Responsive Scrollable Menu

उत्तम नगर हत्या मामले में सियासी और सामाजिक तनाव, 14 गिरफ्तार और दो नाबालिग हिरासत में

उत्तम नगर हत्या मामले में सियासी और सामाजिक तनाव, 14 गिरफ्तार और दो नाबालिग हिरासत में

Continue reading on the app

मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर 2026 सीजन के लिए टीम से जुड़े; मैथ्यू वेड के बाहर होने की संभावना

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी कोचिंग टीम में बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया। हेडन दो बार के वनडे वर्ल्ड कप विजेता हैं और अपने जमाने के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। हेडन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब टीम अपनी बैटिंग यूनिट को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश कर रही है। विक्रम सोलंकी बोले- हेडन के आने से युवाओं को फायदा होगा फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा कि हेडन का अनुभव टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हेडन की नियुक्ति पर बात करते हुए सोलंकी ने कहा,'मैथ्यू हेडन का हमारी टीम से जुड़ना एक अहम पड़ाव है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका जो अनुभव रहा है और युवाओं को निखारने की जो उनकी काबिलियत है, उससे हमारी टीम को अपनी एक अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले सीजन के लिए वह हमारी बैटिंग लाइनअप को मजबूत करेंगे।' हेडन बोले- हम गुजरात टाइटंस में बैटिंग का नया स्टैंडर्ड सेट करेंगे अपनी नई जिम्मेदारी पर मैथ्यू हेडन ने कहा,'अच्छी बल्लेबाजी वह होती है जो सामने वाली टीम पर दबाव बनाए, लेकिन महान बल्लेबाजी वह है जो पूरे खेल पर अपना कब्जा कर ले। गुजरात टाइटंस में हम बल्लेबाजी का यही स्टैंडर्ड सेट करना चाहते हैं।' हेडन को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और पावरप्ले में डोमिनेट करने के लिए जाना जाता है, जो टी-20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी जरूरत है। मैथ्यू वेड के कोचिंग स्टाफ से बाहर होने की चर्चा हेडन के आने के बाद कोचिंग स्टाफ में एक और बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड इस साल गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक वेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन हेडन की एंट्री के बाद वेड की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। हेडन का करियर: 15 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन मैथ्यू हेडन का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 273 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। ICC के कई बड़े टूर्नामेंट्स जिताने में उनकी अहम भूमिका रही है। हेडन का IPL से भी पुराना नाता है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 32 मैच खेल चुके हैं और लीग की शुरुआती चमक बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी, तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह पापा की मौत के बाद क्यों टी20 वर्ल्ड कप खेलने लौटे, खुद बताया सच

रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है. रिंकू सिंह के पिता का टी20 वर्ल्ड कप के दौरान निधन हो गया था, वो कैंसर से पीड़ित थे. Tue, 10 Mar 2026 14:56:47 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz | America Iran News | Iran Israel War | Tehran | Rupee Value | Hezbollah | Tel Aviv #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:41:35+00:00

PM Modi से मिलने पहुँचे पेट्रोलियम मंत्री | LPG News Today | Crude Oil Crisis | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:39:58+00:00

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: 'गाय ख़तरे में आई तो विश्व ख़तरे में आएगा' | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:40:57+00:00

Amritsar में विशेष पुलिस अभियान के दौरान 58 चोरी के वाहन बरामद किए गए। Amritsar Police l Bike Theft #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:47:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers