Responsive Scrollable Menu

जकार्ता में 20,000 से अधिक Indonesian Troops की तैनाती, राष्ट्रपति फोन टैपिंग मामले में जांच जारी

जकार्ता, चार नवंबर (एपी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की कथित फोन टैपिंग की जांच के बीच, राजधानी जकार्ता में 20,000 से अधिक सैनिकों और कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को निशाना बनाकर की गई कथित फोन टैपिंग को ‘‘देशद्रोह’’ माना जा सकता है क्योंकि संवेदनशील जानकारी लीक होने पर देश और राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

इस प्रकरण में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल लिस्ट्यो सिगिट प्राबोवो भी शामिल हैं। आरोप है कि मंत्रिमंडल के सदस्यों, राजनेताओं, पत्रकारों, नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों की भी फोन टैपिंग की गई थी। गिरफ़्तारियों के बीच राजधानी में हज़ारों सैनिक तैनात किए गए हैं अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह तैनाती फोन टैपिंग की जांच से जुड़ी है या नहीं।

सैनिकों की तैनाती के पहले चरण की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें जकार्ता में 2,100 जवानों को तैनात किया गया। नौसेना संचालन सहायक, वाइस एडमिरल यायान सोफियान के अनुसार, राजधानी के बाहर से सैनिकों को लाया जाना बुधवार से शुरू होना था, जिससे इसमें शामिल कुल कर्मियों की संख्या 20,980 हो जाएगी। इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल मुहम्मद नस ने कहा कि सैनिकों की यह आवाजाही राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है।

राज्य सचिवालय मंत्री प्रासेत्यो हादी ने बुधवार को जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रपति की फोन टैपिंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। इंडोनेशियाई पुलिस ने मंगलवार देर रात बताया था कि उसने कथित फोन टैपिंग की जांच के सिलसिले में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लिया है।

Continue reading on the app

पत्थरों से किया मुंह बंद, फिर जिंदा दफनाया: जम्मू-कश्मीर के SPO की खौफनाक हत्या की पूरी कहानी

जांच में सामने आया कि यह अपहरण का मामला नहीं, बल्कि हत्या का था। पुलिस के मुताबिक, जमीन के विवाद के चलते बशीर के चचेरे भाई बशीर अहमद डार और उसके बेटे नजीर अहमद डार ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Continue reading on the app

  Sports

जिसे किया था रिलीज अब उसपर होगी CSK की नजर, 22 साल के स्टार ने ठोका शतक

shaik rasheed century: युवा बल्लेबाज शेख रशीद ने चल रहे रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर के मुकाबले में शानदार शतक ठोका. आंध्र के लिए खेलते हुए रशीद ने पंजाब के खिलाफ तीसरे दिन नाबाद शतकीय पारी खेली. शेख रशीद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था. Wed, 4 Nov 2026 20:06:27 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: US Midterm Election | Donald Trump | Agniveer | UP Election | Ind Vs NZ #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T14:39:22+00:00

Khabaron Ka Sixer: 65 की उम्र में भक्ति का जुनून। Top News | Breaking News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T14:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers