Responsive Scrollable Menu

कब मनाया जाएगा गणगौर व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

हिंदू पंचांग में गणगौर के व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह तिथि 21 मार्च शनिवार को आ रही है। इस दिन महिलाएं माता गौरी की पूजन अर्जन करती है। वैसे तो गणगौर की शुरुआत …

Continue reading on the app

'प्राइड ऑफ राजस्थान' रही हैं ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया:वर्ल्ड कप फाइनल के बाद वायरल हुई फोटो; खुद का फैशन ब्रांड है, जानें प्रोफाइल

T20 वर्ल्ड कप 2026 के जीत के बाद ईशान किशन के साथ नजर आने वाली एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। इसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह 'मिस्ट्री गर्ल' कौन है? यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक फैशन मॉडल और आंत्रप्रेन्योर हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच जश्न मना रहे थे। इसी दौरान भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन अदिति हुंडिया के साथ नजर आए। बचपन में ही पिता की मौत हो गई थी अदिति हुंडिया की मां का नाम बबीता हुंडिया है, जो हाउसवाइफ हैं। जब वो सिर्फ डेढ़ साल की थीं, उनके पिता की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां ने दूसरी शादी बिजनेसमैन ललित हुंडिया से की। ललित उनके स्टेपफादर हैं और अदिति कहती हैं कि वो उन्हें बायोलॉजिकल पिता से ज्यादा प्यार और सपोर्ट देते हैं। अदिति के भाई का नाम यश हुंडिया है, जो एक कमर्शियल पायलट हैं। उनकी एक स्टेप-सिस्टर भी है। मॉडलिंग करियर पर फैमिली ने लगाई थी रोक अदिति ने एक इंटरव्यू में बताया कि मॉडलिंग करियर की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं थी। वे एक कंजर्वेटिव जैन परिवार से आती हैं, जहां लड़कियों को मॉडलिंग जैसे करियर में जाने की इजाजत नहीं होती है। परिवार को लगता था कि मॉडलिंग सिर्फ ग्लैमर की दुनिया है। लेकिन अदिति ने पढ़ाई के साथ छोटे-छोटे लोकल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू किया। 2016 में एलीट मिस राजस्थान में ‘मिस ब्यूटीफुल आइज’ और ‘मिस बॉडी ब्यूटीफुल’ जैसे टाइटल जीतने पर परिवार की सोच बदलने लगी। इसके बाद उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीती। उनकी लगातार मेहनत और सफलता ने परिवार का रुख बदल दिया। अदिति बताती हैं कि उनकी मां ने सबसे ज्यादा साथ दिया। उन्होंने समाज की परवाह नहीं की। अदिति ने भी परिवार से वादा किया कि वह अपनी परंपराओं और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ेंगी। 2021 में खुद का ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ की स्थापना की अदिति हुंडिया ने साल 2021 में अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ (LAH) लॉन्च किया। यह एक ऑनलाइन वुमेंस क्लोदिंग ब्रांड है। ये कंपनी ट्रेंडी, फेस्टिव और स्टाइलिश आउटफिट्स बनाती है। अदिति खुद इस ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वे अपने मॉडलिंग अनुभव की वजह से डिजाइन, स्टाइल और प्रमोशन पर खास ध्यान देती हैं। 2022 तक अदिति की कुल नेट वर्थ करीब 24 करोड़ रुपए थी। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 4.69 लाख लोग फॉलो करते हैं। उनकी कमाई का मेन सोर्स मॉडलिंग असाइनमेंट्स, खुद का फैशन ब्रांड, फैशन शो, म्यूजिक वीडियो और प्रमोशनल इवेंट्स हैं। IPL 2019 से ईशान किशन के साथ चर्चा में आई थीं मई 2019 में अदिति तब सुर्खियों में आई जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL मैच देखने पहुंची थीं। वे MI की तरफ से खेल रहे अपने एक दोस्त को चियर कर रहीं थी तभी कैमरामैन ने उन पर फोकस किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और लोग उन्हें ‘मुंबई इंडियंस फैन गर्ल’ कहने लगे। इसी के बाद से उनका नाम क्रिकेटर ईशान किशन के साथ जोड़ा जाने लगा। 2019 IPL के बाद से ही दोनों के रिश्ते की चर्चा होती रही। स्टोरी- नीतीश कुमार --------------------- ये खबर भी पढ़ें… 6 साल की उम्र में जेल गए थे तारिक रहमान: लॉ की पढ़ाई छोड़ बिजनेस किया, 17 साल देश से बाहर रहे; जानें प्रोफाइल 17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले तारिक रहमान 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई में 6 साल की उम्र में अपने भाई और मां सहित जेल गए थे। BNP तारिक को बांग्लादेश आजादी की लड़ाई का सबसे कम उम्र का कैदी बताती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान, BCCI ने सिर्फ 20 मैचों का ही कार्यक्रम जारी किया

BCCI Announce IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान BCCI की तरफ से कर दिया गया है. अभी सिर्फ पहले चरण के ही शेड्यूल आए हैं, जिसमें 15 दिन में 20 मैच खेले जाने हैं. Wed, 11 Mar 2026 17:56:21 +0530

  Videos
See all

US-Israel Attack On Iran: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप अपने ही बातों में उलझे! | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:41:39+00:00

Israel Lebanon war: Lebanon में Israeli Attacks से 570 की मौत| #lebanonnews #israelattacks #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:38:31+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान के साथ आए पुतिन! | Breaking News | Trump | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:44:19+00:00

Parliament Budget Session: अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में ओवैसी और स्पीकर में छिड़ी तीखी बहस! | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:43:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers