अब कश्मीरी गेट पर दुकान खोलने का मिलेगा मौका, दिल्ली सरकार ने की स्पेशल प्लानिंग
दिल्ली के सबसे व्यस्तम बस स्टेंड कश्मीरी गेट आईएसबीटी के अंदर कमर्शियल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने की प्लानिंग चल रही है. दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTIDC) रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इसकी प्लानिंग कर रहा है. इसके तहत, कमर्शियल जगह दो साल के लाइसेंस पीरियड के लिए लीज पर दिया जाएगा. DTIDC ने बस स्टैंड पर करीब 20 जगहों की पहचान की है, जिसका इस्तेमाल रिटेल दुकानों, सुविधा स्टोर और सर्विस आउटलेट के रूप में किया जा सकता है.
प्रीति जिंटा की जगह ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस होती शाहरुख खान की 'Zaara', इस वजह से ठुकराया ऑफर
Pakistani Actress Rejected Veer-Zaara Offer: हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म वीरा-जारा रोमांटिक ट्रैजिक में सबसे बेहतरीन मूवी में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) लीड रोल में थे. उनकी जोड़ी लोग आज भी पसंद करते हैं. फिल्म के कई गाने आज भी लोगों की जबान पर रहते हैं. ये फिल्म 2004 की सबसे बड़ी हिट रही. इसी फिल्म को लेकर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वो इस फिल्म में शाहरुख खान के अपॉजिट यानी प्रीति जिंटा का रोल अदा करने वाली थी लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था. सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस के बयान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों ये ऑफर छोड़ना पड़ा.
किस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था रोल?
हम जिस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम नादिया जमील (Nadia Jamil) है. पाकिस्तान के रमजान ट्रांसमिशन शो में बतौर गेस्ट पहुंचीं एक्ट्रेस ने बताया- 'मुझे वीर जारा फिल्म का ऑफर आया था जब यश जी ने मुझे इस फिल्म के लिए कॉल किया था मेरी नई-नई शादी हुई थी. हालांकि जब यश चोपड़ा के साथ बातचीत चल थी मैं प्रेग्नेंट नहीं थी लेकिन जब शूटिंग और कास्टिंग के लिए दोबारा कॉल आया था तो मेरा बड़ा बेटा राकाए, 3 महीने का था. उस वक्त जिस चीज की मुझे ज्यादा लत थी उसने मुझे खींच लिया.'
उन्होंने आगे बताया- 'घर वालों का पूरा सपोर्ट था लेकिन मैं कंन्फ्यूज थी कि मेरे पास दो ऑप्शन थे. पहला करियर बिल्ड करूं जो अच्छी चीज है. दूसरा, मैं किस किस्म की मां बनना चाहती हूं? लेकिन मैं ऐसी मां बनना चाहती थी जो अपने बच्चे के साथ समय बिताए. जब राकाए पैदा हुआ था उस वक्त मैं 30 साल की थी. मुझे अपने बच्चे से बहुत लगाव था और मैं क्लिर थी कि मैं राकाए के साथ समय बिताऊंगी.'
सोशल मीडया पर यूजर्स ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू की क्लिप सामने आने के बाद लोग तारीफ के साथ सवाल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा- 'फिल्म 22 साल पहले आई थी, तो बेटा 24 साल का कैसे हुआ. ये सस्ता फेम लेने के लिए मनगढ़ंत कहानी बना रही है. इन्हें कोई नहीं जानता है.' वहीं कई लोगों का कहना है कि 'नादिया एक दमदार एक्ट्रेस हैं अगर वो प्रिति जिंटा के बदले होती तो किरदार के साथ पूरा न्याय करतीं.' नेटिजन्स ने उनकी तारीफ में कहा कि नादिया एक मंझी हुई एक्ट्रेस हैं अगर वो वीर-जारा में होती तो फिल्म में चार-चांद और लग जाते. बता दें कि वीर-जारा के मेकर्स की तरफ से किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई कि उन्हें फिल्म का ऑफर मिला था.
नादिया जमील का फिल्मी करियर
नादिया जमील पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हैं उन्होंने अपना फिल्मी करियर 90 के दशक में शुरु किया था. नादिया की 2002 में 'रात चली है झूम के' फिल्म हिट रही. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था. इसके अलावा नादिया कई सक्सेसफुल फिल्मों का हिस्सा रहीं हालांकि अब वो ज्यादातर टेलीविजन ड्रामा और शो होस्ट करती हुईं नजर आती हैं.
ये भी पढ़ें: बड़े-बड़े स्टार्स ही नहीं, 'Dhurandhar 2' में आदित्य धर के परिवार ने भी किया काम, कुछ तो पहले पार्ट में भी आए नजर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















