पर भी अब ज्यादा स्टॉक नहीं बचा हुआ है.
  • इंस्टामार्ट पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री बीते कुछ दिनों की तुलना में अब 10 गुना बढ़ गई है. वहीं, बिग बास्केट पर भी सोमवार से अब तक 5 गुना तेजी से इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है.

E-Commerce साइट पर 20 गुना बढ़ी बिक्री

फ्लिपकार्ट पर पिछले चार-पांच दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की सेल तीन गुना बढ़ गई है. अमेजन पर 24 घंटों के अंदर 20 गुना ज्यादा इंडक्शन चूल्हे बिके हैं. 

गैस फ्री रसोई घर बनाने के 3 अन्य विकल्प

अगर आपको ऐसा लगता है कि खाना बनाने के लिए सिर्फ गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ेगी तो यह गलत है. जी हां, कई विशेषज्ञों का मानना है कि सिलेंडर के अलावा अगर हम इलेक्ट्रिक एप्लायंस का इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा पैसे बचा सकते हैं. बिजली उपकरणों का खर्चा प्रतिमाह सिलेंडर के दाम से कम होता है. चलिए आपको बताते हैं बिना गैस के खाना बनाने के तरीके.

इंडक्शन कुकटॉप

गैस के अलावा खाना बनाने के लिए इंडक्शन गैस चूल्हा भी एक गैजेट है. यह LPG का सबसे बड़ा विकल्प है. इसके प्रयोग से हीट का कम नुकसान होता है और खाना जल्दी बन जाता है. आपको एक अच्छा इंडक्शन कुकटॉप 1500 रुपए से लेकर 2500 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगा. हालांकि, कई महंगे कुकटॉप भी मिल रहे हैं.

इलेक्ट्रिक राइस कूकर

खाना बनाने के लिए दूसरा सस्ता विकल्प है इलेक्ट्रिक राइस कूकर या मल्टी कूकर. आप इस डिवाइस में दाल, चावल, खिचड़ी और सब्जियों को उबाल सकते हैं. इसकी कीमत आमतौर पर 1200 से 1800 के बीच होती है. न्यूक्लियर फैमिली के लिए ये बेस्ट उपकरण है.

इलेक्ट्रिक केतली

इलेक्ट्रिक केतली भी अच्छा विकल्प है. आप इसमें पानी गर्म कर सकते हैं, चाय बना सकते हैं, दूध उबाल सकते हैं और अंडे भी बॉइल कर सकते हैं. किसी भी प्रकार का इंस्टेंट फूड इस केतली में आसानी से बनाएं जा सकते हैं. एक अच्छा Electric Kettle आपको 500 से 1000 के बीच मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बाइक का टैंक फुल करवाना पड़ सकता है भारी! जानिए क्यों लिड तक पेट्रोल भरवाना हो सकता है खतरनाक

 

 

Continue reading on the app

  Sports

भाभी से बातचीत बंद… हार्दिक पंड्या-क्रुणाल पंड्या के बीच लड़ाई?

Hardik Pandya & Krunal Pandya: हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच क्या चल रहा है? दोनों भाइयों के बीच हाल के दिनों में जो कुछ भी देखने को मिला है, उससे लगता है कि सबकुछ सही नहीं है. Wed, 11 Mar 2026 21:03:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: युद्ध में सबसे ज्यादा पुतिन को फायदा? #shorts #sushantsinha #putin #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:12:13+00:00

कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर लेने की कतार में | Shorts | LPG Price | LPG Gas Cylinder Shortage | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:01:50+00:00

'सिलेंडर की आपूर्ति ढाई दिन में होगी' | Shorts | BJP | LPG Cylinder Shortage | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:03:38+00:00

समंदर में ईरान ने बिछाया बारूदी जखीरा | Iran- Israel War | Middle East | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:03:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers