Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पास, CM ने कहा- ये कृषि कानूनों से भी अधिक खतरनाक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को खतरनाक बताया है. उन्होंने कहा कि ये डील तीन कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने कहा कि ये समझौता पहले लाए गए तीन कृषि कानूनों से भी अधिक नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. पंजाब विधानसभा में उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की और उसके बाद सदन ने इस प्रस्तावित समझौते के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया. 

पूरे देश के किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा- मान

प्रदेश के मुखिया भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारी सब्सिडी वाले अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को खोलने से पंजाब के साथ-साथ पूरे देश के किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. मान के अनुसार, अगर ये समझौता लागू होता है तो भारत के किसानों को अमेरिका से ज्यादा कड़ा कंपटीशन मिलेगा, जिस वजह से कृषि क्षेत्र की स्थिरता प्रभावित हो सकती है. 

भारतीय किसानों के प्रतिस्पर्धा करना बहुत कठिन होगा- पंजाब सीएम

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमेरिका की कृषि संरचना भारत से एकदम अलग है. वहां बड़े-बड़े खेतों, भारी सब्सिडी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से उत्पादों की लागत बहुत कम रहती है. इसके उलट भारत में अधिकांश किसानों के पास दो से ढाई एकड़ जमीन है, जिस वजह से उनके लिए इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा करना बहुत कठिन हो जाएगा. 

पंजाब सीएम बोले- इन फसलों की कीमत पर दबाव पड़ सकता है

सीएम मान ने आशंका जताई कि इस समझौते की वजह से सस्ते कृषि उत्पादों का आयात होगा, जिस वजह से मक्का, सोयाबीन और कपास जैसी फसलों की कीमत पर दबाव पड़ सकता है. इससे पंजाब में चल रहे फसल विविधिकरण के प्रयासों को बड़ा झटका लग सकता है.  

किसान संगठनों से की सीएम ने ये अपील

पंजाब के सीएम ने बीज पेटेंट और बौद्धिक संपदा प्रावधानों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इससे किसान भविष्य में बीच बचाने के अधिकारों से वंचित हो सकते हैं. सीएम भगवंत सिंह मान ने किसान संगठनों और कृषि एक्सपर्ट्स से इस मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है. 

 

Continue reading on the app

दिल्ली की हवा बदलेगी! प्रदूषण पर वार करेंगी 22 नई मशीनें, शुरू होने जा रहा बड़ा ट्रायल

दिल्ली सरकार के वायु प्रदूषण इनोवेशन चैलेंज का अगला चरण शुरू हो गया है. चुने गए 22 डिवाइस अब शहर के प्रदूषण हॉटस्पॉट पर ऑन-ग्राउंड ट्रायल के लिए तैयार हैं. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वैज्ञानिक और पारदर्शी परीक्षण पर जोर दिया है, ताकि सबसे प्रभावी समाधानों की पहचान कर उन्हें तेजी से लागू किया जा सके.

Continue reading on the app

  Sports

ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की इन 5 टीमों का होगा सम्मान, BCCI का बड़ा प्लान

BCCI Annual Award: BCCI के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सम्मान किया जाएगा. Wed, 11 Mar 2026 00:01:53 +0530

  Videos
See all

How a social media ban lead to a historic election in Nepal. #Nepal #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:15:00+00:00

Nitish Kumar News: सात सर्कुलर रोड ही होगा नीतीश कुमार का नया ठिकाना? देखिए पूरी रिपोर्ट! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:30:04+00:00

South Lebanon से आया खौफनाक वीडियो | #viralvideo #iranisraelwar #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:15:00+00:00

Banke Bihari Viral Video: बांके बिहारी मंदिर में गार्ड और श्रद्धालु भिड़े #BankeBihariTempleScuffle #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers