Responsive Scrollable Menu

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप

कीव, चार नवंबर (एपी) यूक्रेन में कीव और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को रातभर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हमले होने के कारण घंटों पानी और बिजली की आपूर्ति ठप रही, जबकि बचावकर्मी देश के दक्षिण हिस्से में मलबे से जीवित लोगों को तलाशने में जुटे रहे जहां तीन दिन पहले पिछले पांच साल से जारी युद्ध में एक सबसे घातक हमला किया गया। सोमवार को, ज़ापोरिझिया क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे के पास स्थित कोमिशुवाखा गांव में एक स्कूल और आश्रय स्थल पर रूस के कई बम गिरे थे। प्रशासन ने 37 मौतों की पुष्टि की है।

उसका कहना है कि लगभग 38 लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। रूस ने अन्य स्थानों पर भी अपने हवाई हमलों को धीमा करने के कोई संकेत नहीं दिए। यूक्रेन की राजधानी कीव में, निवासियों से सार्वजनिक पेयजल फव्वारों का उपयोग करने का आग्रह किया गया और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आनन-फानन में आपात केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां लोगों को गर्म चाय और बिजली के उपकरण चार्ज करने के लिए ‘पावर पॉइंट’ मुहैया कराए जा रहे हैं।

कीव की जल वितरण कंपनी ने बाद में कहा कि शहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, डीटीईके ने कहा कि मरम्मत दलों द्वारा प्रणाली को स्थिर करने के बाद कीव में बिजली की आपात कटौती समाप्त हो गई। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रातभर में 310 ड्रोनों से यूक्रेन पर हमला किया, जिनमें 81 जेट-संचालित ड्रोन शामिल थे। वायु सेना ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसने विभिन्न प्रकार के 272 ड्रोनों को मार गिराया या उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

मंगलवार को नौ क्षेत्रों में बिजली संयंत्रों और उपविद्युत केंद्रों पर बड़े पैमाने पर रूसी हमले के कारण कीव और उसके आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। सरकारी बिजली कंपनी उक्रेनर्गो ने कहा कि रूस ने 24 घंटों में 20 से अधिक बार ऊर्जा केंद्रों पर हमला किया।

Continue reading on the app

12वीं पास करते ही पाएं सरकारी नौकरी, एसएससी, रेलवे से पुलिस तक में करियर का सुनहरा मौका

12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी पाना लाखों छात्रों का सपना होता है। एसएससी, रेलवे, पुलिस और भारतीय सेना में कई ऐसे पद हैं, जहां 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में धमाकेदार एंट्री, कोरिया को दी करारी शिकस्त; अब जापान से टक्कर

India vs South Korea Semifinal: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी। Wed, 04 Nov 2026 21:32:07 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan | Dhurandar : Rahul Gandhi का PM Modi को चैलेंज, BJP नेता ने क्या बताया? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T16:12:37+00:00

Delhi Traffic Jam: साउथ एक्स रिंग रोड पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, Aaj Tak पर देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T16:14:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers