Responsive Scrollable Menu

धामी सरकार की बड़ी सफलता, कांवड़ यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से हो रही संचालित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं राज्य सरकार की प्रभावी व्यवस्थाओं के कारण उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो रही है. राज्य सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता तथा कानून-व्यवस्था के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों का सकारात्मक परिणाम यह है कि अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर सकुशल प्रस्थान कर चुके हैं. वहीं 06 अगस्त 2026 को सायं 6 बजे तक एक ही दिन में 39 लाख 15 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर लौटे. 

सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था की गई

प्रदेशभर में कांवड़ यात्रियों के लिए निर्बाध यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था की गई है. यही कारण है कि लाखों शिवभक्त शांतिपूर्ण, सुरक्षित और तेजी से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं तथा राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की खुले मन से सराहना कर रहे हैं.

व्यवस्थित रूप से संपन्न यात्रा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सेवा का महापर्व है. उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों, शिवभक्तों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है. 

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, समन्वय और अनुशासन से कांवड़ यात्रा 2026 का सफल एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा तथा उत्तराखंड एक बार फिर उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अतिथि सत्कार की अपनी गौरवशाली परंपरा को सशक्त रूप से स्थापित करेगा.

Continue reading on the app

ब्रिक्स देशों के पास विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने का सुनहरा अवसर: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता (मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस) को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, लचीली सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है।

भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के तहत जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि बैठक में सदस्य देशों के बीच औद्योगिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी के भविष्य पर व्यापक चर्चा हुई।

गोयल ने कहा, भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के दौरान जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हुई। इस बैठक में हमने औद्योगिक सहयोग और आर्थिक सहभागिता के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्रिक्स देशों के पास वैश्विक स्तर पर अपनी विनिर्माण क्षमता को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही सदस्य देश तकनीकी नवाचार, उत्पादन नेटवर्क और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं।

बैठक के दौरान भारत ने अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं को भी सामने रखा। इनमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत करना, स्टार्टअप नवाचार को बढ़ावा देना, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग का विस्तार करना और तकनीक-संचालित लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम विकसित करना शामिल है।

पीयूष गोयल ने कहा कि टिकाऊ औद्योगिक विकास और आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इन क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत लगातार ऐसे मॉडल पर काम कर रहा है, जो नवाचार, रोजगार सृजन और हरित विकास को साथ लेकर आगे बढ़े।

बैठक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाया जाना रहा। इस घोषणा-पत्र में सदस्य देशों ने ब्रिक्स पार्टनरशिप ऑन न्यू इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन के तहत व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संयुक्त घोषणा-पत्र में औद्योगिक नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और मजबूत विनिर्माण तंत्र के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया है।

उन्होंने कहा, संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाना इस बैठक का एक अहम परिणाम रहा। यह औद्योगिक नवाचार, क्लीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क के क्षेत्र में हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत विस्तारित ब्रिक्स परिवार के सभी सदस्य देशों के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत का लक्ष्य केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहना, बल्कि उन चर्चाओं को ठोस परिणामों में बदलना है, जिससे सभी सदस्य देशों की साझा समृद्धि और विकास को गति मिल सके।

गोयल ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ब्रिक्स देशों के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और संवाद को विकास एवं समृद्धि के ठोस परिणामों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Jos Buttler की धमाकेदार वापसी, Pollard का World Record तोड़ Manchester Super Giants को दिलाई रोमांचक जीत

टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने अपनी टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को वेल्श फायर के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई और लगातार तीन हार के बाद टीम की जीत का रास्ता खोला।

मौजूद जानकारी के अनुसार, द हंड्रेड प्रतियोगिता में खेले गए इस मुकाबले में जोस बटलर ने केवल 20 गेंदों में नाबाद 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में छह छक्के और दो चौके शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए। पहला छक्का लगाते ही उन्होंने कीरोन पोलार्ड के 14,803 टी20 रनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

बता दें कि इस फॉर्मेट में द हंड्रेड प्रतियोगिता के आंकड़े भी टी20 रिकॉर्ड में शामिल किए जाते हैं। इस पारी के बाद जोस बटलर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। मुकाबले के बाद उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना गर्व की बात है, लेकिन हर रिकॉर्ड एक दिन टूटता है।

गौरतलब है कि जोस बटलर ने भविष्य के बारे में भी दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि आने वाले वर्षों में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हाल के समय में वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाई है और उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है।

बटलर ने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि यह रिकॉर्ड पिछले मुकाबले में ही बन जाता, क्योंकि उस समय कीरोन पोलार्ड विपक्षी टीम के साथ डगआउट में मौजूद थे। उन्होंने पोलार्ड सहित टी20 क्रिकेट के सभी महान खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े नामों के बीच अपना नाम सबसे ऊपर देखना उनके लिए बेहद खास पल है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में जोस बटलर का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। टी20 विश्व कप के दौरान उन्होंने आठ पारियों में केवल 87 रन बनाए थे, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। हालांकि उन्होंने कठिन दौर से बाहर निकलते हुए एक बार फिर शानदार लय हासिल की है। बटलर ने कहा कि क्रिकेट में परिस्थितियां बहुत तेजी से बदलती हैं और खिलाड़ी के सामने केवल दो विकल्प होते हैं, या तो हार मान ले या फिर लगातार मेहनत करके अपनी पुरानी लय वापस हासिल करे।

इस मुकाबले में एडेन मार्करम की गैरमौजूदगी में जोस बटलर ने टीम की कप्तानी भी संभाली। टिम साइफर्ट के साथ उनकी साझेदारी ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को मजबूत शुरुआत दिलाई। पॉल वाल्टर ने भी तेज 37 रन बनाए, जिससे टीम का रन गति लगातार ऊंचा बना रहा।

दूसरी ओर वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। फिल सॉल्ट और मैट शॉर्ट ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। गस एटकिंसन और जोश टंग ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट हासिल किए। जवाब में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से टीम ने न केवल लगातार तीन हार का सिलसिला तोड़ा, बल्कि अंक तालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं जोस बटलर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सीमित ओवरों के क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल हैं और उनका यह नया विश्व रिकॉर्ड लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
Thu, 06 Aug 2026 20:26:14 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: क्या सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे BJP को टक्कर दे पाएगा विपक्ष? Yogi vs Akhilesh | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:15:06+00:00

Anjana Om Kashyap: समाजवादी पार्टी पर योगी का बड़ा आरोप’ | #congress #monsoonsession #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers