Responsive Scrollable Menu

IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी. आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं.

कितने पदों पर निकली भर्ती?

आईडीबीआई बैंक ने इस साल कुल 1300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के माध्यम से आईडीबीआई बैंक सहायक प्रबंधक (Junior Assistant Manager) और कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (Assistant Manager (Grade A)) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.

IDBI Bank में भर्ती के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता?

सहायक प्रबंधक- अगर आप आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय की स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. यानी आपने बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या किसी अन्य फील्ड में स्नातक की डिग्री ली है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार के स्नातक की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. जबकि एससी, एसटी या दिव्यागजनों ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की हो.

कनिष्ठ सहायक प्रबंधक के पदों के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में कनिष्ठ सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैंनेजर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है. यानी उम्मीदवार ने इससे पहले दो वर्ष तक इसी फील्ड में काम किया हो.

कितनी होना चाहिए उम्मीदवार की आयु

सहायक प्रबंधक यानी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है. जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी.

वहीं सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है. इन पदों के लिए भी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजनों को 250 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19  मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 मार्च 2026 रखी गई है. यानी इसके बाद आप आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे.

Continue reading on the app

News Nation Ground Report: 'जंग खत्म...' ट्रंप के बयान के क्या हैं मायने? War Zone में मौजूद रिपोर्टर से समझिए

News Nation Ground Report: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान चर्चा का विषय बन गया है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि जंग जल्द खत्म हो सकती है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं और ईरान पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दे रहा. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई युद्ध खत्म होने की ओर बढ़ रहा है या यह संघर्ष और लंबा चलेगा. वॉर जोन में मौजूद हमारे सीनियर रिपोर्टर मधुरेंद्र कुमार से समझिए ट्रंप के बयान के असली मायने और जंग की ताजा स्थिति.

10 दिन से जारी है युद्ध

युद्ध के 10 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात शांत होने के बजाय और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं. ईरान लगातार इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है. तेल अवीव, हाइफा और बेन गुरियन एयरपोर्ट जैसे अहम ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है. कई मिसाइलें एयर डिफेंस सिस्टम को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही हैं. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मिसाइल हमलों की तीव्रता दोगुनी कर दी जाएगी और ड्रोन हमलों में भी बढ़ोतरी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के पास करीब 3000 मिसाइलों का बड़ा जखीरा मौजूद है, जिससे यह संघर्ष लंबे समय तक चल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट के साथ-साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर भी बड़ा असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई के घायल होने का दावा, ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए सच्चाई

Continue reading on the app

  Sports

BCCI Awards: 131 करोड़ का इनाम ही नहीं...वर्ल्ड चैंपियन का सम्मान भी होगा, 4 और टीमों को मिलेगा अवॉर्ड

BCCI NAMAN Awards: भारतीय क्रिकेट के लिए पिछले एक साल की शानदार उपलब्धियों को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई 15 मार्च को अपना एनुअल अवॉर्ड समारोह आयोजित करने जा रहा। नई दिल्ली में होने वाले इस समारोह में भारत की उन 5 टीमों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पिछले एक साल में आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस अवॉर्ड नाइट का नाम 'NAMAN' रखा गया है। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में भारत के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाना है। समारोह में 2024-25 सीजन के बेहतरीन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का होगा सम्मान
सैकिया के मुताबिक इस कार्यक्रम में हाल ही में खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों के खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ को आमंत्रित किया जाएगा। इनमें सीनियर मेंस टीम के साथ-साथ सीनियर महिला टीम, अंडर-19 टीम और अंडर-19 लड़कियों की टीम भी शामिल होगी, जिन्होंने 2025 में आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किए थे।

2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी होगी सम्मानित
इसके अलावा 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी इस खास शाम में सम्मानित किया जाएगा। यानी पिछले एक साल में भारत द्वारा जीती गई कुल 5 आईसीसी ट्रॉफी से जुड़े सभी खिलाड़ियों को इस मंच पर सम्मान मिलेगा।

दिल्ली में 15 मार्च को समारोह
बीसीसीआई ने समारोह के लिए दिल्ली में एयरपोर्ट के पास स्थित एक फाइव-स्टार होटल को चुना है। इसकी एक खास वजह भी है। दरअसल, भारतीय पुरुष टीम के कई खिलाड़ी समारोह के बाद सीधे अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के प्री-सीजन कैंप में शामिल होने के लिए निकलेंगे, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च से शुरू होने जा रहा। 

इससे पहले बीसीसीआई ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का भी ऐलान किया था। यह रकम 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दी गई पुरस्कार राशि से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है।

सैकिया ने कहा कि इनामी राशि काबंटवारा जल्द बताया जाएगा, लेकिन कुल 131 करोड़ रुपये की राशि अपने आप में ऐतिहासिक है। बीसीसीआई के मुताबिक यह किसी भी विजेता भारतीय टीम को दी गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। इस पुरस्कार राशि में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को भी हिस्सा मिलेगा।

बीसीसीआई का मानना है कि पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में NAMAN अवॉर्ड्स के जरिए उन सभी खिलाड़ियों और टीमों को सम्मान देना भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास और गर्व भरी शाम होगी।

Tue, 10 Mar 2026 15:01:16 +0530

  Videos
See all

PM Modi से मिलने पहुँचे पेट्रोलियम मंत्री | LPG News Today | Crude Oil Crisis | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:39:58+00:00

Iran Israel War : ईरान युद्ध के बीच चीन को ट्रंप ने दे दिया ये बड़ा ऑफर।Trump Offer China on Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:39:49+00:00

Strait of Hormuz | America Iran News | Iran Israel War | Tehran | Rupee Value | Hezbollah | Tel Aviv #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:41:35+00:00

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: 'गाय ख़तरे में आई तो विश्व ख़तरे में आएगा' | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T09:40:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers