Responsive Scrollable Menu

अक्षर को देखने गए, मिल गए हार्दिक पांड्या... भारत को कैसे मिला था सुपर ऑलराउंडर?

हार्दिक पांड्या ने भारत को विश्वकप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए. उनके खेल की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है, पाकिस्तान में भी हार्दिक पांड्या के हरफनमौला खेल को खूब सराहा जा रहा है.

Continue reading on the app

ASEAN NCAP: Jetour T2 एसयूवी को क्रैश टेस्ट में मिली 5* सेफ्टी रेटिंग, भारत में हो सकती है लॉन्च

ASEAN NCAP: चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल (Chery Automobile) की मिड-साइज एसयूवी Jetour T2 ने ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। यह वही मॉडल है, जिसे भारत में JSW Motors के पहले प्रोडक्ट के तौर पर पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी पहले ही इसके डिजाइन का पेटेंट दाखिल कर चुकी है और इसकी स्टाइलिंग की झलक भी दिखाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में यह एसयूवी JSW ब्रांडिंग और नए नेमप्लेट के साथ दीवाली 2026 के आसपास लॉन्च हो सकती है। यह लॉन्च JSW-Chery साझेदारी का पहला प्रोडक्ट होगा और इसका संबंध एमजी मोटर इंडिया से अलग होगा।

बड़े यात्रियों की सुरक्षा
बड़े यात्रियों की सुरक्षा के मामले में Jetour T2 ने कुल 32 में से 29.74 अंक हासिल किए। फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में इसे 16 में से 13.74 अंक मिले, जबकि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में एसयूवी ने पूरे 8 में से 8 अंक प्राप्त किए। हेड प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के लिए भी इसे अधिकतम अंक दिए गए। फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में केबिन को स्थिर और सुरक्षित पाया गया, वहीं डमी रीडिंग के अनुसार ड्राइवर के सीने को अच्छी सुरक्षा मिली। हालांकि ड्राइवर के बाएं पैर की सुरक्षा को मामूली बताया गया।

बच्चों की सुरक्षा
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस एसयूवी ने 51 में से 40.63 अंक हासिल किए। फ्रंटल टक्कर में 16 में से 15.62 अंक और साइड इम्पैक्ट में पूरे 8 में से 8 अंक मिले। चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन के लिए 12 में से 9.02 अंक दिए गए, जबकि वाहन आधारित सेफ्टी मानकों में इसे 13 में से 7 अंक प्राप्त हुए। चाइल्ड प्रेजेंस डिटेक्शन सिस्टम को 2 में से 1 अंक मिला।

सेफ्टी असिस्ट और राइडर सुरक्षा
सेफ्टी असिस्ट फीचर्स में Jetour T2 ने 21 में से 18 अंक हासिल किए। इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर को पूरे अंक मिले। ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) ने शहरी परिस्थितियों में 2.5 में से 1.25 और हाईवे ड्राइविंग में 3.5 में से 1.75 अंक हासिल किए। मोटरसाइकिल सवार सुरक्षा में भी इस SUV ने 16 में से 13 अंक प्राप्त किए।

सेफ्टी फीचर्स
Jetour T2 में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS, रियर ऑक्यूपेंट डिटेक्शन, ISOFIX माउंट और सभी यात्रियों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑप्शनल ADAS फीचर्स में लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ऑटो हाई बीम और पैदल यात्रियों व दोपहिया चालकों के लिए AEB जैसी तकनीक शामिल हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती (विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2026) निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 है। ​यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्होंने PET 2025 … Thu, 12 Mar 2026 15:36:01 GMT

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat:राजधानी Delhi में LPG Cylinder की कमी #lpgcrisis #kishoreajwani #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:36:59+00:00

MEA Press Briefing: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान,ईरान के साथ भारत का संवाद कायम! | Israel-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:37:56+00:00

Iran Israel War: 4 बजते ही ईरान की चाल में फंसा अमेरिका? | Netanyahu | Khamenei | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:36:24+00:00

Rahul Gandhi ने की बहस की मांग, Amit Shah ने याद दिलाए संसद के नियम | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:35:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers