Responsive Scrollable Menu

फरवरी में म्यूचुअल फंड एसआईपी इनफ्लो 29,845 करोड़ रुपए रहा

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। मासिक एसआईपी इनफ्लो फरवरी में 29,845 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जनवरी में 31,002 करोड़ रुपए था। यह जानकारी मंगलवार को जारी किए गए एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के डेटा से मिली।

हालांकि, सालाना आधार पर मासिक एसआईपी इनफ्लो में 15 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। फरवरी 2025 में यह 25,999 करोड़ रुपए था।

नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 24,028.59 करोड़ रुपए था।

फरवरी में मल्टीकैप फंड में 1,933.53 रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो दर्ज किया गया है, जो जनवरी में 1,995.23 करोड़ रुपए था। लार्ज कैप फंड में 2,111.68 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया है। यह जनवरी में 2,004.98 करोड़ रुपए था।

यह आंकड़ा लार्ज एंड मिड कैप फंड के लिए जनवरी के 3,181.89 करोड़ रुपए से घटकर 3,137.73 करोड़ रुपए हो गया है।

जनवरी में मिड कैप फंड में 4,002.99 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया, जो कि जनवरी में 3,185.47 करोड़ रुपए था।

फरवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो स्मॉलकैप फंड के लिए 3,881.06 करोड़ रुपए रहा, जो कि जनवरी में 2,942.11 करोड़ रुपए था।

फरवरी में सेक्टोरल/थीमैटिक फंड के लिए नेट इनफ्लो 2,987.29 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जनवरी में 1,042.56 करोड़ रुपए था।

फरवरी में सबसे अधिक इक्विटी इनफ्लो फ्लेक्सी कैप फंड में दर्ज किया गया है, जो कि 6,924.65 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि, जनवरी में यह 7,672.36 करोड़ रुपए था।

फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 35,39,475.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 34,86,777.63 करोड़ रुपए था।

डेट को मिलाकर कुल एयूएम फरवरी के अंत में 82,02,956.35 करोड़ रुपए रहा है। पूरी फरवरी में औसत एयूएम 83,42,616.57 करोड़ रुपए रहा है। जनवरी के अंत में एयूएम 81,01,305.58 करोड़ रुपए था और पूरी जनवरी में औसत एयूएम 82,01,174.62 करोड़ रुपए रहा था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी. आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं.

कितने पदों पर निकली भर्ती?

आईडीबीआई बैंक ने इस साल कुल 1300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के माध्यम से आईडीबीआई बैंक सहायक प्रबंधक (Junior Assistant Manager) और कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (Assistant Manager (Grade A)) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.

IDBI Bank में भर्ती के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता?

सहायक प्रबंधक- अगर आप आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय की स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. यानी आपने बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या किसी अन्य फील्ड में स्नातक की डिग्री ली है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार के स्नातक की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. जबकि एससी, एसटी या दिव्यागजनों ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की हो.

कनिष्ठ सहायक प्रबंधक के पदों के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में कनिष्ठ सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैंनेजर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है. यानी उम्मीदवार ने इससे पहले दो वर्ष तक इसी फील्ड में काम किया हो.

कितनी होना चाहिए उम्मीदवार की आयु

सहायक प्रबंधक यानी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है. जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी.

वहीं सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है. इन पदों के लिए भी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजनों को 250 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19  मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 मार्च 2026 रखी गई है. यानी इसके बाद आप आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: गौतम गंभीर की पत्नी ने की धोनी से मुलाकात, माही ने ऐसे जीत लिया दिल

Gautam Gambhir Wife meet MS Dhoni: गौतम गंभीर की पत्नी नताशा ने एमएस धोनी से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे लेकर दिलचस्पी इसलिए ज्यादा है क्योंकि आमतौर पर धोनी-गंभीर के रिश्तों में तनातनी की खबरें ही चलती रहती है. Tue, 10 Mar 2026 17:08:51 +0530

  Videos
See all

Oil Supply पर Trump की Iran को चेतावनी | #viralnews #warnews #iranisraelwar #warbreaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:28+00:00

LPG Crisis Updates : Delhi में LPG Gas Supply कैसी है? क्या बोली आम जनता? Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:40:12+00:00

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा! #shorts #ytshorts #sansad #ombirla #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:46:53+00:00

Tamil Nadu के ग्रामीण एक एक बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं #watercrisis #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers