Responsive Scrollable Menu

होली के बाद पहले मंगल को काशी में निभाई गई सदियों पुरानी 'बुढ़वा मंगल' की महफिल, गंगा घाट पर रात होता है आयोजन

Kashi Budhwa Mangal Holi 2026: जब पूरी दुनिया होली से थक जाती है तब होली के बाद पहले मंगलवार को देशभर में कई जगहों पर बुढ़वा मंगल की महफिल सजाई जाती है लेकिन इन सभी जगहों में काशी की होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है. बताया जाता है कि यहां यह परंपरा सदियों पुरानी है. आइए जानते हैं किस तरह काशी में बुढ़वा मंगल का होता है आयोजन...

Continue reading on the app

उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई अंतरिम रोक, कल फिर होगी सुनवाई

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरण की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों के परिवारों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया। दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों के घर के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस अमित बंसल की बेंच ने बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मार्च की तारीख तय कर दी है। 

दिल्ली नगर निगम ने 8 मार्च को उत्तम नगर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी के घर का अवैध हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया था। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। दिल्ली नगर निगम ने इस मामले पर 11 मार्च को सुनवाई करने की मांग की। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों को बुलडोजर जैसी कार्रवाई करने से रोकने का निर्देश दिया है। 

अफवाहों पर भरोसा न करें : दिल्ली पुलिस

तरुण हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। उधर, सोशल मीडिया पर तरुण हत्याकांड को लेकर कई चचाएं चल रही हैं। आज भी इलाके में तरुण के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाले जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को संयम बरतने और सोशल मीडिया पर उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर केवल आधिकारिक अपडेट ही फॉलो करें। गलत जानकारी या भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 

यह है मामला 

बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्ची ने होली पर अपने पिता को पानी का गुब्बारा मारा था। यह गुब्बारा एक महिला को जा लगा, जिसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। बाद में समझौता भी हो गया, लेकिन दूसरे पक्ष ने घात लगाकर तरुण पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, परिजनों की मांग है कि बुलडोजर एक्शन के साथ ही आरोपियों का भी उसी तरह एनकाउंटर हो, जैसे उत्तर प्रदेश में देखा जाता है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रयासरत है कि यह मामला सांप्रदायिक रूप धारण न करे।  

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: BCCI नहीं करेगी आईपीएल के सभी मैचों का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह

BCCI on IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के आगाज की तारीख तो पहले ही सामने आ रखी है. मगर उसके शेड्यूल का ऐलान कब होगा, उसे लेकर अब बड़ा अपडेट आया है. Tue, 10 Mar 2026 19:45:30 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Putin ने आगे Trump का सरेंडर! | Iran-Israel War | Khamenei Death | Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:01:55+00:00

Iran Israel War Update: इज़राइल ने लेबनान पर दागा मांस-हड्डियां गलाने वाला बम! । White Phosphorus #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:10:06+00:00

Uttam Nagar Murder:Tarun हत्याकांड पर Shikhar Dhawan का फूटा गुस्सा, CM रेखा ने कहा- छोड़ेंगे नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:00:06+00:00

America Iran War के बीच Donald Trump और Russia के President Putin में क्या बातचीत हुई?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers