Responsive Scrollable Menu

अब इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो पा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि शेड्यूल किस तारीख को जारी किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा ट्विस्ट भी बताया है। 

दरअसल, न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे। 
पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल को दो चरण में जारी किया जाएगा। बताया गया था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ का शेड्यूल क्लियर कर दिया है। हालांकि, फिलहाल तो सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

चुनाव के कारण आ रही दिक्कत
बता दें कि, आईपीएल शेड्यूल जारी करने में देरी चुना एकमात्र कारण है। शेड्यूल को अलग-अलग चरण में भी चुनाव के कारण ही जारी किया जाएगा। बताते चलें कि इस साल यानी 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है जिसको ध्यान में रखते हुए आईपीएल शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। तीनों ही राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे। 

Continue reading on the app

आइटेल का सस्ता स्मार्टफोन जेनो 100 भारत में लॉन्च:मिलिट्री-ग्रेड के साथ 5000mAh बैटरी, बिना नेटवर्क कॉल कर सकेंगे

टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया लो-बजट फोन 'आईटेल जेनो 100' लॉन्च किया है। फोन में सबसे खास इसकी मजबूती और प्रीमियम लुक है। कंपनी का दावा है कि मिलिट्री-ग्रेड फोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। इससे बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे। कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है। आईटेल जेनो 100 को भारत में 2 वैरिएंट में उतारा गया है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत ₹6866 रखी गई है। वहीं, इसका दूसरा वैरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹7285 है। डिजाइन: मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और वनप्लस जैसा लुक मटेरियल: यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड बॉडी पर बना है। इसका मतलब है कि यह बेहद मजबूत है और कठोर परिस्थितियों को झेल सकता है। बैक पैनल: फोन का पिछला हिस्सा देखने में वनप्लस 15 जैसा प्रीमियम फील देता है। इसमें एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। टेंपरेचर रेजिस्टेंस: कंपनी का दावा है कि यह फोन माइनस 35 डिग्री की कड़ाके की ठंड और 43 डिग्री की भीषण गर्मी में भी बिना रुके काम कर सकता है। कलर ऑप्शन: यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- टाइटेनियम गोल्ड, प्योर ब्लैक और सिल्क ग्रीन में उपलब्ध है। पोर्ट्स और बटन्स: फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। पावर बटन में ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। ऊपर की तरफ इसमें IR ब्लास्टर भी है, जिससे आप टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। आईटेल जेनो 100: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: फोन में 6.6-इंच की HD+ आईपीएस एलसीडी (IPS LCD) स्क्रीन दी गई है। बजट सेगमेंट होने के बावजूद इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ रहता है। सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस: इसमें यूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.2GHz से 1.6GHz तक है। यह एक एंट्री लेवल चिपसेट है जो रोजमर्रा के टास्क आसानी से हैंडल कर लेता है। यह फोन ‘एंड्रॉयड 15 गो’ पर काम करता है। यह ओएस कम स्टोरेज और हल्के प्रोसेसर वाले फोन के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि फोन हैंग न हो और स्मूथ चले। पावरबैकअप: फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 10 वॉट का फास्ट चार्जर मिलता है। नॉर्मल इस्तेमाल पर इसकी बैटरी आराम से डेढ़ से दो दिन चल सकती है। अन्य: इस फोन की सबसे अनोखी खूबी अल्ट्रा लिंक टेक्नोलॉजी है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से नेटवर्क न होने पर भी कॉल की जा सकेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का फीचर भी दिया गया है। इसमें 4G सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Fact Check: गर्लफ्रेंड संग ईशान किशन की कोजी फोटो वायरल, लिपलॉक तस्वीर की क्या है सच्चाई?

Ishan Kishan: आईसीसी टी20 के जीत को सेलीब्रेट करते हुए ईशान किशन की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ कोजी फोटो वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है इन लिपलॉक वाली वायरल फोटोज की सच्चाई। Tue, 10 Mar 2026 16:06:57 +0530

  Videos
See all

Tarun Murder Case Update Live | तरुण हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर |Uttam Nagar Case | Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:11:32+00:00

Iran Israel War Breaking: Hezbollah ने Syria में किया हमला | #iranisraelwar #warnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:09:50+00:00

Speaker Om Birla के खिलाफ No-Confidence Motion ..सदन में मचा भारी हंगामा, भड़के Amit Shah ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:11:03+00:00

Iran Vs Israel-America:कमर आगा ने मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों की पोल खोल दी!World News।Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers