Responsive Scrollable Menu

जमीनी स्तर के कला समूहों के पेशेवर स्तर को उन्नत करने पर सीपीपीसीसी सदस्य डालो का सुझाव

बीजिंग, 10 मार्च (आईएएनएस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के सदस्य और शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के लोका प्रिफेक्चर के कला मंडल के गायन कलाकार डालो लंबे समय से जमीनी स्तर के कला समूहों के पेशेवर स्तर को उन्नत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस वर्ष आयोजित “दो सत्र” के दौरान उन्होंने इस विषय से संबंधित अपना सुझाव भी प्रस्तुत किया।

डालो ने कहा कि नए युग में जातीय कला को केवल मंचीय प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न जातियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मज़बूत करना आवश्यक है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी शीत्सांग की कहानी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग वास्तविक शीत्सांग, निरंतर विकसित हो रहे शीत्सांग तथा खुशहाल और सामंजस्यपूर्ण शीत्सांग को समझ और देख सकें।

डालो ने अपने शोध के आधार पर बताया कि कम आबादी वाले जातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं की कमी तथा पेशेवर स्तर अपेक्षाकृत निम्न होने जैसी समस्याएँ अभी भी मौजूद हैं। इसी कारण इस वर्ष के “दो सत्र” में उन्होंने जमीनी स्तर पर कला प्रतिभाओं के व्यवस्थित प्रशिक्षण और कला दलों के सुदृढ़ निर्माण को बढ़ावा देने का सुझाव दिया, ताकि इन क्षेत्रों में सांस्कृतिक गतिविधियों की गुणवत्ता और प्रभाव दोनों में सुधार हो सके।

इसके अलावा, डालो ने यह भी सुझाव दिया कि कम आबादी वाली जातियों की गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे पारंपरिक जातीय सांस्कृतिक उत्पादों की बाजार प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी और उनसे मिलने वाले आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन ने 2026 में रक्षा खर्च के लिए 19.4 खरब युआन आवंटित किए

बीजिंग, 10 मार्च (आईएएनएस)। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में चीनी जन मुक्ति सेना (पीएलए) और सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधिमंडल के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 10 मार्च को मीडिया को एक साक्षात्कार दिया। इस दौरान उन्होंने इस वर्ष के रक्षा व्यय के विवरण का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने और चीनी विशेषताओं वाले सैन्य परिवर्तन की आवश्यकताओं के अनुकूल होने के लिए, चीन सरकार ने सतत और स्वस्थ आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देते हुए रक्षा खर्च में उचित और स्थिर वृद्धि बनाए रखी है, जिससे रक्षा क्षमताओं और आर्थिक शक्ति में एक साथ सुधार को बढ़ावा मिला है।

चांग श्याओकांग के अनुसार, वर्ष 2026 में, राष्ट्रीय सार्वजनिक बजट में रक्षा व्यय के लिए 19.4 खरब युआन आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के वास्तविक व्यय की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है, जिसमें से केंद्र सरकार का व्यय 19.1 खरब युआन है, जो वर्ष 2025 के वास्तविक व्यय की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है।

प्रवक्ता के मुताबिक, रक्षा खर्च में वृद्धि मुख्य रूप से चार पहलुओं के लिए की जाती है। पहला, यंत्रीकरण, सूचनाकरण और बुद्धिमत्ता के एकीकृत विकास को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए रणनीतिक क्षमता को बढ़ाना।

दूसरा, संयुक्त लड़ाकू प्रणाली को अनुकूलित करना, नए क्षेत्र और नई गुणवत्ता वाली लड़ाकू सेनाओं के बड़े पैमाने पर, युद्ध-उन्मुख और व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देना, पारंपरिक लड़ाकू सेनाओं का उन्नयन और रूपांतरण करना और उन्नत युद्ध क्षमता के निर्माण को मजबूत करना। तीसरा, उन्नत हथियारों व उपकरणों के विकास, राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान व प्रौद्योगिकी के नवाचार, और आधुनिक रसद प्रणाली के निर्माण में तेजी लाना।

और चौथा, राजनीतिक सुधार को और गहरा करना जारी रखते हुए यथार्थवादी सैन्य प्रशिक्षण को ठोस रूप से आगे बढ़ाना, सैन्य मानव संसाधन नीतियों और प्रणालियों को अनुकूलित करना, सैन्य अकादमियों के शैक्षिक स्तर में सुधार करना, और उच्च गुणवत्ता वाले, पेशेवर और नए प्रकार के सैन्य प्रतिभा समूह का निर्माण करना।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने दिया 131 करोड़ का इनाम, टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के हिस्से में आएगी कितनी रकम?

बीसीसीआई (BCCI) ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपए के इनाम देने की घोषणा की है। यह अबतक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है। यह रकम खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बीच बांटा जाएगा। Tue, 10 Mar 2026 20:22:51 +0530

  Videos
See all

Budget Session 2026: Parliament के बाहर विपक्ष ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा?| Let's Decode #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:32:08+00:00

Iran-America War: क्या Netanyahu और Trump की जान को खतरा? | Iran Israel War News Today | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:45:06+00:00

Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट का युद्ध बना 'तेल युद्ध'! रिफाइनरी और US बेस बने निशाना? | Oil War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:34:59+00:00

युद्ध के बीच तेहरान में जिंदगी कैसी चल रही है ['Life has to go on,' says Tehran shopkeeper] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:34:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers