कभी खाली नहीं रहता स्पीकर का पद- अमित शाह ने जब गौरव गोगोई को टोका-VIDEO
Parliament Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान लोकसभा में उस वक्त हलचल बढ़ गई जब कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे थे. चर्चा के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा हो रही हो, तब चेयर पर बैठने वाले पैनल का फैसला कैसे किया जाता है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रेबिया केस का जिक्र करते हुए कहा कि स्पीकर और चेयर पर बैठने वाले को निष्पक्ष होना चाहिए. गोगोई की इस टिप्पणी के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने हस्तक्षेप किया और कहा कि स्पीकर का पद कभी खाली नहीं रहता. उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही सदन भंग हो जाए या चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाए, लेकिन स्पीकर का कार्यालय लगातार काम करता रहता है. शाह ने कहा कि गौरव गोगोई जो अर्थ निकाल रहे हैं, वह सही नहीं है और इसी वजह से उन्हें यह स्पष्ट करना पड़ा.
पहले प्रेग्नेंट बताया, बाद में ट्यूमर निकला…भोपाल में 12 वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत; परिजन ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)







