Responsive Scrollable Menu

Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

ढाका, चार नवंबर बांग्लादेश में बेहतर वेतन की मांग को लेकर रेडीमेड कपड़ा श्रमिकों का विरोध-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी रहने के बीच अधिकारियों ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है, वहीं सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन-विरोधी अभियान चलाया। बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्र गाजीपुर में प्रदर्शन के दौरान पहले से घायल एक श्रमिक की मौत हो गई, जिसके बाद संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए 50 कारखानों को बंद कर दिया गया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, उपनगरीय सावर औद्योगिक क्षेत्र में झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख ढाका-अरिचा राजमार्ग को बाधित कर दिया। बांस के डंडे लिए बीएनपी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाए रखने और घुसपैठियों को रोकने के लिए सड़कों पर मार्च किया। पार्टी ने इससे पहले आरोप लगाया था कि बेदखल की गईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ता श्रमिकों के बीच शामिल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना मामलों के सलाहकार जाहेदुर रहमान ने मंगलवार को हसीना पर इस अशांति को हवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बेदखल की गईं पूर्व प्रधानमंत्री ही इन प्रदर्शनों की मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि शेख हसीना जब तक जीवित रहेंगी, सरकार को शांति से रहने देंगी।

जब तक हसीना जीवित रहेंगी, अशांतिपूर्ण गतिविधियां जारी रह सकती है। रहमान का यह बयान उनके उस पिछले दावे से अलग है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हसीना और उनकी भंग हो चुकी अवामी लीग बांग्लादेश में राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो चुकी हैं।

Continue reading on the app

US Midterm Elections: भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, 5 सांसद चुने गए, अरुणा मिलर भी जीतीं

US Midterm Elections 2026:अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में भारतीय मूल के नेताओं ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. पांच भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं, जबकि अरुणा मिलर मेरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी रहेंगी. इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, पूर्व शिक्षक और बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके नेता भी शामिल हैं. जानिए इन सभी की भारतीय जड़ों और राजनीतिक सफर के बारे में.

The post US Midterm Elections: भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, 5 सांसद चुने गए, अरुणा मिलर भी जीतीं appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

जिसे किया था रिलीज अब उसपर होगी CSK की नजर, 22 साल के स्टार ने ठोका शतक

shaik rasheed century: युवा बल्लेबाज शेख रशीद ने चल रहे रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर के मुकाबले में शानदार शतक ठोका. आंध्र के लिए खेलते हुए रशीद ने पंजाब के खिलाफ तीसरे दिन नाबाद शतकीय पारी खेली. शेख रशीद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था. Wed, 4 Nov 2026 20:06:27 +0530

  Videos
See all

Breaking News : Tushar Kapoor और Ayushmann Khurrana को धमकी बेंगलुरु में IT इंजीनियर है आरोपी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T15:43:29+00:00

US Midterm Elections 2026: मिड टर्म टेस्ट में Trump फेल! अब बदलेगा दुनिया का खेल। World Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T15:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers