Responsive Scrollable Menu

हार्दिक पंड्या के खिलाफ दर्ज हुई FIR, तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, वह कानूनी मुश्किल में फंसते हुए दिख रहे हैं। पुणे के एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 मार्च, को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को पुष्टी की कि, अधिवक्ता वाजिद खान ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत आवेदन दाखिल किया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी। शिकायत के अनुसार,टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो में हार्दिक पंड्या तिरंगे को अपने कंधे पर लपेटे हुए मैदान में नाचते और दौड़ते हुए जश्न मना रहे हैं। 

वहीं शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि समारोह के दौरान, हार्दिक पंड्या अपनी प्रेमिका महीका शर्मा के साथ मंच पर लेटे हुए देखे गए। जबकि तिरंगा उनके ऊपर लिपटा हुआ था, जिसे शिकायतकर्ता राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानता है। 

वहीं एएनआई से बात करते हुए शिकायत कर्ता वाजिद ने कहा कि, आपने टी20 वर्ल्ड कप देखा होगा। हार्दिक पंड्या अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे। उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, हार्दिक पंड्या अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी प्रेमिका के साथ राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए लेटे हुए थे। मेरा मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। 

Continue reading on the app

Bollywood Wrap Up | हाई-प्रोफाइल शादियाँ और गॉसिप | गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा | जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को सिविल वेडिंग की। दोनों ने वेडिंग रजिस्ट्री पेपर्स पर साइन किए और ऑफिशियली हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कुछ खास दोस्तों और कलीग्स की मौजूदगी में अपने टेरेस पर अपने रिश्ते का जश्न मनाया। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन उनके वेडिंग साइनिंग मोमेंट की एक इनसाइड फोटो आखिरकार रिलीज़ हो गई है।

अगर आप आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: पार्ट 2' के ट्रेलर में बजने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक 'अरी अरी' के दीवाने हो गए थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने इस कल्ट क्लासिक गाने का रिक्रिएटेड वर्जन (Recreated Version) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है। साल 2003 में 'बॉम्बे रॉकर्स' द्वारा गाए गए इस आइकोनिक पंजाबी ट्रैक को 23 साल बाद फिर से जीवित किया गया है। जहां ओरिजिनल गाने ने एक पूरी पीढ़ी को नचाया था, वहीं 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल किया गया इसका नया वर्जन और भी अधिक हाई-एनर्जी और बीट्स से भरपूर है।
................................................................................................................. 
 
धुरंधर का गाना 'आरी आरी' रिलीज़ हो गया है, जिसमें रणवीर सिंह
बॉम्बे रॉकर्स के पॉपुलर पंजाबी एंथम के रीक्रिएटेड वर्शन में हैं।
 इस ट्रैक ने पुराने हिट गाने को फिर से याद करते हुए एक नई एनर्जी दी।
धड़कती बीट्स, दमदार वोकल्स और ज़बरदस्त रैप सेक्शन से भरा, 
आरी आरी धुरंधर 2 की इंटेंस दुनिया के लिए टोन सेट करता है
 और एक यादगार म्यूज़िकल एक्सपीरियंस देता है 
...............................................................................................................
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' की 
एडवांस बुकिंग ने अमेरिका में $2 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है और इसका मुकाबला साउथ
 सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से होगा
................................................................................................................. 
हाई-प्रोफाइल शादियाँ और गॉसिप
एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बांद्रा में एक निजी 
समारोह में गौरव कपूर के साथ शादी कर ली है
इस शादी में युवराज सिंह और 
मलाइका अरोड़ा जैसे सितारे शामिल हुए
................................................................................................................. 
हंसिका मोटवानी का तलाक: 
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया को आज
आधिकारिक तौर पर तलाक मिल गया है
हंसिका ने कोई भी एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है
................................................................................................................. 
आमिर खान के बेटे जुनैद का डेब्यू
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की
 फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर आज रिलीज हुआ
इंटरनेट पर लोग इस 'जादुई' लव स्टोरी और
 अरिजीत सिंह की आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं
................................................................................................................. 
अक्षय कुमार की 'भूत बांग्ला' का धमाका
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापसी कर रही है
फिल्म 'भूत बांग्ला' का टीज़र आज रिलीज हो गया है, 
जिसमें अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव
 की 'भूल भुलैया' वाली पुरानी यादें ताजा हो गई हैं
यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी
................................................................................................................. 
गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा: 'बिग बॉस 19' (दिसंबर 2025) 
के विजेता रहे एक्टर गौरव खन्ना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है 
कि उन्हें शो जीते 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक
 ₹50 लाख की इनामी राशि और कार नहीं मिली है। 
उन्होंने कहा कि "टीवी इंडस्ट्री में ऑडिट के कारण अक्सर
 1-2 महीने की देरी होती है, मुझे उम्मीद है जल्द मिल जाएगी।"
.................................................................................................................  

Continue reading on the app

  Sports

Legends League Cricket 2026: जीरो पर आउट होने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच, इंडिया कैप्टंस की टीम जीती

India Captains win: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 का आगाज हो चुका है और पहले ही मैच में इंडिया कैप्टंस की टीम ने दमदार जीत हासिल की है. उसकी जीत में प्लेयर ऑफ द मैच जीरो पर आउट होने वाला खिलाड़ी बना. Thu, 12 Mar 2026 17:18:57 +0530

  Videos
See all

कुंभ में वायरल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की शादी! #monalisa #mahakumbh #marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:09:10+00:00

Prime At Four: गैस-तेल सब आ रहा.. 'अफवाह' गैंग क्यों घबरा रहा? | PM Modi | Hindi News | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:06:55+00:00

LPG News : LPG की कमी, होटल में इंडक्शन पर बना खाना ! #hotelnews #gasproblem #lpgcrisis #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:07:38+00:00

NIshikant Dubey:'राहुल चाहते हैं कि सोरोस का अजेंडा पूरा हो' #shorts #ytshorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:05:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers