Responsive Scrollable Menu

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; PHOTOS

Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा  (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी को रणदीप ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया।

बेटी की पहली झलक शेयर की

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली झलक साझा की। तस्वीर में उनकी बेटी अपने दादा के साथ नजर आ रही है। तस्वीर के साथ रणदीप ने भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पिता के लिए सम्मान और पत्नी लिन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा कि पिता बनने के बाद उन्हें अपने पिता की अहमियत और ज्यादा समझ में आई है। रणदीप ने अपने पोस्ट में पत्नी लिन लैशराम को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उन्हें पिता बनाने और इस नन्ही सी जान को दुनिया में लाने के लिए वे उनके आभारी हैं। 

यह भी पढ़े -  बिना परमिशन के शिल्पा शेट्टी की फोटो-आवाज इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे लोग; HC का आदेश

मैटरनिटी फोटोशूट भी हुआ था वायरल

बच्चे के जन्म से पहले रणदीप और लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया था। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की थी। ज्यादातर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट थी, जिनमें लिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था।

शादी की सालगिरह पर दी थी खुशखबरी

रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर लिन की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने जंगल में बैठी एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि उनके जीवन में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

लिन ने प्रेग्नेंसी को बताया खास अनुभव

एक इंटरव्यू में लिन लैशराम ने प्रेग्नेंसी को अपने जीवन का सबसे खूबसूरत बदलाव बताया था। उन्होंने कहा था कि अपने अंदर एक बच्चे को पालना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस अनुभव ने उन्हें मां बनने की असली ताकत का एहसास कराया।

अब बेटी के जन्म के साथ रणदीप और लिन की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - मधुबाला की बायोपिक में दिखेंगी अनीत पड्डा? कास्टिंग को लेकर आया नया अपडेट!

Continue reading on the app

Vivo T5x 5G: 17 मार्च को भारत आ रहा 7,200mAh बैटरी, Dimensity चिप वाला फोन, जानें क्या होगा खास

वीवो भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Vivo T5x 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह हैंडसेट अगले हफ्ते पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Vivo T4x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे मार्च 2025 में पेश किया गया था।

नया फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएगी, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगी। यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित है।

Vivo T5x 5G भारत में कब होगा लॉन्च? 
Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, Vivo India ऑनलाइन स्टोर और देशभर के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी के अनुसार, Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है। Vivo का कहना है कि यह फोन स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउज़िंग जैसे कामों के लिए लंबा बैटरी बैकअप देगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

डिज़ाइन और मजबूती
ड्यूरेबिलिटी के मामले में, Vivo T5x 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। Vivo ने इस फोन की बैटरी और मजबूती की तुलना ₹23,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स से की है, जिससे संकेत मिलता है कि इसकी कीमत इसी रेंज में हो सकती है। कंपनी द्वारा जारी टीज़र में यह भी बताया गया है कि यह 5 मार्च 2026 तक ₹23,000 से कम कीमत में सबसे तेज फोन हो सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी के मुताबिक, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह OriginOS 6 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: BCCI नहीं करेगी आईपीएल के सभी मैचों का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह

BCCI on IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के आगाज की तारीख तो पहले ही सामने आ रखी है. मगर उसके शेड्यूल का ऐलान कब होगा, उसे लेकर अब बड़ा अपडेट आया है. Tue, 10 Mar 2026 19:45:30 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today LIVE |100 बड़ी खबरें | PM Modi | Iran Israel War | India Won T20 World Cup 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:59:26+00:00

Israel Us Iran War | Khamenei का बदला लेगा ईरान? क्या बोले विदेश मामलों के जानकार Qamar Agha? #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T14:02:02+00:00

Israel Us Iran War | America को Iran का नया Supreme Leader क्यों मंजूर नहीं? | #ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:54:47+00:00

LPG Price : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देख ये क्या बोल गई जनता ? Hindi News| Gas Cylinder Price Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T14:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers