'साल अच्छे नहीं रहे', गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, प्यार को लेकर कही ये बात
Tina on Govinda-Sunita Divorce Rumours: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा पिछले साल से अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक के रूमर्स काफी सुर्खियों में रहे. इतना ही नहीं कहा जा रहा था कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. हालांकि तलाक की खबरों पर तो सुनीता ने विराम लगा दिया था. लेकिन वो आए दिन एक्टर के अफेयर पर बात करती रहती हैं. अब अइसे लेकर कपल की बेटी टीना का रिएक्शन सामने आया है.
अफवाहों पर क्या बोली टीना?
वीडियो में आगे टीना ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में चल रही अनबन पर रिएक्ट किया. टीना ने मुद्दा तो नहीं बताया, लेकिन इशारो-इशारो में कहा- 'दो साल अच्छे नहीं रहे. अशांति रही.' फिर टीना अपनी मां के लिए फूल और कार्ड लेने लगी. टीना ने दूसरे शहर में रहने की बात बताते हुए कहा- ' मैं अब दूसरे शहर में रह रही हूं, इसलिए सब्जियां और घर की जरूरी चीजें खरीदना सीख रही हूं. मैंने हाल ही में गोभी, आलू जैसी सब्जियों को खरीदना सीखा है.'
रिलेशनशिप पर टीना ने कही ये बात
वीडियो में आगे टीना अपनी मां के पास सारे गिफ्ट्स लेकर पहुंचीं. इस दौरान सुनीता बोलती हैं- 'सब कुछ लिमिट में होना चाहिए. मैंने अपनी सारी जिम्मेदारी निभा दीं, लेकिन अब मैंने खुद के लिए जीना शुरू कर दिया है. मैं इससे ज्यादा डिजर्व करती हूं. अब मैं किंग साइज जिंदगी जियूंगी. यश और तुम दोनों बड़े हो गए हो. सब मालदार पार्टी होने वाले हैं.' फिर रिलेशनशिप पर बात करते हुए टीना ने कहा- 'हमें सेल्फ रिलायंट बनना पड़ता है. हम दूसरे के प्यार में खुद को भूल जाते हैं. अंदर छिपे बच्चे को जिंदा रखना जरूरी है.'
मां को गिफ्ट की सॉलिटेयर रिंग
व्लॉग के आखिर में टीना ने सुनीता को सोलिटेयर रिंग गिफ्ट दी. सुनीता ने कहा- 'टीना एक ज्वेलरी डिजाइन कंपनी की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं. इसलिए बेटी ने मुझे ये गिफ्ट किया है.' हालांकि जवाब में टीना बोलीं- 'लेकिन ये उस ब्रैंड का नहीं है.' फिर सुनीता ने मजाक में कहा- 'टीना ने पैसे कमाए हैं तो मुझे रिंग गिफ्ट की. ये मेरे कलेक्शन में एक और सोलिटेयर रिंग है. अब यश की तरफ से रिंग मिलनी बाकी है.' बता दें, एक तरफ जहां सुनीता अक्सर अपने बच्चों का जिक्र करती हैं और कहती है कि गोविंदा ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया तो वहीं, गोविंदा ने कहा था कि वो अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं.
ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 BO Collection: साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, जानें 12 दिनों का कलेक्शन
सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। सदियों से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल सेहत सुधारने के लिए होता आ रहा है। इन्हीं में से एक गोटू कोला एक खास और प्रभावशाली औषधीय पौधा है, जो हर तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में उपयोगी है।
यह छोटा सा हरा पौधा है, जिसकी पत्तियां गोल-सी होती हैं। इसका वैज्ञानिक नाम सेंटेला एशियाटिका है। भारत में इसे आम भाषा में मंडूकपर्णी के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में पाया जाता है। वहीं, श्रीलंका में इसकी खास प्रजाति पाई जाती है। वहां पर कई लोग इसकी सब्जी, सैलेड और जूस बनाकर सेवन करते हैं।
इस पौधे का आकार छोटा और हरे रंग का होता है, जिसकी पत्तियां गोल और चमकीली होती हैं। यह जमीन के पास उगने वाला पौधा है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने इसके महत्व पर जोर दिया है। उनके मुताबिक, गोटू कोला में ढ़ेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें मौजूद तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने और घाव को भरने में मदद करते हैं।
एनआईएच ने ये भी दावा किया है कि इसके स्वास्थ्य लाभ और पोषक गुणों पर क्लिनिकल ट्रायल अभी बहुत कम हुए हैं। इसलिए इसके सही लाभ, कार्य करने की प्रक्रिया और संभावित दुष्प्रभावों को पूरी तरह समझने के लिए और अधिक वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है।
सुश्रुत संहिता में गोटू कोला को मंडूकपर्णी कहा गया है। उनके अनुसार, यह प्रमुख औषधीय जड़ी-बूटी है, जो वात-पित्त शामाक और त्रिदोषक गुणो वाली मानी जाती है, जिसका उपयोग मात्र से मस्तिष्क शक्ति बढ़ाने, घाव भरने (त्वचा संबंधी), और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने के लिए किया जाता है।
गोटू कोला प्राकृतिक और बहुमुखी उपचार का स्रोत है। इसे संतुलित आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। यह पौधा प्रकृति का अनमोल तोहफा है, जिसका सही इस्तेमाल सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















