Uric Acid Natural Remedies: यूरिक एसिड के कारण बढ़ गया जोड़ों का दर्द? ये 5 सब्जियां नेचुरली दिला सकती है राहत
Uric ACID: यूरिक एसिड की समस्या क्या आप भी परेशानी है और रोज रात दर्द से जूझना पड़ता है? हम आपको इस स्टोरी में 5 ऐसी शानदार सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप यूरिक एसिड की समस्या से राहत पा सकते हैं.
The post Uric Acid Natural Remedies: यूरिक एसिड के कारण बढ़ गया जोड़ों का दर्द? ये 5 सब्जियां नेचुरली दिला सकती है राहत appeared first on News24 Hindi.
'जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की वजह वाजिब थी', 2000 Gen Z से बतचीत में बोले-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं के आंदोलनों और खासकर Gen-Z की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी आंदोलन का तरीका मर्यादित और सकारात्मक होना चाहिए. उन्होंने कहा जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन हुआ उसकी वजह वाजिब थी, लेकिन मर्यादाओं को तोड़ना ठीक नहीं.
भागवत ने स्पष्ट किया कि केवल किसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने से युवाओं को देशविरोधी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा कि जो युवा आवाज उठा रहे हैं, वे भी इसी देश के नागरिक हैं और आने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं. ऐसे में उनके विचारों और चिंताओं को समझना जरूरी है.
Mumbai, Maharashtra: RSS Chief Mohan Bhagwat says, "My experience with Gen Z is such, when we were of Gen Z's age, the nature of our generation was such that we would simply accept whatever elders said. We wouldn't question it. That was the situation at that time. Now, Gen Z or… pic.twitter.com/PCSd2Cdg4a
— IANS (@ians_india) August 6, 2026
Gen-Z को बताया ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी
एक बातचीत के दौरान Gen-Z के आंदोलनों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि युवा पीढ़ी को लेकर नकारात्मक धारणा बनाना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके अनुभव के अनुसार Gen-Z और Gen Alpha जैसी नई पीढ़ियां कई मामलों में पहले की पीढ़ियों से अधिक ईमानदार हैं.
उन्होंने कहा कि युवाओं में देश के प्रति भावना और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत है. जरूरत इस बात की है कि पुरानी और नई पीढ़ी के बीच संवाद बना रहे. उन्होंने कहा कि जैसे युवाओं को बुजुर्गों की बात समझनी चाहिए, वैसे ही बड़ी पीढ़ी को भी युवाओं के विचारों और सवालों को समझना चाहिए.
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation










