Responsive Scrollable Menu

TMC विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ जब्त:CM बोले- यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा; ममता-अभिषेक ने राज्य का सारा पैसा हड़प लिया

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यालय से पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। ये ऑफिस बागी TMC विधायक शमीम अहमद का बताया जा रहा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राज्य का सारा राजस्व हड़प लिया था। यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा है। TMC ने कहा है कि पुलिस ने निगरानी में रखे गए कार्यालय में जानबूझकर झूठे सबूत प्लांट किए हैं। अधिकारी ने कहा- यह उनकी रोज की कमाई सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह पैसा उनके(ममता-अभिषेक) लिए यह कुछ भी नहीं है। यह उनकी रोज की कमाई थी। डायमंड हार्बर के एडिशनल SP अभिषेक मजूमदार ने कहा कि यह छापा अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तार सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पड़ा। रॉय कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में पुलिस हिरासत में है। अभिषेक बनर्जी पर भ्रष्टाचार के 3 बड़े आरोप 1. कोयला तस्करी घोटाला: पश्चिम बंगाल की खदानों से अवैध रूप से कोयला निकालकर बेचने वाले माफियाओं से करोड़ों रुपये का कमीशन (रिश्वत) लेने का आरोप। 2. शिक्षक भर्ती (SSC) घोटाला: बंगाल के सरकारी स्कूलों में योग्य उम्मीदवारों की जगह पैसे लेकर अयोग्य लोगों को नौकरी देने वाले रैकेट से जुड़े होने और पैसा लेने का आरोप। 3. गौ-तस्करी मामला: बांग्लादेश सीमा पर गायों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोहों को राजनीतिक संरक्षण देने और उस काले धन का हिस्सा लेने का आरोप। ------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ:कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

राफेल-तेजस से नहीं बनेगी बात, चीन-पाक के 5th Gen फाइटर जेट से भारत को खतरा, रूस ने सुझाया Su-57E का रास्ता

5th Gen Fighter Jet News: भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही है. दूसरी ओर, चीन J-20 और J-35 जैसे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट की ताकत बढ़ा रहा है, जबकि पाकिस्तान भी चीन से J-35 हासिल करने की कोशिश में है. इस चुनौती के बीच रूस ने भारत को Su-57E लड़ाकू विमान का विकल्प सुझाया है.ऐसे में सवाल यह है कि भारत क्या स्वदेशी AMCA का इंतजार करेगा या विदेशी स्टील्थ फाइटर पर दांव लगाएगा?

Continue reading on the app

  Sports

पत्नी अनुष्का को तो दुनिया जानती है, विराट के परिवार में और कौन-कौन? कोहली फैमिली की पूरी कुंडली

Virat Kohli Family: 5 नवंबर 1988 को पैदा हुए विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट कोहली भले ही आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हो, लेकिन उनका परिवार दिल्ली की एक साधारण पृष्ठभूमि से आया है. 123 टेस्ट, 318 वनडे और 125 T20I में क्रमश: 9230, 15183 और 4188 रन बना चुके विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा को तो हर कोई जानता है, लेकिन चलिए आपको कोहली परिवार के उन सदस्यों से मिलवाते हैं, जिनके पर्दे के पीछे ही रहते हैं. Thu, 5 Nov 2026 08:55:46 +0530

  Videos
See all

Trump की हार पर Tehran में फूटा लोगों का गुस्सा #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:39+00:00

मैं खुद चुनाव लड़ता तो जीत जाता- Trump #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #midtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers