Responsive Scrollable Menu

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

हैदराबाद, चार नवंबर ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में मिशिगन की सीनेट सीट पर अब्दुल अल-सैयद की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का ‘‘अब्दुल’’ अब किसी के आगे नहीं झुकेगा, बल्कि नेता बनेगा। ओवैसी ने हाल के सप्ताहों में उत्तर प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि अब अब्दुल को दूसरों के लिए कालीन नहीं बिछाना चाहिए।

उनका इशारा इस ओर था कि मुसलमानों को अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करनी होगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ओवैसी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अब्दुल मिशिगन में सीनेटर बन गए।

मेरे बोलने के बाद अब्दुल मुद्दा बना या नहीं? भाजपा कहती थी कि अब्दुल (टायर का) पंक्चर सही करता है। लोकतंत्र में अब्दुल सीनेटर बन गया।

अब उत्तर प्रदेश का अब्दुल किसी के आगे नहीं झुकेगा, बल्कि विधायक बनेगा।’’ ओवैसी ने केंद्र सरकार के उस रुख की आलोचना की, जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के कृषि भवन परिसर में स्थित करीब एक सदी पुरानी मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है। केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि सरकार के कार्यालय परिसर में स्थायी धार्मिक ढांचे का निर्माण करना या उसे बनाए रखना स्वीकार्य नहीं है और यह सरकारी संपत्ति के ‘‘धर्मनिरपेक्ष’’ स्वरूप के अनुरूप भी नहीं है। ओवैसी ने कहा कि मस्जिद का निर्माण दिल्ली के राजधानी बनने से पहले हुआ था और लुटियंस दिल्ली का विकास इसके आसपास हुआ।

उन्होंने मस्जिद को देश की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह वक्फ की पंजीकृत संपत्ति है और इसका मालिकाना हक वक्फ के पास है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि सरकार ने सेंट्रल विस्टा परियोजना का उद्घाटन भूमि पूजन के साथ किया था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि सार्वजनिक परियोजना के लिए एक धर्म की परंपराओं और अनुष्ठानों का इस्तेमाल करने से धर्मनिरपेक्षता आहत नहीं होती, लेकिन उस मस्जिद से परेशानी है जो 1912 से भी पहले से वहां मौजूद है, जबकि उस समय कृषि भवन का निर्माण भी नहीं हुआ था।’’ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शनों और इनमें एआईएमआईएम की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि वह एसआईआर के विरोध में रहे हैं और उनकी पार्टी ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक ऐप तैयार किया है कि सभी वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहें।

उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की रैली में शामिल नहीं होने को लेकर तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से सवाल क्यों नहीं पूछे गए, जबकि उनसे उनकी मौजूदगी के बारे में सवाल किया गया। हैदराबाद में मतदाता सूचियों के एसआईआर के दौरान एक भी अवैध प्रवासी नहीं मिलने संबंधी मीडिया की खबरों के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने सवाल किया कि अब भाजपा के उन आरोपों का क्या होगा, जिनमें कहा गया था कि वहां की मतदाता सूचियों में अवैध प्रवासियों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब अमित शाह क्या कहेंगे?

भाजपा के नेता क्या कहेंगे? आपको याद होगा कि उन्होंने हैदराबाद में (मतदाता सूचियों में शामिल अवैध प्रवासियों के खिलाफ) ‘सर्जिकल’ स्ट्राइक करने का वादा किया था। उन्होंने पहाड़ खोदा, लेकिन उसमें से एक चूहा भी नहीं निकला।’’ ओवैसी ने कहा कि यदि मीडिया की खबरें सही हैं तो ‘‘संघ के लोगों’’ को इसका जवाब देना होगा।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: माही विज की चाल पड़ी उल्टी, घरवालों के सपोर्ट से अरिशफा खान के सिर सजा कैप्टन का ताज

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में 'संदेसे आते हैं' टास्क के दौरान माही विज द्वारा परिवार का संदेश नष्ट किए जाने के बाद अरिशफाखान को घर की नई कैप्टन चुन लिया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' के ​​बीच शनिवार से लिंकन में शुरू होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से बाहर रहेंगे, क्योंकि वह अभी भी साइड स्ट्रेन (पसलियों की मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर रहे हैं। इंडिया A के मैच से पंत के बाहर रहने की वजह से, 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके खेलने पर संदेह पैदा हो गया है। पंत फिलहाल बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway


इस बीच, भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों में से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर रवींद्र जडेजा, टेस्ट सीरीज की अपनी तैयारियों के तहत इंडिया A का तीसरा मैच खेल सकते हैं। वहीं, T20I के उप-कप्तान तिलक वर्मा, पंत की जगह लेने के लिए लिंकन में इंडिया A की टीम से जुड़ गए हैं। ध्रुव जुरेल इंडिया A टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। इस टीम में सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं, जो बुधवार तक भारत की ODI टीम का हिस्सा थे। अगर पंत टेस्ट सीरीज के लिए समय रहते ठीक नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जुरेल संभाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Auckland में बारिश से प्रभावित पहले ODI में भारत ने New Zealand को 5 विकेट से हराया

तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के भी 'इंडिया ए' के ​​मैच में खेलने की उम्मीद है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीन हफ़्ते तक रिहैबिलिटेशन से गुज़रने के बाद, वह अब अपनी मैच फ़िटनेस वापस पाना चाहते हैं। हालाँकि उन्हें सभी फ़ॉर्मेट में खेलने की मंज़ूरी मिल गई है, लेकिन उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट मैचों के लिए फ़िट रखना चाहता है। क्रिकइन्फ़ो के अनुसार, ऑकलैंड में सीरीज़ के पहले मैच से बाहर रहने के बाद, मोहम्मद सिराज शनिवार को होने वाले मैच से पहले वेलिंगटन में भारत की वनडे टीम से जुड़ गए हैं। न्यूज़ीलैंड ए के ख़िलाफ़ क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट (जो ड्रॉ रहा था) के बाद सिराज को आराम दिया गया था। उस मैच में उन्होंने अपनी एकमात्र पारी में 35 ओवर डाले थे और 118 रन देकर चार विकेट लिए थे।

Fri, 06 Nov 2026 08:47:00 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00

Prime Minister Narendra Modi Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स के नायकों से मिले पीएम मोदी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers