Responsive Scrollable Menu

Gujarat Titans के नए Batting Coach बने Matthew Hayden, बोले- 'हम खेल पर दबदबा बनाएंगे'

गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘‘मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’’ हेडन ने कहा, ‘‘अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है।

शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।’’ हेडन ने आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के अपने पूर्व साथी मैथ्यू वेड की जगह लेंगे जो पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच थे।

Continue reading on the app

T20 World Cup जीतने पर BCCI का बड़ा ऐलान, Team India पर होगी 131 करोड़ की धनवर्षा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के भारी भरकम नकद पुरस्कार की घोषणा की। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था। भारतीय टीम टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनी और साथ ही घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बनी। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम को एक शानदार नकद पुरस्कार की घोषणा की।
 

इसे भी पढ़ें: Team India की World Cup जीत पर पाकिस्तान में Shoaib Akhtar बोले- 'भारत ने Cricket बिगाड़ा'


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता है। यह उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को मिलने वाली पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बारबाडोस में 2024 में मिली जीत के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ICC की Dream Team में Samson, Bumrah, Hardik का दबदबा, देखें पूरी प्लेइंग XI लिस्ट


इस पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, भारतीय टीम इतिहास में तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई; टीम ने इस प्रारूप की सबसे प्रभावशाली टीमों में से एक के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel जंग के कारण वनडे और टी20 सीरीज हुई रद्द, IPL 2026 पर भी पड़ेगा असर?

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण कई जगहों का एयर स्पेस बंद है। जिस कारण कई फ्लाइट्स के आवागमन पर प्रभाव पड़ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भी यही समस्या सामने आई थी। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका की टीमें अभी भी भारत में ही फंसी हैं। जैसे-तैसे चार्टर्ड विमानों से टीमों को भेजा जा रहा है। इसी बीच अब एक टी20 और वनडे सीरीज भी रद्द हो गई है।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल देरी?
 वहीं आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है क्या इसमें भी देरी का यही कारण तो नहीं? दरअसल, आईपीएल में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड समेत कई देशों के विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संदेह बना हुआ हो सकता है। यही कारण भी शायद है कि अभी तक टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं जारी हुआ है। 

अभी तक वर्ल्ड कप के बाद ही कई प्रमुख टीमों के विदेशी खिलाड़ी अपने देश नहीं लौट पाए हैं। उसमें एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, शिमरोन हेटमायर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन, कगिसो रबाडा, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर जैसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल टीमों का अहम हिस्सा हैं। 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होनी है। 

श्रीलंका क्रिकेट की तरह से एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि उनकी पुरुष नेशनल टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेल पाएगी। ये सीरीज इस हफ्ते से यूएई में शुरू होनी थी, लेकिन ईरान-इजरायल के बीच तनाव के कारण दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट है। दुबई एयर पोर्ट भी बंद करने की खबरें सामने आई थीं। 
Tue, 10 Mar 2026 13:02:54 +0530

  Videos
See all

Lok Sabha LIVE: बजट सत्र का दूसरा चरण आज | Budget Session 2024 | Parliament Session | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:38:54+00:00

America में हुई तेल की कमी ? #aajtak #shorts #viral #crudeoil #crudeoilprice #iranwar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:38:19+00:00

Parliament Budget Session 2026 LIVE: Lok Sabha में OM Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:40:04+00:00

Arunachal Pradesh Forest Fire | अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में भीषण आग #tawang #iaf #northeastindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers