Responsive Scrollable Menu

करूर भगदड़ कांड: एक्टर विजय को फिर मिला समन, दिल्ली में पेशी, करूर त्रासदी की जांच तेज

तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म जगत में उस वक्त हलचल मच गई जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता और 'तमिझगा वेत्री कड़गम' (TVK) के प्रमुख विजय को दोबारा समन जारी किया। सीबीआई ने उन्हें 15 मार्च 2026 को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला पिछले साल सितंबर में करूर में हुई उस भीषण भगदड़ से जुड़ा है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था।

एजेंसी ने जनवरी में विजय से दो बार पूछताछ की थी और नौ मार्च को अभिनेता को फिर से तलब किया था, लेकिन उन्होंने इसे 15 दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया था। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता विजय ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए यह भी आग्रह किया था कि पूछताछ चेन्नई या तमिलनाडु के किसी कार्यालय में की जाए।

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict के बीच नेतन्याहू का बड़ा दांव, कहा- तेहरान की सत्ता जनता बदलेगी

 

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अब विजय को 15 मार्च को दिल्ली स्थित एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने करूर से द्रमुक विधायक सेंथिल बालाजी को भी 17 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। राज्य के पूर्व मंत्री बालाजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह 17 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होकर करूर भगदड़ त्रासदी के संबंध में अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: LPG संकट के बीच एक्शन मोड में PM Modi, ससद भवन में हरदीप पुरी से की मुलाकात, जयशंकर भी रहे मौजूद

 

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से मामला अपने हाथ में ले लिया था, और वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित मामले में सबूत जुटा रही है। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए।

Continue reading on the app

टॉक्सिक-धुरंधर के दौर में ट्रेंड फॉलो नहीं करते सुधांशु पांडे:बोले- मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मेरा हर काम नया ट्रेंड शुरू करे

एक्टर सुधांशु पांडे इन दिनों कलर्स के नए शो ‘दो दुनिया एक दिल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वे बलदेव नाम के ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी जिंदगी डिजिटल और रियल दुनिया के टकराव के बीच उलझी हुई है। शो में ऑनलाइन स्कैम, डिजिटल धोखाधड़ी और टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव जैसे मुद्दों को ड्रामा के जरिए दिखाया गया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में सुधांशु पांडे ने टेक्नोलॉजी के फायदे-नुकसान, डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों, बदलती स्टोरीटेलिंग और ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की। पेश है सुधांशु पांडे से हुई बातचीत के कुछ खास अंश.. सवाल: ‘दो दुनिया एक दिल’ डिजिटल और रियल दुनिया की टकराहट दिखाता है। क्या आपको लगता है कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी रिश्तों को मजबूत कर रही है या उन्हें और जटिल बना रही है? जवाब: मेरा हमेशा से मानना रहा है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी जितनी हमारे लिए वरदान है, उतनी ही बड़ी अभिशाप भी बन सकती है। यह पूरी तरह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं या नुकसान के लिए। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि टेक्नोलॉजी हमारे जीवन में किस काम की है और हमें उस पर कितना निर्भर होना चाहिए। अगर हम बिना सोचे-समझे पूरी तरह उस पर निर्भर हो जाएं, तो यह हमें नुकसान भी पहुंचा सकती है। सवाल: आजकल डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। आपके हिसाब से परिवारों को बच्चों को इसके बारे में कैसे जागरूक करना चाहिए? क्या कभी आपके आसपास ऐसा कुछ हुआ है? जवाब: मेरे आसपास मैंने कई ऐसे किस्से सुने हैं, जहां लोगों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। कुछ लोगों के तो 60-70 लाख रुपये तक उड़ गए। मुझे लगता है कि लोग समझते तो हैं, लेकिन अभी भी जागरूकता उतनी नहीं है जितनी होनी चाहिए। स्कैम लगातार होते रहते हैं। फोन, मैसेज और लिंक के जरिए। आप दस बार सावधान रहेंगे, लेकिन अगर ग्यारहवीं बार भावनाओं में आकर किसी लिंक पर क्लिक कर दिया, तो नुकसान हो सकता है। इसलिए कॉन्शियस अवेयरनेस बहुत जरूरी है। हमारा शो भी इसी मुद्दे को एक ह्यूमन स्टोरी और ड्रामा के जरिए सामने लाता है, जिसमें दिखाया गया है कि लोग कैसे फंसते हैं और कैसे सतर्क रहकर इससे बच सकते हैं। सवाल: आप लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि आज की कहानियां पहले से ज्यादा डार्क और रियलिस्टिक हो गई हैं? जवाब: नहीं, मेरा मानना है कि हर दौर में उसी समय के हिसाब से कहानियां कही जाती रही हैं। कुछ कहानियां अपने समय से आगे भी होती थीं। फर्क सिर्फ इतना है कि आज मीडियम्स बहुत बढ़ गए हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म आ गए हैं। इसलिए कहानियों की डिमांड और विविधता भी बढ़ी है। आज फिल्ममेकर के पास ज्यादा स्कोप है कि वह अलग-अलग तरह की कहानियां कह सके। यही वजह है कि अब ऐसे विषय भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें पहले कम एक्सप्लोर किया जाता था। इनमें रियलिस्टिक, फैंटेसी और कई तरह के अलग-अलग सब्जेक्ट शामिल हैं। सवाल: आजकल ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं, जिनमें ग्रे शेड्स वाले किरदार दिख रहे हैं। ‘दो दुनिया एक दिल’ में आपका बलदेव का किरदार इस ट्रेंड में कहां फिट होता है? जवाब: देखिए, मैंने पर्सनली कभी भी अपनी लाइफ में ट्रेंड्स को फॉलो नहीं किया। यह कहना कि आज के समय में जब धुरंधर जैसी फिल्में आ रही हैं, जहां नेगेटिव कैरेक्टर्स को काफी ग्लोरिफाई किया जा रहा है, तो ऐसे में बलदेव का किरदार कहां फिट बैठता है। अगर वह इस दौर में नेचुरली फिट हो रहा है, तो यह अच्छी बात है। क्योंकि यह भी एक ग्रे शेड्स वाला कैरेक्टर है। लेकिन मैं सिर्फ इसलिए कोई काम नहीं कर सकता कि वह ट्रेंड में चल रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया जो सिर्फ ट्रेंड को देखकर किया गया हो। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं जो भी काम करूं, उससे एक नया ट्रेंड शुरू हो।पहले भी मैंने जिन किरदारों को निभाया है, उनसे एक अलग ट्रेंड देखने को मिला था। इसलिए मेरी उम्मीद है कि इस शो में जो किरदार मैं निभा रहा हूं, उससे भी दर्शकों के बीच एक नया ट्रेंड शुरू हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

