Responsive Scrollable Menu

Dr N Vijayalakshmi ने की समीक्षा, Bihar के विकास मॉडल को NITI Aayog से जोड़ेगा SDG फ्रेमवर्क

योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से SDG नोडल पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉo एनo विजयलक्ष्मी एवं सचिव श्री 
कॅवल तनुज के करकमलों संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति हेतु विभागीय समन्वय को मजबूत करना तथा राज्य संकेतक रूपरेखा (State Indicator Framework-SIF) की समीक्षा एवं अद्यतन करना था।

इसे भी पढ़ें: Valmiki Tiger Reserve और गयाजी चिड़ियाघर के लिए भूपेंद्र यादव से मिले Samrat Chaudhary

अपने संबोधन में अपर मुख्य सचिव महोदया ने कहा कि वर्ष 2030 तक SDGs की प्राप्ति में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन Indicators में सकारात्मक प्रगति एवं Growth परिलक्षित हो रही है, उनसे संबंधित विभाग Success Stories तैयार कर उपलब्ध कराएँ, ताकि उन्हें नीति आयोग (NITI Aayog) के साथ साझा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: ASI के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिहार की अंतर्देशीय मत्स्यपालन (Inland Fisheries) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी स्थिति को देखते हुए SDG-14 (Life Below Water) से संबंधित उपयुक्त Indicators को भी State Indicator Framework में शामिल करने की संभावना पर विचार किया जाए।

तकनीकी सत्रों में विभागवार Indicators की प्रासंगिकता, मापनीयता एवं डेटा उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार नए Indicators जोड़ने, संशोधन करने एवं अनुपयोगी Indicators को हटाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के SDG नोडल पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। यूनिसेफ की टीम ने तकनीकी सहयोग एवं विशेषज्ञ सुझाव प्रदान किए। कार्यशाला का समापन विभागों से प्राप्त सुझावों के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Continue reading on the app

शेयर बाजार के धुरंधरों ने चुने ये धमाकेदार Options

Options Trading | शेयर बाजार के धुरंधरों ने चुने ये धमाकेदार Options

Continue reading on the app

  Sports

5 महीने में दूसरी बार... शूटर शांभवी क्षीरसागर को वर्ल्‍ड चैंप‍ियनशिप से क‍िया गया बाहर, जानें क्‍या है पूरा मामला

Shambhavi Kshirsagar disqualification ISSF World Championships: दोहा आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजी दल को बड़ा झटका लगा है. राइफल शूटर शांभवी क्षीरसागर को कपड़ों की कठोरता से जुड़े नियम (आईएसएसएफ 6.7.9.1.ए) के उल्लंघन पर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा से अयोग्य करार दिया गया. पार्थ माने और शांभवी की जोड़ी इस प्रतिबंध का सामना करने वाली एकमात्र टीम रही. पांच महीने में यह दूसरी बार है जब शांभवी किट नियमों के फेर में फंसी हैं. इससे पहले जून में जर्मनी के जूनियर विश्व कप में भी वह इसी वजह से बाहर हुई थीं. Wed, 4 Nov 2026 18:27:32 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi on Sidhu Moosewala: संगरूर रैली में सिद्धू मूसेवाला को याद कर राहुल गांधी ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T13:10:21+00:00

Rahul Gandhi Challenges PM Modi: Rahul Gandhi के साथ Debate करेंगे पीएम मोदी? | Full Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T13:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers