टी-20 वर्ल्ड कप का बुखार, मंडप में बैठकर दूल्हे ने देखा मैच, लोग बोले- 'सात फेरे गए भाड़ में...'
हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप को जीत लिया है. इस मौके पर पूरे भारत भर में जोश और उत्साह की लहर दौड़ गई है. लोगों ने फाइनल मुकाबला अपने सभी जरूरी कामों को छोड़कर देखा था. पर सबसे ज्यादा हैरानी तो एक दूल्हे को देखकर हुई, जिसने फाइनल मैच मंडप में बैठकर देखा. इंस्टाग्राम अकाउंट @kundan_sahu__01 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दूल्हा मंडप में बैठकर फोन पर मैच देख रहा है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
रेलवे स्टेशन पर बच्चे की मालिश करती दिखी मां, देखकर भावुक हो गए लोग, बोले- 'सबसे बड़ा योद्धा!'
इंस्टाग्राम अकाउंट @bhardwaj_nikita_02 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक मां अपने बच्चे की मालिश करती नजर आ रही है. उसे देखकर लोग भावुक हो जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा मां है! वीडियो इसलिए लोगों को भावुक कर रहा है, क्योंकि महिला बड़े प्यार से बच्चे की मालिश कर रही है. वो खुद भी थकी होगी, मगर वो पहले बच्चे के आराम की चिंता कर रही है. वीडियो को 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












.jpg)


/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



