UK07 Rider: पिता ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान को संपत्ति से किया बेदखल, अखबार में छपवाया विज्ञापन
UK07 Rider: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। इस बीच उनके पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बेटे अनुराग और बहू रितिका चौहान को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उन्होंने अखबार में विज्ञापन देकर सार्वजनिक रूप से दोनों से संबंध खत्म करने की घोषणा की है।
अखबार में दी सार्वजनिक सूचना
देहरादून के एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन में अनुराग के पिता ने लिखा है कि वह अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु रितिका चौहान डोभाल को अपनी सभी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इन दोनों द्वारा किए गए किसी भी काम या लेन-देन के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ICU में भर्ती हैं अनुराग
अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - सेल्फी लेते वक्त बाल-बाल बची हिना खान, इस वजह से पैपराजी को लगाई फटकार!
लाइव के दौरान की आत्महत्या की कोशिश
Anurag dobal Committed sucide on Instagram live ????????
— ???? (@brad_jii) March 7, 2026
Kalam ink ????️ bhai aap unke bhai hi ho please proof baad me dikhana kon shi h kon galat pehle unko iss situation se nikalo ????pic.twitter.com/CJje7lJ9h0
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे, तभी कार डिवाइडर से टकरा गई और उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले अनुराग ने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट शेयर किए थे। 3 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि उनसे परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और भाई होंगे।
इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर था विवाद
अनुराग ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने कहा था कि परिवार के लोग शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। हालांकि एक्सीडेंट के बाद रितिका अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंची और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की।
यह भी पढ़े - विजय-तृषा अफेयर की खबरों पर विक्रम भट्ट ने किया पोस्ट; बोले- प्यार छिपाना पाप नहीं...
आखिर 'टटीरी' का मतलब क्या होता है? जिसका बादशाह ने किया था अपने गाने में इस्तेमाल
Tateeree: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए गाने "टटीरी" को लेकर लीगल पचड़े में फंस गए हैं. सिंगर पर हरियाणा के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. लोगों ने आरोप लगाया कि सिंगर ने गाने में अश्लील शब्दों और विजुअल्स का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची. इस मामले में हरियाणा के पंचकुला में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. अब इंटरनेट पर गाने के टाइटल "टटीरी" को लेकर चर्चा हो रही है. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस शब्द का क्या अर्थ है? तो चलिए आपको बताते हैं-
आखिर "टटीरी" का मतलब क्या होता है?
दरअसल, "टटीरी" एक तरह का पक्षी होता है जो अक्सर खुले मैदानों में जमीन पर अंडे देता है. इस पक्षी का हरियाणा की परंपरा में विशेष स्थान है और इस "टटीरी" शब्द का लोकगीत में भी इस्तेमाल होता है. हरियाणवी लोकगीत में एक लाइन आती है "जै री टटिरी, मेरा री ब्याह हो ज्या, तेरी री सोने की चौच घड़वा हूं" यानि "हे टटीरी पक्षी, अगर मेरी शादी (ब्याह) हो जाए, तो मैं तेरी सोने की चोंच बनवा दूंगी." इस गीत को अक्सर मन्नत मांगने के लिए कुंवारी लड़कियां गाती हैं. इसके अलावा "टटीरी" पक्षी को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है.
बादशाह पर क्या आरोप लगा?
हरियाणा के लोगों का कहना है कि इस गाने में "टटीरी" शब्द का गलत अंदाज में इस्तेमाल किया गया है. गाने में लड़कियां स्कूल बस के ऊपर नाचती हुई दिखीं इतना ही नहीं लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया जो अश्लील और शिक्षा विरोधी है. इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग और पुलिस का कहना है कि इसमें महिलाओं ऑब्जेक्टिफाई किया गया. इस मामले में महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजा है. बता दें कि बादशाह का "टटीरी" गाना 1 मार्च, 2026 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था. विरोध प्रदर्शनों के बाद शनिवार, 7 मार्च को इस गाने को हटा लिया था.
'मैं प्राउड हरियाणी हूं'- बादशाह
गौरतलब है कि बादशाह ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि- 'मेरा नया गाना "टटीरी" रिलीज हुआ. इसके एक हिस्से में विजुअल रिप्रेजेंटेशन और लिरिक्स की वजह से गलत मैसेज गया है. जिससे मेरे फैंस और खास कर हरियाणा के लोगों के सेंटिमेंट को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि मैं खुद हरियाणा से हूं मेरी बोली, खानपान और पहचान हरियाणा से है. मैं प्राउड हरियाणवी हूं.'
'ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं'
उन्होंने आगे कहा- 'मेरा कभी ऐसा मकसद नहीं था कि हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहुदगी बात करूं. मैं हिपऑप जोनर से हूं, जहां लिरिक्स अपने कंपीटिटर को नीचा दिखाते हैं. मेरे गाने के लिरिक्स कभी भी किसी बच्चे या महिला के लिए नहीं थे. मैंने हमेशा अपने हरियाणा के कल्चर और बोली को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है. मैं सभी से तह दिल से माफी मांगता हूं अगर किसी को भी गाने के उस हिस्से से ठेस पहुंची है.'
ये भी पढ़ें: The 50 में एंट्री करेंगे अमाल मलिक और TRP Queen फरहाना, फैंस को मिलेंगे ये तीन बड़े सरप्राइज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation





