कुछ अच्छा सवाल कीजिए.., कीर्ति आजाद के बयान पर आया Ishan Kishan का रिएक्शन- Video

टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन शनिवार को अपने घर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में फैंस और समर्थक मौजूद थे। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। फैंस ने भारत माता की जय और ईशान किशन जिंदाबाद के नारे लगाए। विश्व कप जीत के बाद पहली बार घर लौटे ईशान को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

हाल ही में खेले गए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मैचों में टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 

वहीं पटना में स्वागत के दौरान स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बिहार का गौरव बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूर्व क्रिकेटर और राजनेता कीर्ती आजाद को लेकर सवाल किया गया तो ईशान किशन नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ऐसे ऊट-पटांग और बेवजह के सवाल पूछने से बचना चाहिए। 

ईशान ने साफ कहा कि वह यहां लोगों के प्यार और समर्थन का धन्यवाद देने आए हैं किसी विवाद पर टिप्पणी करने नहीं। ईशान ने मीडिया को सलाह देते हुए कहा कि खिलाड़ियों से जुड़े सवाल जिम्मेदारी के साथ पूछे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से जुड़े विषयों पर चर्चा करना ज्यादा बेहतर है। 

बेवजह के विवादित सवाल माहौल को खराब करते हैं। उनके इस बयान के बाद कुछ देर के लिए माहौल थोड़ा गर्म हो गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। 

इस दौरान ईशान किशन ने अपने फैंस के साथ जमकर सेल्फी ली और कई लोगों को ऑटोग्राफ भी दिया। युवाओं में उन्हें लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। 
Tue, 10 Mar 2026 18:03:03 +0530

  Videos
See all

Uttam Nagar Murder Case: Tarun पर किस किस चीजों से हमला हुआ था| #delhimurdernews #rekhagupta #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:31:08+00:00

Pakistan Fuel Crisis: भारत में भरपूर सप्लाई, PAK में बूंद-बूंद की लड़ाई!| Shehbaz Sharif |Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:34:23+00:00

Rahul Gandhi News:'अविश्वास प्रस्ताव लाकर बेनकाब हुए राहुल गांधी' #shorts #ytshorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:32:42+00:00

UP: यादव परिवार की बेटी को घसीटकर बाग में ले जाना चाह रहे थे जिहादी | #jihad #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:35:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers