Responsive Scrollable Menu

चले थे ईरान की रिजीम बदलने, चुनाव में ट्रंप और नेतन्याहू दोनों पिटे

ट्रंप और नेतन्याहू दोस्ती में इसराइल के लिए ईरान में इस्लामिक रेवोल्यूशन को पलटने के लिए निकले थे और फरवरी के आखिर में हमला भी किया। ईरानी सुप्रीम लीडर को भी मार दिया। लेकिन ईरान में इस्लामिक रेवोल्यूशन ज्यों का त्यों है। मगर सिर्फ 9 माह बाद पीएम नेतन्याहू सत्ता तक नहीं पहुंच पाए। वहां मुसलमानों की अरब पार्टियां सत्ता की चाबी ले गई और इधर अमेरिका में ट्रंप के हाथ से पावर निकल गया। वो वीटो पावर का डर जरूर दिखा रहे हैं लेकिन ईरान से पंगा लेना ही उनकी पार्टी को मिड टर्म इलेक्शन में खा गया। ट्रंप ने तो उस वक्त ईरान के लोगों से कहा था कि वह अपनी सरकार पर कब्जा कर लें। नेतन्याहू भी लगातार ईरान की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करने की बात करते रहे। लेकिन दोनों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत के बावजूद ईरान नहीं हिला। इसराइल और अमेरिका की सत्ता जरूर हिल गई। इसराइल और अमेरिका की जनता इसी सवाल के साथ वोट देने पहुंची थी कि हमें जंग में क्यों झोंका? हम पर महंगाई का बोझ क्यों थोपा और उसका असर चुनावी नतीजों के तौर पर साफ दिखा। जनवरी 2026 के ईरान के महंगाई विरोधी प्रदर्शनों को ट्रंप ने सत्ता परिवर्तन के मौके के रूप में देखा था। उनकी सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाने पर विचार किया। जंग तक कर डाली। वह भी 40 दिनों तक। हासिल सिर्फ हार हुई। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में जीती फिलिस्तीनी हिजाब वाली महिला, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे ट्रंप


मिडिल ईस्ट में अमेरिका के पैर उखड़ गए। इसराइल में नेतन्याहू की पार्टी इख्तदार में नहीं आ रही है और ट्रंप की ताकत भी चली गई। अब 2 साल जैसे तैसे चलेगा अमेरिका का निजाम मचेगी खूब खींचतान। डेमोक्रेट्स की कांग्रेस और सीनेट जंग के लिए बजट ही जारी नहीं करेगी तो लड़ेंगे किससे और कैसे? जंग के दौरान ट्रंप और नेतन्याहू ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन तो किया लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आया कि किसी देश के नेता को मार डालना और उसकी पूरी राजनीतिक व्यवस्था को बदल देना दो अलग-अलग बातें हैं। ईरान में सत्ता का आधार सिर्फ खामने ही नहीं बल्कि धार्मिक संस्थाओं, सुरक्षा बलों और ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉप्स यानी पांच दारा इस्लाम का पूरा नेटवर्क है। यही वजह रही कि ईरान के नेतृत्व को तो खत्म कर दिया गया लेकिन वहां के निजाम को नहीं बदला जा सका। दूसरी तरफ युद्ध की कीमत, आर्थिक दबाव और सियासी फैसलों को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू को अपने ही देशों में सवालों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: US ने फिर हमले किए तो Middle East में और व्यापक होगा युद्ध, Iran की कड़ी चेतावनी


अमेरिका में ट्रंप की हार पर ईरान ने सिर्फ इतना ही कहा है कि अंतरात्मा की आवाज हो या महंगाई का बोझ अमेरिकियों ने जंग के खिलाफ वोट किया है। हम उनके इस संदेश का समर्थन करते हैं। अगर अमेरिकी सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय आकाओं और ब्लैकमेल करने वालों के हितों की सेवा के लिए अपने ही नागरिकों की इच्छा के साथ विश्वासघात करती है तो उसे इसका खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगी।

Continue reading on the app

कोर्ट क्यों आ गए, जाकर प्रदर्शन करते, आरक्षण में बदलाव की याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने लोकसभा और विधानसभा सीटों पर आरक्षण में बदलाव को लेकर आई याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने याचिकाकर्ता से मजाकिया लहजे में कहा कि वह कोर्ट क्यों आए हैं, उन्हें प्रदर्शन करना चाहिए था।

Continue reading on the app

  Sports

कोहली को रोकना नामुमक‍िन... नेट्स पर भी कर चुके हैं परेशान, व‍िदेशी गेंदबाज भी हुआ मुरीद

Jacob Duffy reaction on Virat Kohli: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई. इस मैच के बाद कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कोहली की जमकर तारीफ की. डफी ने कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज के खेल में कोई कमी नजर नहीं आती. आरसीबी के लिए साथ खेल चुके डफी ने माना कि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का आक्रामक अंदाज गेंदबाजों के लिए बेहद परेशान करने वाला होता है. Wed, 4 Nov 2026 20:16:24 +0530

  Videos
See all

US Midterm Elections 2026: मिड टर्म टेस्ट में Trump फेल! अब बदलेगा दुनिया का खेल। World Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T15:45:20+00:00

News Ki Pathshala: अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी #newskipathshala #ayushmannkhurrana #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T15:41:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers