राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं: मनीषा कायंदे
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। राहुल गांधी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन किया।
विपक्ष हमेशा कोई न कोई अवरोध खड़ा करता है : सतीश चंद्र दुबे
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि विपक्ष हमेशा कोई न कोई अवरोध खड़ा करता है। दुर्भाग्य है इस देश का कि विपक्ष सवाल तो करता है, लेकिन जवाब नहीं सुन पाता। कांग्रेस के लोग अगर सवाल करते हैं तो जवाब सुनना चाहिए। लेकिन वे जवाब से भागते क्यों हैं। ये दर्शाता है कि कहीं न कहीं आपकी ये कमजोरी है। आप सदन को चलने नहीं देना चाहते और अच्छा काम करने नहीं देना चाहते हैं। कीर्ति आजाद के बयान पर उन्होंने कहा कि हम जिस धर्म को मानते हैं, हमारी जिस पर आस्था है मैं वहीं जाकर अपना सिर झुकाउंगा। ये तो विवेकाधीन मामला है, उस पर आप सवाल नहीं कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





















