उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई अंतरिम रोक, कल फिर होगी सुनवाई
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरण की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों के परिवारों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया। दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों के घर के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस अमित बंसल की बेंच ने बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मार्च की तारीख तय कर दी है।
दिल्ली नगर निगम ने 8 मार्च को उत्तम नगर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी के घर का अवैध हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया था। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। दिल्ली नगर निगम ने इस मामले पर 11 मार्च को सुनवाई करने की मांग की। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों को बुलडोजर जैसी कार्रवाई करने से रोकने का निर्देश दिया है।
अफवाहों पर भरोसा न करें : दिल्ली पुलिस
तरुण हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। उधर, सोशल मीडिया पर तरुण हत्याकांड को लेकर कई चचाएं चल रही हैं। आज भी इलाके में तरुण के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाले जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को संयम बरतने और सोशल मीडिया पर उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर केवल आधिकारिक अपडेट ही फॉलो करें। गलत जानकारी या भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
यह है मामला
बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्ची ने होली पर अपने पिता को पानी का गुब्बारा मारा था। यह गुब्बारा एक महिला को जा लगा, जिसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। बाद में समझौता भी हो गया, लेकिन दूसरे पक्ष ने घात लगाकर तरुण पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, परिजनों की मांग है कि बुलडोजर एक्शन के साथ ही आरोपियों का भी उसी तरह एनकाउंटर हो, जैसे उत्तर प्रदेश में देखा जाता है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रयासरत है कि यह मामला सांप्रदायिक रूप धारण न करे।
12GB तक की रैम वाले Motorola फोन धमाकेदार ऑफर, 12 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 12479 रुपये है। फोन पर 12 मार्च तक 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ फोन 12 हजार रुपये से कम में आपका हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan



















